कांग्रेस ने निकाली लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति मार्च
रायपुर/01 अप्रैल 2023। मोदी सरकार की जनविरोधी लोकतंत्र विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदेशभर में भारत सत्याग्रह छेड़ा हुआ है। इसी कड़ी में राजधानी रायपुर में कांग्रेस लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति मार्च निकाला। जिसमें प्रदेश की प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, राष्ट्रीय सचिव डॉ. चंदन यादव, सह प्रभारी विजय जांगीड़, प्रदेश शासन के मंत्रीगण, विधायकगण तथा प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारीगण बड़ी संख्या में कांग्रेस जन शामिल हुये। मशाल रैली में हजारों की संख्या में कांग्रेसजन हाथों में मशाल लिये गांधी मैदान से आजाद चौक गांधी जी की प्रतिमा के पास पहुंचे। कांग्रेसजन नारा लगा रहे थे, मोदी सरकार की तानाशाही नहीं चलेगी, भ्रष्टाचारी केन्द्र सरकार हाय हाय, देश न डरेगा न झुकेगा, अडानी परस्त मोदी सरकार होश में आओ, मोदी अडानी भाई-भाई देश बेचकर खाई मलाई के नार...