गिरिराज सिंह ने कका नहीं छत्तीसगढ़ का माखौल उड़ाया है-कांग्रेस
*भाजपा लगातार छत्तीसगढ़ की संस्कृति का अपमान कर रही*
*नितिन नवीन ने छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान किया था गिरिराज छत्तीसगढ़ की संस्कृति का*
रायपुर/09 जून 2023। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के द्वारा कका को खा खा कहने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सम्मान से, प्यार से कका पुकारती है और छत्तीसगढ़ की संस्कृति में कका का जो रिश्ता होता है अटूट होता है प्यार, विश्वास, स्नेह, दोस्त और पालक का रिश्ता होता है। गिरिराज सिंह ने कका नहीं छत्तीसगढ़ का माखौल उड़ाया है। भाजपा लगातार छत्तीसगढ़ संस्कृति का अपमान कर रही। नितिन नवीन ने छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान किया था, गिरिराज ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति का। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को कका शब्द का मतलब नहीं मालूम है उन्होंने कका को खा खा कह कर छत्तीसगढ़ियो के द्वारा द...