हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा को जनता का मिल रहा है भारी समर्थन
*हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा से जुड़कर जनता भाजपा सांसदों की नाकामी और निष्क्रियता पर खुल कर बोल रहे हैं*
रायपुर /30 जनवरी 2023/ 26 जनवरी को शुरू हुई हाथ में हाथ जोड़ो अभियान का आज पांचवा दिन पूरा हुआ कांग्रेस ब्लॉक संगठनों ने बूथ स्तर पर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान कार्यक्रम चलाएं और घर घर जाकर मोदी सरकार की नाकामी और भूपेश सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की इस दौरान आम जनता कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलकर भाजपा सांसदों की नाकामी और निष्क्रियता पर अपना आक्रोश जताये। 26 जनवरी को शुरू हुई हाथ से हाथ जोड़ो अभियान 2 महीने तक चलेगी। हाथ जोड़ो अभियान में हर वर्ग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहा है दिव्यांगजन भी इस अभियान में ट्राइसिकल के माध्यम से चल रहे है। रायपुर शहर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, महासमुंद, धमतरी, दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीणबेमेतरा, राजनांदगांव शहर, राजनांदगांव ग्रामीण, कवर्धा, रायपुर ग्रामीण, जगदलप...