Thursday, March 28

Day: January 27, 2023

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की चार विभूतियों को पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित होने पर दी बधाई
खास खबर, भोपाल, मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की चार विभूतियों को पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित होने पर दी बधाई

भोपाल(IMNB). मुख्यमंत्री श्री  चौहान ने कला, संस्कृति, समाज-सेवा, साहित्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान पर प्रदेश की चार विभूतियों को पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित होने पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ट्वीट कर कहा है कि प्रदेश की इन विभूतियों का जनजातीय कला, समाज-सेवा और साहित्य में अभूतपूर्व योगदान देशवासियों विशेष कर प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत सिद्ध होगा। महान विभूतियों को यह सम्मान मिलने से प्रदेश गौरवान्वित हुआ है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जनजातीय कला को संरक्षित कर अंतर्राष्ट्रीय पहचान प्रदान करने के लिए उमरिया की बैगा जनजातीय कलाकार श्रीमती जोधइया बाई को कला के क्षेत्र में, चिकित्सा को सेवा का अटल संकल्प बना कर मानव कल्याण को नई दिशा देने वाले जबलपुर के मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. मुनीश्वर चन्द्र डावर को मेडिसिन के क्षेत्र में, झाबु...
किसान सभा ने निकाली ट्रैक्टर रैली, मांगा सी-2+50% समर्थन मूल्य
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

किसान सभा ने निकाली ट्रैक्टर रैली, मांगा सी-2+50% समर्थन मूल्य

अंबिकापुर। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर कल 26 जनवरी को अखिल भारतीय किसान सभा से संबद्ध छत्तीसगढ़ किसान सभा ने विशाल रैली निकाली और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुसार फसल की सकल लागत का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य देने का कानून बनाने, वनाधिकार कानून का प्रभावी क्रियान्वयन करने, ऐतिहासिक किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर थोपे गए मुकदमे वापस लेने तथा शहीद किसानों के परिवतन को मुआवजा देने और खनन प्रभावित ग्रामीणों की समस्याओं को हल करने आदि मांगों को लेकर एक विशाल ट्रैक्टर रैली निकाली गई। यह रैली कला केंद्र से निकली, जिसने पूरे शहर का चक्कर लगाया। रैली से पूर्व किसान सभा नेताओं ने आम सभा की, जिसे छत्तीसगढ़ किसान सभा के राज्य सचिव ऋषि गुप्ता तथा आदिवासी एकता महासभा के सचिव बाल सिंह ने संबोधित किया। सभा का संचालन सी पी शुक्ला ने किया। आम सभा के बाद कपिल पैकरा, बलवीर नागेश, गंगा यादव, सुरेंद्...