राष्ट्रीय रामायण महोत्सव नेपाल, कंबोडिया, इंडोनेशिया और थाईलैंड सहित 14 राज्यों की रामायण मंडलियां देंगी प्रस्तुति
अरण्यकाण्ड के प्रसंगों पर विशेष मंचन*
*कला-संस्कृति की समृद्ध परंपरा का दिखेगा संगम*
*मशहूर कलाकार महोत्सव में करेंगे शिरकत*
रायपुर, 24 मई 2023/ आगामी 1 से 3 जून तक छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के रामलीला मैदान में होन जा रहे राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में नेपाल, कंबोडिया, इंडोनेशिया और थाईलैंड सहित 14 राज्यों की रामायण मंडलियों की विशेष प्रस्तुतियां देखने को मिलेगी। महोत्सव में अरण्यकाण्ड के प्रसंगों पर विशेष प्रस्तुतियां होंगी। इस मौके पर छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति और समृद्ध आतिथ्य का संगम दिखेगा। राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के लिए रायगढ़ में जोर-शोर से तैयारियां चल रही है। रायगढ़ कलेक्टर श्री तारण प्रकाश सिन्हा ने संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में विधायक श्री प्रकाश नायक, संस्कृति विभाग के संचालक श्री विवेक आचार्य, पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार भी उपस्थि...