कार्यसमिति बैठक में शक्ति केन्द्र को मजबूत करने का दिया लक्ष्य भोपाल के 29 मंडलों में जिला कार्यसमिति बैठकों में पहुंचे नेतागण
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी जिला भोपाल के 29 मंडलों की कार्यसमिति बैठक आयोजित की गयी। बैठक में पार्टी के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों ने वक्ता के रूप में पहुंचे।
उत्तर विधानसभा के राजाभोज मंडल में प्रदेश प्रभारी श्री कांतदेव सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश का पार्टी संगठन आदर्श संगठन है। संगठन की मजबूती के लिए मंडल स्वाबलंबी बनें तथा बूथ अधिक सक्रियता से काम करें। प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए काम हो और प्रत्येक काम के लिए कार्यकर्ता तैयार रहे। कांग्रेस के नेता तो झूठ के प्रतीक हैं। झूठ बोलकर ही इन लोगों ने अपनी राजनीति की है। कांग्रेस राजनीतिक लाभ के लिए किसी भी हद तक जा सकती है, लेकिन भाजपा ने कभी भी लाभ या फायदे के लिए राजनीति नहीं की है। हम राजनीति करते हैं तो भारत के निर्माण के लिए करते हैं, एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए करते हैं। हम एक विचारधारा के लिए लड़ते है...