Tuesday, November 28

Day: September 21, 2023

Uncategorized

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना में अब मिलेगी 25 लाख रुपए तक की सहायता

*राज्य शासन ने जारी किया आदेश* रायपुर. 21 सितम्बर 2023. मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत अब राज्य के पात्र परिवारों को 25 लाख रुपए तक की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। पूर्व में इस योजना के तहत चिन्हित दुर्लभ बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को अधिकतम 20 लाख रुपए तक की राशि दी जाती थी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने विधानसभा के विगत मानसून सत्र में अनुपूरक बजट पर चर्चा का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत दी जाने वाली सहायता राशि को 20 लाख रुपए से बढ़ाकर 25 लाख रुपए करने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री श्री बघेल की इस घोषणा के अनुपालन में राज्य शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव द्वारा अनुमोदन के बाद सहायता राशि 20 लाख रुपए से बढ़ाकर 25 लाख रुपए करने की प्रशासकीय मंजूरी का आदेश ज...
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने आज पीएम-किसान योजना के लिए AI चैटबॉट लॉन्च किया
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, देश-विदेश

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने आज पीएम-किसान योजना के लिए AI चैटबॉट लॉन्च किया

AI चैटबॉट पीएम-किसान योजना की दक्षता और पहुंच बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है AI चैटबॉट किसानों को उनके प्रश्नों का त्वरित, स्पष्ट और सटीक उत्तर भी प्रदान करेगा इस पहल के माध्यम से, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय का लक्ष्य देश भर के किसानों को निर्बाध सहायता और समर्थन प्रदान करना है प्रविष्टि तिथि: 21 SEP 2023 6:29PM by PIB Delhi केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री कैलाश चौधरी ने आज यहां प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के लिए AI (एआई) चैटबॉट (पीएम किसान मित्र) लॉन्च किया। एआई चैटबॉट का लॉन्च पीएम-किसान योजना की दक्षता और पहुंच बढ़ाने और किसानों को उनके प्रश्नों का त्वरित, स्पष्ट और सटीक उत्तर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।   श्री कैलाश चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि कृषि क्षेत्र को तकनीक के साथ जोड़ने के लि...
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में निकाली गई प्लास्टिक की व्यंग्यात्मक विदाई यात्रा
उत्तर प्रदेश, खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में निकाली गई प्लास्टिक की व्यंग्यात्मक विदाई यात्रा

ऊंट पर निकली सवारी, प्लास्टिक को मिली अनोखी की विदाई प्लास्टिक रूपी दानव को विदा करते वक्त लोगों ने की जूते-चप्पलों से पिटाई New Delhi (IMNB). कहते हैं ... हथौड़ा इतना वजनदार चलाओ कि चोट का असरदार हो, जो लोहे का भी आकार बदल सके। जागरूकता अभियान तो बहुत चलाए जाते हैं पर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जो हुआ, ऐसा जुलूस शायद ही कभी कहीं निकाला गया हो। यहां खुशरू बाग लीडर रोड पर जल कल विभाग नगर निगम प्रयागराज की ओर से एक निराली विदाई यात्रा निकाली गई। यह थी ‘प्लास्टिक की विदाई यात्रा’, जो कि स्वच्छता पखवाड़ा – स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत निकाली गई थी। लोगों तक प्लास्टिक की विदाई करने के लिए प्रेरित करने का यह अंदाज भले ही व्यंग्य से भरपूर रहा, मगर मामला बहुत गंभीर और उद्देश्य बेहद नेक था। व्यंग्य में दिया गया संदेश ज्यादा से ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचता है, बस यही वजह रही कि प्र...
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को उज्जैन में प्रदेशव्यापी रोजगार दिवस का करेंगे शुभारंभ
खास खबर, भोपाल, मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को उज्जैन में प्रदेशव्यापी रोजगार दिवस का करेंगे शुभारंभ

