Tuesday, April 16

Day: April 30, 2023

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुंगेली में कवि सम्मेलन में शामिल हुए
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुंगेली में कवि सम्मेलन में शामिल हुए

रायपुर, 30 अप्रैल 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज रात मुंगेली के स्टेडियम में आयोजित कवि सम्मेलन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और प्रख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास ने दीप प्रज्ज्वलित कर कवि सम्मेलन का शुभांरभ किया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि मुंगेली कला और संस्कृति की भूमि है। उन्होंने माता कौशल्या की धरती छत्तीसगढ़ में पधारे कवि डॉ. कुमार विश्वास, डॉ. सुरेन्द्र दुबे, श्री सुदीप भोला, कवित्री योगिता चौहान सहित अन्य कविगणों का प्रदेश की जनता की ओर से स्वागत किया और उनके सम्मान में उपस्थित जन समूह से करतल ध्वनि की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रोतागण कविगणों की रचनाओं को सुनकर कार्यक्रम का आनंद उठाएंगे। झमाझम बारिश के बीच कवि डॉ. कुमार विश्वास ने कविता पाठकर शमां बांधा।...
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस पर रायपुर में श्रमिक सम्मेलन में होंगे शामिल
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस पर रायपुर में श्रमिक सम्मेलन में होंगे शामिल

रायपुर, 30 अप्रैल 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 1 मई को राजधानी रायपुर में श्रमिक सम्मेलन और कांकेर में आयोजित कर्मा महोत्सव में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल दोपहर 12 बजे राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस पर आयोजित ‘श्रमिक सम्मेलन‘ कार्यक्रम में शामिल होंगे।...
भाजपा की तैयारी धरी की धरी रह गयी लोग मोदी के मन की बात सुनने नहीं गए -कांग्रेस
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

भाजपा की तैयारी धरी की धरी रह गयी लोग मोदी के मन की बात सुनने नहीं गए -कांग्रेस

अडानी के घोटाले मलिक के खुलासे पर क्यो चुप है ? 100 वे एपिसोड में भी मोदी जनता के मन की बात करने का साहस नहीं जुटा पाए *प्रदेश भर के किसी भी पंडाल में आम आदमी मोदी को सुनने नहीं पहुचा* रायपुर 30 अप्रैल 2023/भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात जनता को जबरिया सुनवाने की तमाम तैयारियां करके रखा था ।कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा की तमाम तैयारियां धरी की धरी रह गयी लोग मोदी के मन की बात सुनने भाजपा के पंडालों में गए ही नहीं। भाजपा का पूरे प्रदेश में एक भी ऐसा कार्यक्रम स्थल नही था जहाँ पर जनता 100 की संख्या भी जूटी हो कुछ एक भाजपा कार्यकर्ता ही मोदी के मन की बात सुनने पहुचे थे।लोग जाये भी क्यो ?प्रधानमंत्री पिछले 100 एपिसोड से अपने मन की बात ही थोप रहे कभी जनता के दुख दर्द पीड़ा को समझने और उसके बारे में बोलने का साहस नहीं जुटा पाए । मोदी अपने मन की बात में...
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रमवीरों को दी मई दिवस की शुभकामनाएं
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रमवीरों को दी मई दिवस की शुभकामनाएं

*श्रमिकों की मेहनत और समर्पण के प्रति सम्मान का दिन है मई दिवस: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल* रायपुर, 30 अप्रैल 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस (मई दिवस) के अवसर पर श्रमवीरों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर श्री बघेल ने सभी श्रमिकों के सुखमय और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। श्री बघेल ने कहा है कि एक मई को हर साल हम मेहनतकश श्रमिकों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए मजदूर दिवस मनाते हैं। यह श्रमिकों की मेहनत और समर्पण के सम्मान का दिन है। मुख्यमंत्री ने कामगारों की सामाजिक-आर्थिक खुशहाली के लिए प्रतिबद्धता प्रकट करते हुए कहा है कि श्रमिक हमारे समाज का अभिन्न अंग और विकास की आधारशिला हैं। छत्तीसगढ़ सरकार श्रमिकों सहित सभी जरूरतमंद लोगों के विकास का हरसंभव प्रयास कर रही है। छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मण्डल द्वारा शैक्षणिक सहायता योजना, श्रमिक दुर्घटना मृ...
वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने 1 मई को बोरे-बासी उत्सव को सफल बनाने की अपील की
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने 1 मई को बोरे-बासी उत्सव को सफल बनाने की अपील की

