Thursday, March 28

Day: January 24, 2023

भाजपा के एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम पर कांग्रेस का तंज भारत तो एक है श्रेष्ठ है उसे खंडित करने का काम आरएसएस भाजपा करती है
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

भाजपा के एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम पर कांग्रेस का तंज भारत तो एक है श्रेष्ठ है उसे खंडित करने का काम आरएसएस भाजपा करती है

*भाजपा छत्तीसगढ़ की एकता को तोड़ने का षड्यंत्र कर रही है* रायपुर/24 जनवरी 2023। भाजपा के द्वारा जगदलपुर में आयोजित की गई एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा की भारत एक था है और हमेशा श्रेष्ठ रहेगा। भारत की एकता और श्रेष्ठता को चोट पहुंचाने का काम हमेशा आरएसएस और भाजपा करती रही है यहां के गंगा जमुनी तहजीब को खंडित करने निरंतर प्रयास करते रही। भाजपा के नेता राष्ट्रवादी और देशद्रोही होने का प्रमाण बांटते रहे हैं। अब भाजपा अपनी घिनोनी की राजनीतिक मंसूबे को पूरा करने के लिए राज्यों में रह रहे लोगों के बीच में दरार पैदा करने का षड्यंत्र कर रही है और एक मजबूत भारत को खंडित करने के अपने मंसूबे को पूरा कर रही। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्त धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि जगदलपुर में वर्षों से रह रहे आंध्र प्रदेश के निवासियों के लिए अ...
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता शोभा ओझा का दौरा कार्यक्रम
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता शोभा ओझा का दौरा कार्यक्रम

रायपुर/24 जनवरी 2023। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता शोभा ओझा इंडिगो के नियमित विमान सेवा द्वारा दिनांक 25 जनवरी 2023 बुधवार को सुबह 8.35 बजे रायपुर पहुंचेंगे। सुबह 9 सर्किट हाउस आगमन एवं आरक्षित। सुबह 11.30 बजे राजीव भवन, रायपुर में आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित करेगी। दोपहर 02.05 बजे इंडिगो के नियमित विमान सेवा द्वारा रायपुर से नई दिल्ली के लिए रवाना होगी।...
पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री एवं हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के पर्यवेक्षक (छत्तीसगढ़) अरूण यादव का दौरा कार्यक्रम
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री एवं हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के पर्यवेक्षक (छत्तीसगढ़) अरूण यादव का दौरा कार्यक्रम

रायपुर/ 24 जनवरी 2023। पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री एवं हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के पर्यवेक्षक (छत्तीसगढ़) अरूण यादव इंडिगो के नियमित विमान सेवा द्वारा दिनांक 26 जनवरी 2023 गुरूवार को सुबह 7.50 बजे रायपुर पहुंचेंगे। 8.15 बजे सर्किट हाउस आगमन एवं आरक्षित। सुबह 11 बजे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगे। शाम 6 बजे इंडिगो के नियमित विमान सेवा द्वारा रायपुर से नई दिल्ली के लिये रवाना होंगे।    ...
कर्मचारियों की पेंशन योजना शुरू होने पर भाजपा को पीड़ा हो रही – कांग्रेस
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

कर्मचारियों की पेंशन योजना शुरू होने पर भाजपा को पीड़ा हो रही – कांग्रेस

रायपुर/ 24 जनवरी 2023। ओल्ड पेंशन योजना के शुरू करने पर भाजपा के विरोध को कांग्रेस ने भाजपा का कर्मचारी विरोधी चरित्र बताया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जब भी कर्मचारी की हितों की बात होता है तब भाजपा उसके विरोध में खड़े हो जाती है या उसकी निंदा करती है। ओल्ड पेंशन स्कीम छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कर्मचारियों के बुढ़ापे को सुरक्षित करने के लिये शुरू किया है। पूर्ववर्ती भाजपा की सरकार ने पेंशन बंद कर दिया था कांग्रेस सरकार इसको शुरू कर रही है। कर्मचारियों का 17 हजार 240 करोड़ रूपये केन्द्र सरकार के पास जमा है। यह पैसा कर्मचारियों का और राज्य सरकार के द्वारा दिया जाने वाले राज्यांश का पैसा है इसको केन्द्र सरकार वापस नही कर रही है। भाजपा की केन्द्र सरकार नहीं चाहती कि कर्मचारियों को उनके बुढ़ापे का सहारा पेंशन शुरू हो पाये। प्रदेश...
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के आतिथ्य में हुआ इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल का समापन
खास खबर, देश-विदेश

