Friday, March 29

Day: March 17, 2023

प्रधानमंत्री 18 मार्च को ग्लोबल मिलेट्स (श्री अन्न) सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे
खास खबर, देश-विदेश

प्रधानमंत्री 18 मार्च को ग्लोबल मिलेट्स (श्री अन्न) सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे

New Delhi (IMNB). प्रधानमंत्री   नरेन्द्र मोदी 18 मार्च, 2023 को सुबह 11 बजे नई दिल्ली के पूसा स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) के राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर (एनएएससी) के सुब्रमण्यम हॉल में ग्लोबल मिलेट्स (श्री अन्न) सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर सभा को भी संबोधित करेंगे। भारत के प्रस्ताव के आधार पर, संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष (आईवाईएम) के रूप में घोषित किया गया था। इसके अलावा, आईवाईएम 2023 के उत्सव को एक ‘जन आंदोलन’ बनाने और भारत को ‘श्री अन्न के लिए वैश्विक हब’ के रूप में स्थापित करने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप, केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों/ विभागों, राज्यों/ केंद्रशासित प्रदेशों, किसानों, स्टार्ट- अप, निर्यातकों, खुदरा व्यवसायों और अन्य हितधारकों को किसानों, उपभोक्ताओं और जलवायु के लिए मिले...
भारत और बांग्लादेश के प्रधानमंत्री संयुक्त रूप से भारत-बांग्लादेश मैत्री पाइपलाइन का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, देश-विदेश

भारत और बांग्लादेश के प्रधानमंत्री संयुक्त रूप से भारत-बांग्लादेश मैत्री पाइपलाइन का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे

New Delhi (IMNB). प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री, शेख हसीना 18 मार्च 2023 को 1700 बजे (आईएसटी) वीडियो-कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भारत-बांग्लादेश मैत्री पाइपलाइन का उद्घाटन करेंगे। यह भारत और बांग्लादेश के बीच सीमा पार पहली ऊर्जा पाइपलाइन है, जिसे 377 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनाया गया है, जिसमें से पाइपलाइन के बांग्‍लादेश में निर्मित हिस्‍से पर लगभग 285 करोड़ रुपये की लागत आई है जिसे अनुदान सहायता के तहत भारत सरकार ने वहन किया है। पाइपलाइन में प्रति वर्ष 1 मिलियन मीट्रिक टन हाई-स्पीड डीजल (एचएसडी) पहुंचाने की क्षमता है। यह शुरुआत में उत्तरी बांग्लादेश के सात जिलों में हाई स्पीड डीजल की आपूर्ति करेगी। भारत-बांग्लादेश मैत्री पाइपलाइन के संचालन से भारत से बांग्लादेश तक एचएसडी लाने-ले जाने का एक स्थायी, विश्वसनीय, किफायती और पर्यावरण अनुकूल साधन स...
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, देश-विदेश

जलवायु परिवर्तन के प्रति संवेदनशीलता

New Delhi (IMNB). भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की 'भारतीय हिमालयी क्षेत्र के राज्यों में जलवायु परिवर्तन संवेदनशीलता मूल्यांकन पर क्षमता निर्माण' परियोजना के तहत प्रकाशित 'कॉमन फ्रेमवर्क का उपयोग करते हुए भारतीय हिमालयी क्षेत्र के लिए जलवायु संवेदनशीलता मूल्यांकन' (2018-19) नामक एक रिपोर्ट आईआईटी, गुवाहाटी, आईआईटी, मंडी और भारतीय विज्ञान संस्थान, बैंगलोर द्वारा प्रस्तुत की गई थी। इस रिपोर्ट के अनुसार भारतीय हिमालयी क्षेत्र के 12 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में असम में सिंचाई के तहत सबसे कम क्षेत्र (प्रतिशत के संदर्भ में) है, प्रति 1,000 ग्रामीण परिवारों पर सबसे कम वन क्षेत्र उपलब्ध है और सबसे कम प्रति व्यक्ति आय के मामले में दूसरे स्थान पर है।   (ख)  इस रिपोर्ट में भारतीय हिमालयी क्षेत्र के 12 राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों में असम को जलवायु परिवर्तन के प्रति सर्...
प्रधानमंत्री ने लोगों से मतुआ महा मेला देखने का आग्रह किया
खास खबर, देश-विदेश

प्रधानमंत्री ने लोगों से मतुआ महा मेला देखने का आग्रह किया

New Delhi (IMNB).प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने लोगों से बड़ी संख्या में मतुआ महा मेले देखने का आग्रह किया है और दया एवं सेवा का मार्ग दिखाने के लिए श्री श्री हरिचंद ठाकुर जी को नमन किया है। केन्द्रीय मंत्री श्री शांतनु ठाकुर के एक ट्वीट के जवाब में, प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया: “#मतुआमहामेला 2023 एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, जो मतुआ समुदाय की जीवंत संस्कृति को दर्शाता है। मैं लोगों से अधिक से अधिक संख्या में इस मेले को देखने का आग्रह करूंगा। मानवता हमेशा दया और सेवा का मार्ग दिखाने के लिए श्री श्री हरिचंद ठाकुर जी की ऋणी रहेगी।” "এক অত্যন্ত গুরুত্বপূর্ন অনুষ্ঠান হল #MatuaMahaMela2023, যেটি মতুয়া সম্প্রদায়ের স্পন্দমান সংস্কৃতিকে তুলে ধরে। আরো অনেকেই এই মেলা দেখুন, এই আমার অনুরোধ। দয়া ও সেবার পথ দেখানোর জন্য ঠাকুর শ্রীশ্রী হরিচাঁদ জীর প্রতি মানবজাতি চিরঋণী হয়ে থাকবে।" **...
प्रधानमंत्री ने केंद्रीय बैंकिंग पुरस्कार 2023 में ‘गवर्नर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार के लिए आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास को बधाई दी
खास खबर, देश-विदेश

