भूपेश सरकार के द्वारा किसानों से 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी के निर्णय का कांग्रेस ने किया स्वागत
रायपुर/24 मार्च 2023। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा किसानों से आगामी खरीफ सीजन में 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदने की घोषणा का कांग्रेस ने स्वागत किया। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने आगामी खरीफ सीजन में किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी करने का निर्णय लिया है, इससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी। कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन आयेंगे। 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने प्रदेश के किसानों को धान की कीमत 2500 रु. प्रति क्विंटल देने का वादा किया था जिसे पूरा किया हैं। इस वर्ष प्रदेश के किसानों की धान 2640 रु. एवं 2660 रु. की दर पर खरीदी गई है। आगामी खरीफ सीजन में किसानों से 20 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी और लगभग 2800 रु. प्रति क्विंटल की दर से खरीदी होगी। छत्तीसगढ़ के किसान देश के सबसे खुशहाल किसान हैं। भूपेश सरकार में 20 ल...