Friday, March 29

Day: February 9, 2023

मुख्यमंत्री बघेल 10 फरवरी को सरगुजा सहित राजधानी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

मुख्यमंत्री बघेल 10 फरवरी को सरगुजा सहित राजधानी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे

रायपुर, 09 फरवरी 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 10 फरवरी को सरगुजा जिला सहित राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत वे 10 फरवरी को पूर्वान्ह 11.25 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 12.35 बजे सरगुजा जिले के मैनपाट पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री मैनपाट से दोपहर 2 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 3.10 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर लौट आएंगे। वे अपरान्ह 3.20 बजे राजधानी रायपुर के शासकीय हाई स्कूल डूण्डा में छत्तीसगढ़ हरदिहा साहू समाज के तत्वाधान में आयोजित सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल शाम 7 बजे राजधानी के जेल रोड स्थित होटल बेबीलॉन इन में प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।...
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

राजधानी रायपुर में ‘घृणा के समय में प्रेम’ विषय पर साहित्यिक कार्यक्रम 11 एवं 12 फरवरी को

देश भर के नामचीन साहित्यकार और प्रख्यात कवि करेंगे शिरकत* रायपुर, 9 फरवरी 2023/ राजधानी रायपुर में साहित्य अकादमी, छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद के तत्वाधान में ‘घृणा के समय में प्रेम’ विषय पर 11 फरवरी एवं 12 फरवरी 2023 को दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम राजधानी रायपुर स्थित सिविल लाइंस न्यू सर्किट हाउस के कन्वेंशन हॉल में सुबह 10.30 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। इस कार्यक्रम में देश भर के नामचीन साहित्यकार, कवि और विचारक हिस्सा लेंगे। साहित्य अकादमी के अध्यक्ष श्री ईश्वर सिंह दोस्त ने बताया कि इस कार्यक्रम में समाज में व्याप्त सांप्रदायिकता और वैमनस्यता के माहौल के कारणों व स्रोतों पर बात की जाएगी। आज मनुष्य के विवेक को कुंद करते हुए जिस तरह से नफरत का वातावरण बन रहा है, तब आपसी प्रेम व सौहार्द्र की मनुष्य के विवेक को सुरक्षित रखने में कैसी भूमिका है, इस पर भी बात की जाए...
एन.पी.एस.-ओ.पी.एस. चयन के विकल्प के लिए हुई कार्यशाला
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

एन.पी.एस.-ओ.पी.एस. चयन के विकल्प के लिए हुई कार्यशाला

*अधिकारियों-कर्मचारियों की शंका का समाधान* रायपुर, 09 फरवरी 2023/ नवीन पेंशन योजना (एन.पी.एस.) अथवा पुरानी पेंशन योजना (ओ.पी.एस.) के चयन हेतु अटल नगर नवा रायपुर स्थित इन्द्रावती भवन के ऑडिटोरियम हाल में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला एन.पी.एस. और ओ.पी.एस. को लेकर अधिकारियों-कर्मचारियों मन में उठे शंका का समाधान किया गया। कार्यशाला में वित्त नियंत्रक श्री टी.आर. सोरी, अपर संचालक श्री के.एल. रवि और श्री आर.पी. एस. चौहान सहित विभन्न विभागों के 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। गौरतबल है कि राज्य शासन द्वारा़ 1 नवम्बर 2004 से 31 मार्च 2022 के बीच नियुक्त शासकीय सेवकों के लिए एन.पी.एस. अथवा ओ.पी.एस. में रहने हेतु विकल्प प्रस्तुत किया गया है। कार्यशाला के माध्यम से कर्मचारियों के विकल्प चयन में होने वाली असुविधा एवं शंकाओं का निराकरण किया गया। कार्यशाला में वरिष्...
राजीव युवा मितान क्लब की कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