3 लाख से अधिक युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा 2300 करोड़ रुपये से अधिक का होगा ऋण वितरण 1708 एमएसएमई इकाईयों और 10 से 50 करोड़ की निवेश वाली 43 इकाईयों का होगा लोकार्पण औद्योगिक परियोजनाओं से 71 हजार से अधिक व्यक्तियों को मिलेगा रोजगार भोपाल (IMNB).मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 22 सितम्बर शुक्रवार को उज्जैन में प्रदेशव्यापी रोजगार दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम तथा विज्ञान एवम प्रौद्योगिकी मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा समारोह में विशेष रूप से शामिल होंगे। इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा विभिन्न स्वरोजगार योजनाओ के 3 लाख से अधिक युवाओं को 2300 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण वितरण की शुरुआत कर स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान विभिन्न जिलों की 1708 एमएसएमई इकाईयों और 10 करोड़ से 50 करोड़ की निवेश वाली 43 इकाईयों का लो...
विश्व को शांति और एकता का संदेश देगी एकात्मता की प्रतिमा : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
खास खबर, भोपाल, मध्यप्रदेश

विश्व को शांति और एकता का संदेश देगी एकात्मता की प्रतिमा : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ओंकारेश्वर में संत समुदाय के साथ आदि गुरु शंकराचार्य की 108 फीट ऊँची प्रतिमा का किया अनावरण लगभग 2 हजार 200 करोड़ रूपये लागत से बनने वाले अद्वैत लोक का शिलान्यास भोपाल (IMNB). मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज खण्डवा जिले के ओंकारेश्वर में मांधाता पर्वत पर संत समुदाय के साथ आदि गुरु शंकराचार्य की अष्टधातु 108 फीट ऊंची एकात्मता की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने मांगलिक अनुष्ठान के साथ 2 हजार 200 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले अद्वैत-लोक का शिलान्यास किया । इस अवसर पर खण्डवा जिले की प्रभारी मंत्री एवं संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, स्वामी अवधेशानंद जी गिरी महाराज, परमात्मानंद जी, स्वामी स्वरूपानंद जी, स्वामी तीर्थानंद जी महाराज सहित देश-भर से आए लगभग 5 हजार साधु-संत उपस्थित थे। ओंकारेश्वर में संतजनों के आगम...
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ओंकारेश्वर में संत-जन से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया
खास खबर, भोपाल, मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ओंकारेश्वर में संत-जन से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया

भोपाल (IMNB) मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने आज ओंकारेश्वर जिला खंडवा में एकात्मता प्रतिमा के अनावरण, संत समागम, ब्रहमोत्सव और अन्य कार्यक्रमों के लिए आए संत-जन से एनएचडीसी विश्राम गृह में भेंट की। उन्होंने स्वामी अवधेशानंद जी गिरी महाराज, परमात्मानंद जी, स्वामी स्वरूपानंद जी, स्वामी तीर्थानंद जी महाराज सहित अन्य संतों से भेंट की। ...
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दी गई राहत से महंगाई से निपटने में महिलाओं को मिली मदद: प्रियंका गांधी
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दी गई राहत से महंगाई से निपटने में महिलाओं को मिली मदद: प्रियंका गांधी

भिलाई के जयंती स्टेडियम में आयोजित महिला समृद्धि सम्मेलन में शामिल हुई श्रीमती प्रियंका गांधी ने कहा कहा छत्तीसगढ़ महतारी के एक हाथ में संस्कृति का कलश, एक हाथ में तकनीक, यह आपकी भी तस्वीर छत्तीसगढ़ का नेतृत्व सेवाभावी, आपके आज और कल दोनों को बुलंद बनाने कर रहा काम महिलाओं को सशक्त बनाने छत्तीसगढ़ सरकार ने बनाई अनेक योजनाएं मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सांस्कृतिक धरोहर और पर्यटन केंद्रों को संवारने छत्तीसगढ़ महतारी सांस्कृतिक संवर्धन योजना लागू करने की घोषणा की हमारी सरकार ने सभी वर्गों को ध्यान में रखकर बनाई योजनाएं, इसका पूरा लाभ महिलाओं को- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ में महिला-पुरुष भागीदारी से करते हैं हर काम, हमेशा से रहा महिलाओं का सम्मान रायपुर, 21 सितंबर, 2023। छत्तीसगढ़ का नेतृत्व सेवाभावी है। वो आपके आज और कल दोनों को बुलंद बनाने काम कर रहा है। भूप...
छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण के लिए हुए अनुकरणीय कार्य:  प्रियंका गांधी
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण के लिए हुए अनुकरणीय कार्य:  प्रियंका गांधी