रायपुर, 30 अप्रैल 2023/ वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर सभी श्रमिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपने-अपने स्तर पर बोरे-बासी उत्सव मनाकर इस आयोजन को सफल बनाने और श्रमिक भाईयों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि छत्तीसगढ़ में गर्मी के मौसम में बोरे-बासी खाने का विशेष चलन है और यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। वैश्विक स्तर पर इसकी पहचान कराने का श्रेय किसी को जाता है तो वह मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को जाता है। उन्होंने कहा कि आज विश्व स्तर पर अमेरिका जैसे देश में भी इस बारे में शोध किया जा रहा है। मैं समझता हूं कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा देश-दुनिया के लोगों को छत्तीसगढ़ के इस सुपरफूड से परिचय कराया गया है। ऐसे कार्यक्रमों से वर्तमान पीढ़ी भी इससे अवगत होगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की हम...
भेंट-मुलाकात: मुंगेली विधानसभा, जरहागांव को मिलेगा नगर पंचायत का दर्जा, खुलेगा का नया कॉलेज
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

भेंट-मुलाकात: मुंगेली विधानसभा, जरहागांव को मिलेगा नगर पंचायत का दर्जा, खुलेगा का नया कॉलेज

*मुंगेली विधानसभा के ग्राम जरहागांव में आयोजित कार्यक्रम मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने की घोषणा* *मुख्यमंत्री ने 33 करोड़ 12 लाख रूपए के 18 कार्याें का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन* *बेटे के निवेदन पर कैंसर पीड़ित माता की इलाज के लिए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत सहायता देने के निर्देश दिए* रायपुर, 30 अप्रैल 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत आज मुंगेली जिले के ग्राम जरहागांव में आमजनों से संवाद किया। उन्होंने इस दौरान जरहागांव को नगर पंचायत का दर्जा और मुंगेली विधानसभा के ग्राम जरहागांव में नया कॉलेज खोलने सहित अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 33 करोड़ 12 लाख रूपए के 18 विकास कार्याें का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें 31 करोड़ 35 लाख रूपए के शिलान्यास कार्य तथा एक करोड़ 67 लाख रूपए के ल...
छात्र ने सुनाया गीता का श्लोक, धर्मक्षेत्रे कुरुक्षेत्रे समवेता युयुत्सवः, मामकाः पाण्डवाश्चैव किमकुर्वत सञ्जय
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

छात्र ने सुनाया गीता का श्लोक, धर्मक्षेत्रे कुरुक्षेत्रे समवेता युयुत्सवः, मामकाः पाण्डवाश्चैव किमकुर्वत सञ्जय

*श्लोक पढ़कर कविता में सुनाया गीता के ज्ञान का सार* *मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने की जमकर तारीफ़* *स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़कर नई पीढ़ी में संस्कार और संस्कृति दोनों की चेतना आ रही है* *3D प्रिंटिंग मशीन के बारे में बच्चों से ली जानकारी, बच्चों ने प्रिंट से बनाकर दिखाई मनचाही आकृति* रायपुर, 30 अप्रैल 2023/ हर वर्ग के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सरकार ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की पहल की है, यहां छात्र-छात्राएं आधुनिक सुविधाओं के बीच अंग्रेजी माध्यम में उत्कृष्ट शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, इसके साथ ही यहां शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों में सांस्कृतिक, साहित्यिक, सामाजिक चेतना और आध्यात्मिक रुचि का विकास भी हो रहा है। इसका एक और उदाहरण हाल ही में देखने को मिला जब मुख्यमंत्री श्री भूपे...
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, जगदलपुर, दंतेवाड़ा

बड़े तुमनार मे भाजपा जिलाध्यक्ष चैतराम अटामी के उपस्थित मे सुना गया मन की बात*

*गुमलनार मे भी सुना गया मन की बात* आज मन की बात कार्यक्रम 100 वें संस्करण का श्रवण गीदम मंडल के शक्तिकेंद्र गुमलनार के बूथ क्रमांक 25 गुमलनार मे सुना गया जिसमे कार्यक्रम प्रभारी बुगुर वेट्टी,मंडल महामंत्री, शैलेश अटामी, बलिराम, अनतराम अटामी, सोनू अटामी, रूपधर सहित वरिष्ठ कनिष्ठ कार्य कर्ता शामिल हुए *वहीं कासोली मे भी* किसान मोर्चा के जिलाध्यछ सुदराम भास्कर के नेतृत्व मे कार्यक्रम को सुना गया जिसमे दिनेश अटामी चैतराम भास्कर साहित सभी कार्यकर्ता शामिल हुए   बड़े तुमनार मे भाजपा जिलाध्यक्ष चैतराम अटामी के उपस्थित मे सुना गया मन की बात* *विधानसभा में प्रत्येक पोलिंग बूथ में हुआ कार्यक्रम,भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ता हुए शामिल* देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आज मन की बात कार्यक्रम के 100 वें संस्करण मे भाजपा जिलाध्यछ चैतराम अटामी के नेतृत्व मे श...
(1 मई, मजदूर दिवस विशेष )   दिहाड़ीदार मजदूरों की दुर्दशा के लिए जिम्मेवार कौन ? लेख आलेख डॉo प्रियंका सौरभ,
देश-विदेश, लेख-आलेख

(1 मई, मजदूर दिवस विशेष ) दिहाड़ीदार मजदूरों की दुर्दशा के लिए जिम्मेवार कौन ? लेख आलेख डॉo प्रियंका सौरभ,

    (सामाजिक सुरक्षा कोष में तेजी लाने की आवश्यकता है ताकि देश के सबसे गरीब और कमजोर तबके को यह वित्तीय सुरक्षा की भावना प्रदान कर सके। एक मजदूर देश के निर्माण में बहुमूल्य भूमिका निभाता है। किसी भी समाज, देश संस्था और उद्योग में काम करने वाले श्रमिकों की अहमियत किसी से भी कम नहीं आंकी जा सकती। इनके श्रम के बिना औद्योगिक ढांचे के खड़े होने की कल्पना भी नहीं की जा सकती।)   --- डॉo प्रियंका सौरभ,     बदलते दौर में विभिन्न आपदाओ के कारण सबसे बड़ा संकट दिहाड़ीदार मजदूरों के लिए हुआ है। जिनके बारे देश के अंदर बहुत ही कम चर्चा हुई और इनकी आर्थिक सहायता के लिए देश की सरकार ने कुछ नहीं सोचा। कोई संदेह नहीं कि देश का मजदूर वर्ग सबसे ज्यादा शोषण का शिकार है। दिहाड़ीदार मजदूर के लिए भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। शहरों में रोजी-रोटी की तलाश में आने वाले...
श्रम दिवस पर विशेष: एक ऐसा सेंटर जहाँ डाक्टर प्रिस्क्रिप्शन में लिखते है बोरे बासी, फाइव लोटस इंडो जर्मन नैचर क्योर सेंटर में अब तक 18 हजार मरीजों का सफलता पूर्वक उपचार
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर, स्वास्थ-ज्योतिष

श्रम दिवस पर विशेष: एक ऐसा सेंटर जहाँ डाक्टर प्रिस्क्रिप्शन में लिखते है बोरे बासी, फाइव लोटस इंडो जर्मन नैचर क्योर सेंटर में अब तक 18 हजार मरीजों का सफलता पूर्वक उपचार

देश और दुनिया भर के लोग पहुंचते है ईलाज कराने ह्रदय रोग, स्किन ,डायरिया सहित एकाग्रता और वेट लॉस के लिए है कारगर बोरे बासी* *चाय, काफी, शराब की लत से मिलता है छुटकारा* *आलेखः पोषण साहू* रायपुर, 30 अप्रैल 2023/ एक तरफ मेडिकल साइंस नए नए अन्वेषण और आधुनिक उपकरणों से बीमारियों का उपचार करने में सफलता हासिल कर रही है, वही दूसरी ओर छत्तीसगढ़ का प्रिय और पारम्परिक आहार बोरे बासी से भी कई रोगों का सफलतापूर्वक उपचार किया जा रहा है। यह छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति का ही प्रभाव है कि अब डॉक्टर भी प्रिस्क्रिप्शन में बोरे बासी रिकमेंड करते हैं। जिला मुख्यालय महासमुंद से लगभग 40 किलोमीटर दूर ग्राम पटेवा के पास ग्राम रायतुम में एक ऐसा नेचर क्योर सेंटर है जहां डॉक्टर भी मरीज के डाइट में बोरे बासी को अनिवार्य और मुख्य आहार के रूप में शामिल करते हैं । यहां के डॉक्टरों का मानना है कि बोरे बासी...