राजीव युवा मितान क्लब की कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न

रायपुर, 09 फरवरी 2023/ मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राजीव युवा मितान क्लब योजना की कार्यकारिणी केन्द्रीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजीव युवा मितान क्लब की नियमावली में संशोधन पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में अपर मुख्य सचिव खेल एवं युवा कल्याण श्रीमती रेणुजी पिल्ले भी शामिल हुई। बैठक में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों ने राजीव युवा मितान क्लब की नियमावली के वर्तमान प्रावधानों की जानकारी प्रस्तुत की। इसी प्रकार से क्लब के वित्तीय नियमों के पालन एवं सुसंगत पंजियों का संधारण सुनिश्चित करने का प्रावधान प्रस्तावित किया गया। इसी प्रकार से क्लब में शिक्षा, खेल, समाज सेवा, कौशल विकास, पर्यावरण संरक्षण में उच्च योग्यता रखने वाले युवाओं को प्राथमिकता देने का प्रस्तावित प्रावधान के बारे में सदस्यों ने अपने विचार रखें। बैठक में राज...
तेन्दूपत्ता संग्रहण वर्ष 2023: प्रथम तथा द्वितीय निविदा में 68 प्रतिशत मात्रा का विक्रय 7199 रूपए प्रति मानक बोरा की औसत दर से 822 करोड़ रूपए में
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

तेन्दूपत्ता संग्रहण वर्ष 2023: प्रथम तथा द्वितीय निविदा में 68 प्रतिशत मात्रा का विक्रय 7199 रूपए प्रति मानक बोरा की औसत दर से 822 करोड़ रूपए में

*प्रथम निविदा में देश भर के 117 निविदाकारों ने लिया हिस्सा* रायपुर, 09 फरवरी 2023/राज्य में तेन्दूपत्ता संग्रहण वर्ष 2023 की प्रथम निविदा एवं द्वितीय निविदा में अधिसूचित मात्रा की 68 प्रतिशत मात्रा का विक्रय औसत दर 7 हजार 199 रूपए प्रति मानक बोरा की दर से 822 करोड़ रूपए में किया गया। अवशेष लाटों की अधिसूचित मात्रा तेन्दूपत्ता के अग्रिम विक्रय हेतु 31 जनवरी से 3 फरवरी 2023 तक तृतीय चक्र की आनलाइन निविदाएं आमंत्रित की गई। राज्य लघु वनोपज संघ से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष तेन्दूपत्ता विक्रय उपरांत आगे की कार्यवाही ऑनलाइन करने के लिए पोस्ट बिड सेल मैनेजमेंट साफ्टवेयर तैयार कराया गया है। जिससे क्रेता नियुक्ति आदेश, क्रेताओं द्वारा क्रेता करारनामा तथा अन्य कार्य को ऑनलाइन सम्पादन किया जायेगा। जिससे दूर-दराज के क्रेताओं को अपने स्थान से ही समस्त कार्य साफ्टवेयर के माध्यम से किया जा सक...
मंत्री डॉ. टेकाम का दौरा कार्यक्रम
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

मंत्री डॉ. टेकाम का दौरा कार्यक्रम

रायपुर, 09 फरवरी 2023/ आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम 10 से 12 फरवरी तक जिला बिलासपुर, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और ओड़िसा राज्य के प्रवास पर रहेंगे और वहां आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मंत्री डॉ. टेकाम 10 फरवरी को ट्रेन द्वारा सुबह 6 बजे उसलापुर पहुंचेंगे और वहां से विश्राम भवन बिलासपुर आएंगे। बिलासपुर विश्राम भवन से सुबह 10.25 बजे बहतराई स्टेडियम के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां आवासीय क्रीड़ा परिसर के बच्चों का राज्य स्तरीय ऐथेलेटिक्स कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम पश्चात मल्हार जाएंगे और वहां दोपहर 12 बजे टाईम्स एजुकेशन वर्ल्ड स्कूल के वार्षिक स्नेह सम्मेलन में शामिल होंगे। मंत्री डॉ. टेकाम इसके बाद पचपेड़ी पहुंचेंगे और वहां से सारंगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे। सारंगढ़ के मण्डी प्रांगण में दोपहर 3.30 बजे आयोजित प्रदेश स्तरीय छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा एवं अध...
राम-वन-गमन परिपथ के कार्यों को तेजी से पूर्ण कराया जाए: मुख्य सचिव अमिताभ जैन
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

राम-वन-गमन परिपथ के कार्यों को तेजी से पूर्ण कराया जाए: मुख्य सचिव अमिताभ जैन

रायपुर, 09 फरवरी 2023/मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने राम-वन-गमन परिपथ के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। वे आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में पर्यटन विभाग के अधिकारियों की बैठक में राम-वन-गमन परिपथ के कार्यों की विस्तार से समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने राज्य के उन जिलो में जहां राम-वन-गमन परिपथ के कार्य किए जा रहे हैं, उन सभी जिलांे के कलेक्टरों को इन कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग, पर्यटन मंडल, वन विभाग सहित अन्य विभागों से समन्वय कर कार्यों को जल्द पूर्ण कराया जाए। मुख्य सचिव ने बैठक में राम-वन-गमन परिपथ के कार्यों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति और पर्यटन स्थलों के विकास और निर्धारित स्थलों पर लगायी जाने वाली मूर्तियों के संबंध में पर्यटन विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने परिपथ के मुख्य मार्ग और उप मार्गो...
केंद्र 1 किलो धान नहीं खरीदता -कांग्रेस
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

केंद्र 1 किलो धान नहीं खरीदता -कांग्रेस

*धान खरीदी राज्य सरकार अपने दम पर करती है* रायपुर/09 फरवरी 2023। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा धान खरीदी पर लगातार झूठ बोल रही है। भाजपा अध्यक्ष अरुण साव झूठा दावा कर रहे है कि केंद्र सरकार धान खरीदी का बारदाना, सुतली और ट्रांसपोर्टिंग तक का पैसा देती है। जबकि हकीकत यह है कि केंद्र सरकार 1 किलो भी धान की खरीदी नहीं करती है, राज्य सरकार अपने दम पर मार्कफेड के माध्यम से धान की खरीदी करती है। केंद्र का इसके एक रू. का भी योगदान नहीं है। केंद्र अपनी आवश्यकताओं के लिये राज्य से चावल खरीदता है। छत्तीसगढ़ सरकार की नीतियों के कारण किसानों को देश में सबसे ज्यादा धान की कीमत 2640 और 2660 रू. मिल रही है। केंद्र सरकार के अडंगेबाजी के कारण किसानों को धान की पूरी कीमत एक साथ नहीं मिल पाता है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि किसानों को धान की कीमत 2640 और 2660 रू. जो...
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के मॉडल प्रश्न पत्र अभ्यास के लिए विद्यार्थियों को उपलब्ध कराए जाएंगे

रायपुर, 09 फरवरी 2023/ रायपुर संभाग के समस्त जिलों से कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के गुणवत्ता सुधार के लिए मॉडल प्रश्न पत्र तैयार करवाए गए हैं। यह मॉडल प्रश्न पत्र स्कूलों के माध्यम से विद्यार्थियों को उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ ही यह मॉडल प्रश्न पत्र eduportal.cg.nic.in पर भी उपलब्ध हैं। संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग रायपुर ने संभाग के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से कहा है कि कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए तैयार करवाए गए मॉडल प्रश्न पत्र का अवलोकन जिले के विषय-विशेषज्ञों द्वारा करवाया गया है। विद्यार्थियों के अभ्यास के लिए मॉडल प्रश्न पत्र को जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में प्रेषित किया जा रहा है। इन मॉडल प्रश्न पत्रों को विद्यालयों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।...
स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव बच्चों को एल्बेन्डाजॉल की दवा खिलाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का करेंगे शुभारंभ
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव बच्चों को एल्बेन्डाजॉल की दवा खिलाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का करेंगे शुभारंभ

*प्रदेश में 10 फरवरी को मनाया जाएगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस *प्रदेश में एक से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों और किशोरों को दी जाएगी कृमि की दवा* *प्रदेश के 30 जिलों में कुल 88.59 लाख बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य* *रायगढ़ एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में एल्बेन्डाजॉल के साथ फाइलेरिया की भी दवा खिलाई जाएगी* रायपुर. 9 फरवरी 2023. प्रदेश में 10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया जा रहा है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव 10 फरवरी को इसका शुभारंभ करेंगे। वे रायपुर के सिविल लाइन स्थित अपने निवास कार्यालय में दोपहर 12 बजे बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाकर इस अभियान की शुरुआत करेंगे। 10 फरवरी को प्रदेश के 30 जिलों में एक वर्ष से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को आंगनबाड़ियों, शासकीय स्कूलों, स्वास्थ्य केन्द्रों, अनुदान प्राप्त निजी स्कूलों और तक...