जयंती स्टेडियम में विभागीय प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और श्रीमती प्रियंका गांधी ने किया अवलोकन रायपुर,21 सितंबर 2023/ महिला समृद्धि सम्मेलन कार्यक्रम में शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों से संबंधित लगाई गई प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और श्रीमती प्रियंका गांधी ने अवलोकन किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण और महिलाओं के समग्र विकास के लिए चलाई जा रही नवाचारी योजनाओं की सराहना की और इसे अनुकरणीय बताया। दुर्ग जिले के भिलाई नगर स्थित जयंती स्टेडियम में 11 विभागों की प्रदर्शनी लगाई गई थी। प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान श्रीमती गांधी महिलाओं के साथ सुआ नृत्य में शामिल होकर उनका उत्साहवर्धन भी किया। जयंती स्टेडियम में विभागीय प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान श्रीमती प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्र में चलाए जा रहे हाट-बाजार क्लीनिक और सुपो...
उपराष्ट्रपति ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए राज्यसभा में उपाध्यक्षों के लिए सर्व-महिला पैनल का गठन किया
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, देश-विदेश

उपराष्ट्रपति ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए राज्यसभा में उपाध्यक्षों के लिए सर्व-महिला पैनल का गठन किया

राज्यसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 पर चर्चा के दौरान 13 महिला सदस्यों को पैनल में नामांकित किया गया प्रविष्टि तिथि: 21 SEP 2023 12:13PM by PIB Delhi उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति श्री जगदीप धनखड़ ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए राज्यसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधेयक, 2023 पर चर्चा के दौरान आज के लिए 13 महिला राज्यसभा सदस्यों के उपाध्यक्ष पैनल का पुनर्गठन किया। उपराष्ट्रपति ने जोर देकर कहा कि इस पद पर उनकी उपस्थिति से विश्वभर में एक शक्तिशाली संदेश जाएगा और यह इस बात का प्रतीक होगा कि परिवर्तन के इस युगांतकारी क्षण के दौरान वे एक 'प्रभावशाली पद' पर थीं। उपाध्यक्षों के पैनल में नामांकित महिला राज्यसभा सदस्यों का विवरण इस प्रकार है: 1. श्रीमती पी.टी. उषा 2. श्रीमती एस. फांगनोन कोन्याक 3. श्रीमती जया बच्चन 4. सुश्री सरोज पांडे 5. श्रीमती रजनी अशोकराव ...
चंद्रयान-3 कोई अपवाद नहीं, बल्कि भारत की सामाजिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक प्रवृत्ति के विकास का परिणाम है : लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, देश-विदेश

चंद्रयान-3 कोई अपवाद नहीं, बल्कि भारत की सामाजिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक प्रवृत्ति के विकास का परिणाम है : लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

 इस मिशन की सफलता में महिलाओं की भूमिका ने भारत को नई पहचान दिलाई है पिछले नौ वर्षों में 424  विदेशी उपग्रहों में से भारत द्वारा 389 उपग्रह लॉन्च किए गए आज भारत का अंतरिक्ष क्षेत्र विश्व में  तेजी से प्रमुख स्थान अर्जित कर रहा है मानवता के विकास के लिए विज्ञान और संस्कृति को साथ-साथ चलना चाहिए प्रविष्टि तिथि: 21 SEP 2023 1:47PM by PIB Delhi चंद्रयान-3 की सफलता कोई अपवाद नहीं है, बल्कि भारत की सामाजिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक प्रवृत्ति के विकास का परिणाम है। यह बात रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने आज लोकसभा में चंद्रयान-3 मिशन की सफलता और अंतरिक्ष क्षेत्र में देश की अन्य उपलब्धियों पर हो रही चर्चा के दौरान कही। रक्षा मंत्री ने चंद्रयान-3 की सफलता को देश में आकार ले रहे मजबूत वैज्ञानिक ईकोसिस्टम का प्रमाण बताया। “चंद्रयान-3 यह दर्शाता है कि हमारे स्कूलों और कॉलेजों में विज्ञ...