राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने झारखंड उच्च न्यायालय के नए भवन का उद्घाटन किया
New Delhi (IMNB). राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने (24 मई, 2023) रांची में झारखंड उच्च न्यायालय के नए भवन का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि झारखंड उच्च न्यायालय के नए भवन का उद्घाटन एक ऐतिहासिक घटना है। यह इमारत अपनी आधुनिक सुविधाओं और अत्याधुनिक भौतिक अवसंरचना के साथ वास्तव में प्रभावशाली है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा संरक्षण के सिद्धांत को ध्यान में रखते हुए पूरे परिसर को डिजाइन और निर्मित किया गया है। विभिन्न प्रकार के पेड़ों के साथ वनीकरण इसे वास्तव में एक हरा-भरा परिसर बनाता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि झारखंड उच्च न्यायालय का नया भवन अन्य सार्वजनिक और निजी संगठनों को समान प्रकृति की अपनी परियोजनाओं में पर्यावरण को केंद्रीय मानक बनाने के लिए प्रेरित करेगा।
राष्ट्रपति ने कहा कि अदालत न्याय का मंदिर होता है। इस देश के लोग न्यायालयों को आस्था की नजर से दे...