प्रधानमंत्री ने केंद्रीय बैंकिंग पुरस्कार 2023 में ‘गवर्नर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार के लिए आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास को बधाई दी

New Delhi (IMNB). प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय बैंकिंग पुरस्कार 2023 में 'गवर्नर ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित किये जाने पर आरबीआई गवर्नर श्री शक्तिकांत दास को बधाई दी है। सीएनबीसी टीवी18 की खबर साझा करते हुए, प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया; "यह हमारे देश के लिए बहुत गर्व की बात है कि @RBI गवर्नर, श्री शक्तिकांत दास जी को केंद्रीय बैंकिंग पुरस्कार 2023 में 'गवर्नर ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें बधाई।" *****...
चेेटीचण्ड्र महोत्सव पर नगर निगम व नगर पालिका क्षेत्रों में होगा अवकाश: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

चेेटीचण्ड्र महोत्सव पर नगर निगम व नगर पालिका क्षेत्रों में होगा अवकाश: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री शदाणी दरबार में संत राजाराम साहिब जी के 63वें वर्सी महोत्सव में हुए शामिल रायपुर, 17 मार्च 2023/ मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर स्थित शदाणी दरबार तीर्थ में आयोजित संत राजाराम साहिब जी के 63वें वर्सी महोत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर चेेटीचण्ड्र महोत्सव पर राज्य के नगर निगम व नगर पालिका क्षेत्रों में अवकाश की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने शदाणी दरबार में संत राजाराम साहिब के 63वें वर्सी महोत्सव में शामिल होने पाकिस्तान के सिंध प्रांत से आए लगभग 350 श्रद्धालुओं का छत्तीसगढ़ की धरती पर स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस मौके पर शदाणी दरबार द्वारा 122 माताओं और बहनों को पाकिस्तान के सिंध प्रांत से भारत के विभिन्न धार्मिक स्थलों का दर्शन कराने की व्यवस्था किए जाने पर प्रशंसा की। शदाणी दरबार में संत राजाराम साहिब जी के 63वें वर्सी महोत्स...
महू की घटना की होगी मजिस्ट्रियल जाँच – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
खास खबर, भोपाल, मध्यप्रदेश

महू की घटना की होगी मजिस्ट्रियल जाँच – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

प्रभावित परिवार को 10 लाख रूपये की सहायता भोपाल (IMNB). मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर जिले के महू में हुई घटना की मजिस्ट्रियल जाँच के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को 10 लाख रूपए और बड़े बेटे को नगर परिषद में शासकीय नौकरी दी जाएगी। परिवार के तीन बच्चों की समुचित शिक्षा के लिए जनजातीय छात्रावासों में संपूर्ण व्यवस्था की जाएगी। पीड़ित परिवार के पास प्रधानमंत्री आवास योजना में पहले से ही आवास है, उसे रेनोवेट कराने की व्यवस्था भी की जाएगी। मृतक के दाह संस्कार के लिए भी जिला प्रशासन द्वारा व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने यह जानकारी सोशल मीडिया पर जारी संदेश से दी।      इंदौर कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री चौहान के निर्देश पर मृतक श्री भेरूलाल के परिजन को 10 लाख रूपये की सहायता...
हरदा छोटा लेकिन विकसित और समृद्ध जिला : राज्यपाल मंगुभाई पटेल
खास खबर, भोपाल, मध्यप्रदेश

हरदा छोटा लेकिन विकसित और समृद्ध जिला : राज्यपाल मंगुभाई पटेल

विकास के मार्ग पर अग्रसर है हरदा : कृषि मंत्री श्री पटेल ग्राम रहटगांव और केलझिरी में ग्रामीणों को मिली सौगातें भोपाल (IMNB). राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि हरदा छोटा जिला होने के बाद भी विकसित और समृद्ध जिला है। यहाँ के लोग परिश्रमी हैं। वे विकास की दौड़ में अपना समस्त योगदान देने के लिये तत्पर दिखाई देते हैं। यह बात राज्यपाल श्री पटेल ने गुरूवार को हरदा जिले के दौरे पर ग्राम रहटगांव और केलझिरी के ग्रामीणों को कई सौगातें देते हुए कहीं। किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व और मार्गदर्शन में हरदा विकास के मार्ग पर अग्रसर है। राज्यपाल श्री पटेल ने ग्राम रहटगांव में 29 करोड़ 33 लाख रूपये के एकलव्य आवासीय विद्यालय भवन का लोकार्पण किया। केलझिरी में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ प्रदान किये। स्थानीय सासंद श्री...