मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 33 करोड़ 12 लाख रूपए से अधिक के 18 कार्यों का किया शिलान्यास व लोकार्पण
मुंगेली 30 अप्रैल 2023/ प्रदेश व्यापी भेंट- मुलाकात कार्यक्रम अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज मुंगेली विधानसभा के ग्राम पंचायत जरहागांव पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यहां 33 करोड़ 12 लाख 67 हजार रूपए के 18 विकास और निर्माण कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इसमे 31 करोड़ 45 लाख 13 हजार रूपए के 16 शिलान्यास तथा 01 करोड़ 67 लाख 54 हजार रूपए के 2 लोकार्पण कार्य शामिल हैं।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने जिला चिकित्सालय मुंगेली में 23 करोड़ रूपए की लागत से क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लाक निर्माण कार्य, ग्राम दुल्लापुर से जल्ली तक लंबाई 01.50 किमी. 92.89 लाख रूपए की लागत से सड़क मार्ग निर्माण कार्य, 83.76 लाख रूपए की लागत से टी 04 से नेवासपुर 3.7 किलोमीटर लम्बाई सड़क मार्ग निर्माण कार्य, 76.58 लाख रूपए की लागत से टी 06 रोड से जल्ली 3.6 किलोमीटर लम्बाई सड़क मार्ग निर्माण कार्य, 75.25 लाख रूपए की लागत से...