अंतागढ़ 2000 करोड़ के शराब घोटाले के विरोध में मुख्यमंत्री और आबकारी मंत्री का पुतला दहन किया गया।
ब्यूरो चीफ राजेश कुमार
प्रदेश की जनता के साथ कांग्रेस ने किया धोखा,झुठा वायदा कर जनता के साथ एक छलावा किया है जो आने वाले विधानसभा चुनाव में इसका परिणाम भुगतने तैयार रहे भूपेश सरकार: राधेलाल नाग।
अंतागढ़ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा प्रदेश में दो हजार करोड़ रुपए शराब घोटाले उजागर किए जाने के बाद भाजपा ने राज्य भर जगह-जगह विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है,इसी के तत्वाव धान मे आज अंतागढ़ भाजपा मंडल द्वारा हदय स्थल गोल्डन चौक पर विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री एवं आबकारी मंत्री का पुतला दहन किया गया। इस दौरान उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने जम कर नारेबाजी करते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए मंडल अध्यक्ष जीतूं मरकाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार का एक नया घोटाला शराब घोटाला सामने किए जाने का खुलासा किया गया है पूर्व में शराब बंदी के नाम पर कांग्रेस सत्ता में आई और शराब बंद...