बीजेपी छत्तीसगढ़ को मिनी पाकिस्तान संबोधित कर अपमानित करती है
*भाजपा उग्रवादियों को सदस्य बनाती है और उनके नेता नक्सलियों के मददगार बनते है*
रायपुर/07 सितंबर 2023। भाजपा विधायक एवं प्रवक्ता रंजना साहू के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा विधायक एवं प्रवक्ता रंजना साहू बताये जब भाजपा ने अपने ऑफिशयल ट्विटर में छत्तीसगढ़ को मिनी पाकिस्तान लिखकर अपमानित किया तब वो मौन क्यों थी? क्या रंजना साहू और भाजपा छत्तीसगढ़ को पाकिस्तान का हिस्सा मानते है? भाजपा ने असम में बोडो उग्रवादियों को अपना सदस्य क्यों बनाया? जिन उग्रवादियों के ऊपर नरसंहार का आरोप है? उग्रवादी नक्सलियों अपराधियों के प्रति भाजपा का झुकाव पूरा देश देख रहा है। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत से ही भाजपा नेताओं के विरोधी बयान आ रहे थे। भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के बाद केंद्र की मोदी सरकार बैक फुट में आई है और आज भारत जोड़ो यात्रा के...