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के आतिथ्य में हुआ इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल का समापन

हमारी युवा ऊर्जा देश की सबसे बड़ी ताकत, हर लक्ष्य को छू सकता है भारत: श्री तोमर डिजिटल एग्री मिशन से किसानों को मिलेगा नई टेक्नालाजी का लाभ : कृषि मंत्री नई दिल्ली (IMNB).  इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल का समापन आज भोपाल में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में समारोहपूर्वक हुआ। इस अवसर पर श्री तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विज्ञान और प्रौद्योगिकी का तेजी से विकास हो रहा है। हर क्षेत्र में इसकी उपयोगिता बढ़ी है। यह क्षेत्र केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है।   केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने कहा कि विज्ञान भारती, राज्य सरकार, केंद्र सरकार ने मिलकर देशभर के विद्यार्थियों, वैज्ञानिकों व स्टार्टअप्स के लिए इस आयोजन के माध्यम से एक सक्षम मंच उपलब्ध कराया। फेस्टिवल में बड़ी संख्या में...
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में शीर्ष समिति की बैठक के दौरान एयरो इंडिया- 2023 की तैयारियों की समीक्षा की
खास खबर, देश-विदेश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में शीर्ष समिति की बैठक के दौरान एयरो इंडिया- 2023 की तैयारियों की समीक्षा की

लगभग 35,000 वर्गमीटर के कुल क्षेत्र में आयोजित होने वाला यह 14वां संस्करण अब तक का सबसे बड़ा एयरो शो है, अब तक 731 प्रदर्शक अपना पंजीकरण करा चुके हैं प्रविष्टि तिथि: 24 JAN 2023 2:05PM by PIB Delhi रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 24 जनवरी, 2023 को नई दिल्ली में आयोजित शीर्ष समिति की बैठक के दौरान आगामी एयरो इंडिया की तैयारियों की समीक्षा की। इस बैठक में रक्षा मंत्री को एशिया के सबसे बड़े एयरो शो के 14वें संस्करण की व्यवस्थाओं का विस्तृत विवरण दिया गया। इसका आयोजन 13-17 फरवरी, 2023 के बीच कर्नाटक के बेंगलुरु में किया जाएगा। श्री राजनाथ सिंह ने सभी हितधारकों से प्रतिभागियों के लिए सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित करने का आह्वाहन किया। उन्होंने कहा कि एयरो इंडिया- 2023 केवल एक कार्यक्रम नहीं होगा बल्कि, यह रक्षा व एयरोस्पेस क्षेत्र की बढ़ती ताकत और एक मजबूत व आत्मनिर्भर 'नए भारत' के उदय का ...
प्रधानमंत्री ने प्रसिद्ध वास्तुकार डॉ. बी.वी. दोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया
खास खबर, देश-विदेश

प्रधानमंत्री ने प्रसिद्ध वास्तुकार डॉ. बी.वी. दोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया

नई दिल्ली (IMNB). प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रसिद्ध वास्तुकार डॉ. बी.वी. दोशी के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा; "डॉ बी.वी. दोशी जी एक प्रतिभाशाली वास्तुकार और एक उल्लेखनीय संस्था-निर्माता थे। आने वाली पीढ़ियों को, भारत भर में उनके समृद्ध कार्यों की प्रशंसा करते हुए, उनकी महानता की झलक प्राप्त होगी। उनका निधन दुखद है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।"   ****...
तीनों सेनाओं के जल-थल-नभ संयुक्त अभ्यास एम्फेक्स 2023 का समापन
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, देश-विदेश

