मन की बात की 96वीं कड़ी में प्रधानमंत्री के सम्बोधन का मूल पाठ
नई दिल्ली (IMNB). मेरे प्यारे देशवासियो, नमस्कार। आज हम ‘मन की बात’ के छियानवे (96) एपिसोड में साथ जुड़ रहे हैं। ‘मन की बात’ का अगला एपिसोड वर्ष 2023 का पहला एपिसोड होगा। आप लोगों ने जो सन्देश भेजे, उनमें जाते हुए 2022 के बारे में बात करने को भी बड़े आग्रह से कहा है। अतीत का अवलोकन तो हमेशा हमें वर्तमान और भविष्य की तैयारियोँ की प्रेरणा देता है। 2022 में देश के लोगों का सामर्थ्य, उनका सहयोग, उनका संकल्प, उनकी सफलता का विस्तार इतना ज्यादा रहा कि ‘मन की बात’ में सभी को समेटना मुश्किल होगा। 2022 वाकई कई मायनों में बहुत ही प्रेरक रहा, अद्भुत रहा। इस साल भारत ने अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे किये और इसी वर्ष अमृतकाल का प्रारंभ हुआ। इस साल देश ने नई रफ़्तार पकड़ी, सभी देशवासियों ने एक से बढ़कर एक काम किया। 2022 की विभिन्न सफलताओं ने, आज, पूरे विश्व में भारत के लिए एक विशेष स्थान बनाया है। 2022 यानि भा...