कांग्रेस कार्यालय में हुआ संगीतमय सुंदर कांड एवं हनुमान चालीसा पाठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नागरिकों ने लिया बढ़ चढ़कर हिस्सा
कर्नाटक में कांग्रेस को मिली सफलता के उपलक्ष्य में किया गया आयोजन - कन्हैया अग्रवाल
कवर्धा। कर्नाटक में कांग्रेस को मिली सफलता के उपलक्ष्य में शनिवार कांग्रेस कार्यालय कवर्धा में विशाल संगीतमय सुंदर कांड पाठ एवं हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम क्रेडा सदस्य कन्हैया अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात में सर्वप्रथम क्रेडा सदस्य कन्हैया अग्रवाल और कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा ने भगवान राम और हनुमान जी के तैल चित्र पर पूजा अर्चना कर विशाल संगीतमय सुंदर कांड पाठ एवं हनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के द्वारा हनुमान जी की आरती सुंदरकांड का वाचन एवं हनुमान चालीसा का वाचन किया गया। आयोजन में कांग्रेस कार्यकर्ता, नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
छत्तीसगढ़ शासन के क्रेडा सदस्य कन्हैया अग्रवाल ने बताया कि कर्नाटक...