तीनों सेनाओं के जल-थल-नभ संयुक्त अभ्यास एम्फेक्स 2023 का समापन

नई दिल्ली (IMNB). तीनों सेनाओं के द्विवार्षिक जल-थल-नभ अभ्यास एम्फेक्स 2023 का सफल आयोजन आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में किया गया था। 17 से 22 जनवरी 2023 तक आयोजित इस अभ्यास कार्यक्रम में संयुक्त क्षमताओं को परखा गया। एम्फेक्स का उद्देश्य आपसी पारस्परिकता और तालमेल को बढ़ाने के लिए सहयोग सहित संचालन के विभिन्न पहलुओं में तीनों सेनाओं के विभिन्न घटकों को संयुक्त प्रशिक्षण प्रदान करना है। एम्फेक्स 23 अभ्यास पहली बार काकीनाडा में आयोजित किया गया और यह अब तक का सबसे बड़ा समन्वित अभ्यास था। पांच दिन तक चले प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कई संयुक्त अभियान संचालित किए गए जिसमें बड़ी संख्या में सैनिकों ने हिस्सा लिया। भारतीय थल सेना और भारतीय नौसेना के फोर्स कमांडरों की उपस्थिति में पूर्वी नौसेना कमान के चीफ ऑफ स्टाफ वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन, एवीएसएम, एनएम ने एक जल-थल-नभ हमले का सफल संचालन कर एम्फ...
महिला स्व-सहायता समूहों को अतिरिक्त 2 प्रतिशत ब्याज की प्रतिपूर्ति का निर्णय
खास खबर, भोपाल, मध्यप्रदेश

महिला स्व-सहायता समूहों को अतिरिक्त 2 प्रतिशत ब्याज की प्रतिपूर्ति का निर्णय

महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों के लिये 594 करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृति मुख्यमंत्री श्री चौहान की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक भोपाल(IMNB). मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में निर्णय लिया गया कि महिला स्व-सहायता समूहों को 3 लाख रूपये तक के बैंक ऋण पर अतिरिक्त 2 प्रतिशत ब्याज की प्रतिपूर्ति की जाएगी। प्रदेश में संचालित "म.प्र. दीनदयाल अंत्योदय योजना राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन" एवं "शहरी आजीविका मिशन" अंतर्गत गठित महिला स्व-सहायता समूहों को अतिरिक्त आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने के लिए राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन एवं शहरी आजीविका मिशन में सभी जिलों में उन्हीं महिला स्व-सहायता समूहों को यह प्रतिपूर्ति की जाएगी। जिन्हें राज्य शासन एवं केन्द्र शासन से 3 प्रतिशत ब्याज अनुदान प्रदान किया गया है। महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों के लिय...
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

प्रदेश में धान खरीदी का आकड़ा 105 लाख मीट्रिक टन से पार

*23.21 लाख किसानों ने बेचा धान* *धान के एवज में किसानों को 21,738 करोड़ रूपए का भुगतान *कस्टम मिलिंग के लिए मिलर्स द्वारा 84 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव* रायपुर, 24 जनवरी 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में 1 नवम्बर 2022 से शुरू हुई धान खरीदी का महाभियान निरंतर जारी है। प्रदेश में धान खरीदी का आंकड़ा अब तक के रिकार्ड तोड़ते हुए आज की तिथि में 105 लाख मीट्रिक टन से पार हो गया है। धान खरीदी का यह अभियान अभी 31 जनवरी 2023 तक जारी रहेगा। राज्य के 23.21 लाख किसानों ने धान विक्रय किया है। धान के एवज में किसानों को 21,738 करोड़ रूपए का भुगतान बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत किया गया है। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक कुल धान खरीदी 105 लाख मीट्रिक टन में से 91.65 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के ल...