Saturday, April 20

Day: January 19, 2023

रिकॉर्ड ठंड ने बढ़ाई मुसीबत, न्यूनतम तापमान 1 डिग्री किया गया दर्ज
खास खबर, देश-विदेश

रिकॉर्ड ठंड ने बढ़ाई मुसीबत, न्यूनतम तापमान 1 डिग्री किया गया दर्ज

उत्तर-पश्चिम दिशा से चल रही बर्फीली हवाओं के कारण मंगलवार को कड़ाके की ठंड से जूझना पड़ा। धूप निकलने के बाद भी लोगों को ज्यादा राहत नहीं मिल सकी। न्यूनतम तापमान महज एक डिग्री सेल्सियस पर आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। फसलों और घास पर पाले की परत दिखाई दी। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिल सकेगी। हालांकि वीरवार से सर्दी से थोड़ी राहत मिलने का अनुमान है। बादल छाये रहने से सर्दी कम महसूस होगी। वहीं 23 जनवरी को बादल छाने और कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी होने का अनुमान है। मंगलवार सुबह भी ग्रामीण क्षेत्र में पाला जमा दिखाई दिया। लोगों को लगातार भीषण सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि सोमवार के मुकाबले मंगलवार को अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमा...