Friday, April 19

Day: March 7, 2023

भाई-चारे और आपसी सद्भाव के साथ मनाएँ होली : राज्यपाल मंगुभाई पटेल
खास खबर, भोपाल, मध्यप्रदेश

भाई-चारे और आपसी सद्भाव के साथ मनाएँ होली : राज्यपाल मंगुभाई पटेल

राज्यपाल श्री पटेल ने होली की शुभकामनाएँ दी भोपाल (IMNB). राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने रंगोत्सव के पर्व होली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ प्रदेशवासियों को दी हैं। उन्होंने होली के पावन पर्व को आपसी सद्भाव और भाई- चारे के साथ मनाने की अपील की है। राज्यपाल श्री पटेल ने संदेश में कहा है कि होली का उत्सव, उत्साह और उमंग के साथ मनाएँ। कोई भी ऐसा कार्य नहीं करें जिससे दूसरों को कष्ट हो। उन्होंने कहा कि भारतीय लोक संस्कृति के अनूठे पर्व की गौरवशाली परम्परा को अपने भाव, भावनाओं और आचरण से सशक्त बनाएँ। मानवीय मूल्यों के उच्चादर्शों का पालन करते हुए हमारी सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने में योगदान दें ...
भाजपा के प्रोपोगंडा पर मुख्यमंत्री का करारा तमाचा
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

भाजपा के प्रोपोगंडा पर मुख्यमंत्री का करारा तमाचा

छत्तीसगढ़ की वित्तीय पर विपरीत टिप्पणी करने वाले का मुख्यमंत्री ने दिखाया आईना रायपुर/07 मार्च 2023।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने बजट में भाजपा के प्रोपोगंडा पर करारा तमाचा लगाया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा राज्य की वित्तीय स्थिती पर भाजपा हमेशा से झूठ फैलाती रही है। 45000 करोड़ का कर्ज राज्य को विरासत में छोड़ने वाले रमन सिंह राज्य के वित्तीय हालात पर नकारात्मक टिप्पणी कर भ्रम फैलाते रहे है। साथ ही प्रधानमंत्री आवास और कौशल्या महोत्सव और रामायण महोत्सव की घोषणा कर मुख्यमंत्री ने भाजपा को आईना दिखाया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में एक रू भी कर्ज नही लेकर विपक्ष के प्रोपोगंडा पर करारा तमाचा है जो कहते थे सरकार कर्ज पर चल रही थी उनको इसका अध्ययन करना चाहिये। बजट में वर्ष 2023-24 ...
जाति जनगणना से कतराने वाली केंद्र सरकार खाद खरीदने वालों से पूछेगी जाति, किसान सभा ने कहा : बंद करो ये बेहूदगी
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

जाति जनगणना से कतराने वाली केंद्र सरकार खाद खरीदने वालों से पूछेगी जाति, किसान सभा ने कहा : बंद करो ये बेहूदगी

रायपुर। मोदी सरकार ने नया हुकुम जारी किया है कि अब जो किसान खाद की दुकान पर सब्सिडी वाला खाद खरीदने जाएगा, उसे पहले बिक्री मशीन पर अपनी जाति बतानी और लिखानी होगी। देश भर में सभी धर्मो, जातियों, सम्प्रदायों, समुदायों के लोग खेती किसानी के काम में लगे हैं। किसान सभा ने खाद खरीदी के वक़्त किसानों की पहचान के लिए उनकी जाति की शिनाख्त करने को सरासर अनुचित और गलत बताया है और कहा है कि खाद खरीदने के लिए इस तरह की जानकारी मांगना बिलकुल जरूरी नहीं है। अखिल भारतीय किसान सभा ने इस मनमाने और बेतुके निर्णय की भर्त्सना की है और कहा है कि मोदी सरकार के रसायन और उर्वरक मंत्रालय को तुरंत इस बेहूदा आदेश को वापस लेना चाहिए। छत्तीसगढ़ किसान सभा के अध्यक्ष संजय पराते और महासचिव ऋषि गुप्ता ने कहा है कि अँगूठे के निशान लेने जैसी बायोमेट्रिक प्रणाली का इस्तेमाल लोगों को बाहर करने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने ...
इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा फर्स्ट-एड पर 3 दिनों का प्रशिक्षण आयोजित
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर, स्वास्थ-ज्योतिष

इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा फर्स्ट-एड पर 3 दिनों का प्रशिक्षण आयोजित

सोसाइटी के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने प्रशिक्षु कर्मियों का बढ़ाया उत्साह रायपुर. 7 मार्च 2023. इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ द्वारा विमानतल कर्मियों के लिए फर्स्ट-एड (प्राथमिक सहायता) पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। रायपुर के स्वामी विवेकानन्द विमानतल पर 2 मार्च से 4 मार्च तक इसका आयोजन किया गया था। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ शाखा के अध्यक्ष श्री अशोक अग्रवाल ने प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण में पहुंचकर प्रशिक्षु कर्मियों का उत्साहवर्धन कर उन्हें प्रोत्साहित किया। श्री अग्रवाल ने कहा कि किसी भी प्रकार की दुर्घटना कहीं भी, कभी भी हो सकती है। हर व्यक्ति को फर्स्ट-एड की जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि घायलों की जान बचाना मानवता का कार्य है। रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा आगे भी इस तरह के प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। श्री बालमुकुंद दुबे द्वारा विमानतल कर्मियों को फर्स्...
अडानी के पक्ष में भाजपा सरकार की पूंजीवादी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

अडानी के पक्ष में भाजपा सरकार की पूंजीवादी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

एसबीआई मुख्यालय के सामने कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी रायपुर 7 मार्च 2023, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार की अडानी के पक्ष में घोर पूंजीवादी नीतियों से आम जनता को आर्थिक संकट पैदा हुआ है केंद्र की भाजपा सरकार देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को अडानी समूह को बेच रही है और एसबीआई एलआईसी जैसी सार्वजनिक संस्थाओं को निवेश करने को मजबूर कर रही है। जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के करोड़ों भारतीयों की बचत जोखिम में है। आज इसके विरोध में शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन जयस्तंभ चौक स्थित एसबीआई कार्यालय के सामने किया गया जहां कांग्रेस के नेताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी सरकार ने कहा था ना खाऊंगा ना खाने दू...
बजट में बेरोजगारों को बड़ी राहतः नीरज पांडे, संकल्प मिश्रा,
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

बजट में बेरोजगारों को बड़ी राहतः नीरज पांडे, संकल्प मिश्रा,

॰ युवाओं और छात्रों को सरकार का पूरा भरोसा मिल रहा है ॰ आत्मानंद स्कूलों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ अंग्रेज़ी महाविद्यालय से छात्र-छात्रों में ख़ुशी की लहर ॰ मेडिकल कॉलेज खुलने से छात्रों को प्रदेश में मिलेगा लाभ रायपुर 06 मार्च 2023। छत्तीसगढ़ के बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एनएसयूआई के अध्यक्ष नीरज पांडे एंव मीडिया विभाग चेयरमेन संकल्प मिश्रा ने कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ को नई गति देगा। भरोसे के इस बजट में हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ है। सबसे बड़ी राहत बेरोजगारों को दी गई है। बेरोजगारी भत्ता के लिए 250 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। प्रत्येक बेरोजगार को 2500 रुपए प्रतिमाह मिलने से उन्हें न केवल उच्च शिक्षा में दिक्कत नहीं आएगी बल्कि प्रतियोगी परीक्षा की भी तैयारी वे निश्चिंत होकर कर सकेंगे। इससे उनके परिवार वालों को भी राहत मिलेगी। सरकार ने बेरोजगारों की आर्थिक चिंता दूर कर दी है। आत्म...
होली की उमंग आयुर्वेद के संग 0 खान-पान में रखें सावधानी, शराब, भांग और अन्य मादक पदार्थों से रहें दूर
खास खबर, देश-विदेश, लेख-आलेख

होली की उमंग आयुर्वेद के संग 0 खान-पान में रखें सावधानी, शराब, भांग और अन्य मादक पदार्थों से रहें दूर

  रायपुर. 7 मार्च 2023. होली यानि रंगों और नाना प्रकार के पकवानों के इस त्योहार के दौरान खान-पान में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है। आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में उमंग और उत्साह के मौसम बसंत ऋतु में मनाए जाने वाले होली पर्व को आरोग्य के लिए महत्वपूर्ण पर्व माना गया है क्योंकि इस त्योहार में मन ईर्ष्या, द्वेष, शत्रुता, क्रोध जैसे मानसिक अवगुणों से मुक्त होकर प्रफुल्लित रहता है जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। शासकीय आयुर्वेद कॉलेज रायपुर के सह-प्राध्यापक डॉ. संजय शुक्ला ने बताया कि चूंकि इस समय वातावरण में अनेक पराग कण मौजूद रहते हैं जो एलर्जिक रोग पैदा करते हैं, इसलिए होलिका दहन में अगरू, आम, साल, नीम इत्यादि के सूखे पेड़ों की टहनियों तथा गूगुल, कपूर इत्यादि आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का उपयोग हवन के रूप में करना चाहिए ताकि वातावरण संक्रमण रहित हो सके। डॉ. शुक्ला...
फीके -फीके रंग है, सूना-सूना फाग। ढपली भी गाने लगी, अब तो बदले राग।।
खेल-मनोरंजन, लेख-आलेख

फीके -फीके रंग है, सूना-सूना फाग। ढपली भी गाने लगी, अब तो बदले राग।।

फीके -फीके रंग है, सूना-सूना फाग। ढपली भी गाने लगी, अब तो बदले राग।। पहले की होली और आज की होली में अंतर आ गया है, कुछ साल पहले होली के पर्व को लेकर लोगों को उमंग रहता था, आपस में प्रेम था। किसी के भी प्रति द्वेष भाव नहीं था। आपस में मिल कर लोग प्रेम से होली खेलते थे। मनोरंजन के अन्य साधानों के चलते लोगों की परंपरागत लोक त्यौहारों के प्रति रुचि कम हुई है। इसका कारण लोगों के पास समय कम होना है। होली आने में महज कुछ ही दिन शेष हैं, लेकिन शहर में होली के रंग कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। एक माह तो दूर रहा अब तो होली की मस्ती एक-दो दिन भी नहीं रही। मात्र आधे दिन में यह त्योहार सिमट गया है। रंग-गुलाल लगाया और हो गई होली। जैसे-जैसे परंपराएं बदल रही हैं, रिश्‍तों का मिठास खत्‍म होता जा रहा है। -प्रियंका सौरभ होली एक ऐसा रंगबिरंगा त्योहार है, जिसे हर धर्म के लोग पूरे उत्साह और मस्ती के साथ मन...
प्रौद्योगिकी, जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित कर रही है और नागरिकों को सशक्त बना रही है: प्रधानमंत्री
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, देश-विदेश

प्रौद्योगिकी, जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित कर रही है और नागरिकों को सशक्त बना रही है: प्रधानमंत्री

New Delhi (IMNB). प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि प्रौद्योगिकी, जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित कर रही है और नागरिकों को सशक्त बना रही है। श्री मोदी राज्यसभा सदस्य श्री नबाम रेबिया के उस ट्वीट का जवाब दे रहे थे, जिसमें श्री रेबिया ने बताया था कि अरुणाचल प्रदेश के शेरगांव ग्राम में डिजिटल इंडिया की शुरुआत से पहले केवल एक मोबाइल सेवा प्रदाता था। उन्होंने आगे बताया कि अब यहां 3 मोबाइल सेवा प्रदाता हैं। वे यह भी कहते हैं कि पहले, इस गांव में चिकित्सा आपात स्थिति होने पर, लोगों को डॉक्टर से मिलने और इस गांव में वापस आने के लिए सड़क मार्ग से ईटानगर जाना पड़ता था। पूरी प्रक्रिया में लगभग 3 दिन लगते थे। आज वीडियो कॉल की मदद से, डॉक्टर 30 मिनट से भी कम समय में उचित उपचार के लिए तुरंत मार्गदर्शन करते हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए ई-संजीवनी...
अपनी कार्य-प्रणाली की मिसाल प्रस्तुत करें युवा पुलिस अधिकारी – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
खास खबर, भोपाल, मध्यप्रदेश

अपनी कार्य-प्रणाली की मिसाल प्रस्तुत करें युवा पुलिस अधिकारी – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री से भारतीय पुलिस सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने की भेंट भोपाल (IMNB). मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि यह गर्व और सौभाग्य का विषय है कि भारतीय पुलिस सेवा के लिए चयनित अधिकारियों को देश और जनता की सेवा का सुअवसर प्राप्त होता है। आप अपनी योग्यता और दक्षता के आधार पर किसी भी क्षेत्र में कॅरियर बना सकते थे। आपने लोक सेवा को अपने कॅरियर के रूप में चुना, यह देश और जनता की सेवा के लिए आपकी प्रतिबद्धता का परिचायक है। "देश-भक्ति और जन-सेवा" मध्यप्रदेश पुलिस का मूल मंत्र है। सिद्धांतों से समझौता किए बिना, अपराधियों से कड़ाई से निपटते हुए, सज्जनों के साथ फूल सा कोमल व्यवहार रखे और अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रदेश में पदस्थ परिवीक्षाधीन आई.पी.एस. अधिकारियों से मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहा...