जनजातीय जीवन की सरलता अपनायें, शहरी चकाचौंध में न आयें : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

खान-पान और रहन-सहन में अपनी परम्पराओं से जुड़े रहे
मुख्यमंत्री इंदौर में जनजातीय फूड फेस्टिवल में शामिल हुए

भोपाल (IMNB). मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शहरों में भौतिक सुविधाओं का भंडार है परंतु सोने के लिये नींद की गोली और भोजन से पहले इंसुलिन लेना पड़ता है। वहीं जनजातीय भाई प्रकृति की गोद में सरल, निष्कपट, निष्छल, निर्भीक और निस्वार्थ जीवन जीते हैं। जीवन में आनंद के लिये जनजातीय जीवन की सरलता अपनायें, शहरी चकाचौंध में न आयें।

मुख्यमंत्री श्री चौहान आज लाल बाग इंदौर में जनजातीय फूड फेस्टिवल को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कार्यक्रम के प्रारंभ में जनजातीय नायकों के चित्रों पर पुष्पांजलि भेंट कर उन्हें नमन किया। उन्होंने फूड फेस्टिवल का अवलोकन कर जनजातीय वर्ग के हुनर की सराहना की। उन्होंने झाबुआ की गुड़िया को प्रसिद्धि दिलाने वाले परमार दम्पत्ति का भी मंच पर सम्मान किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आज दुनिया मोटे अनाज की बात कर रही है, जबकि वर्षों से हमारे जनजातीय भाई-बहन मोटे अनाज का उपयोग कर रहे हैं। मोटा अनाज, जो कल तक गरीबों का भोजन माना जाता था, आज वैज्ञानिकों ने सिद्ध कर दिया है कि उसमें जबरदस्त पोषण क्षमता होती है। आज लोग गेहूँ की रोटी खाना छोड़ रहे हैं और ज्वार, बाजरा, मक्का का उपयोग कर रहे हैं। हमारी जड़ी-बूटियों, वनस्पतियों की उपचार क्षमता अदभुत है। आयोजकों ने फूड फेस्टिवल के माध्यम से शहरी जनता के समक्ष जनजातीय खान-पान, परम्पराओं, जीवन मूल्यों को लाने का अभिनंदनीय प्रयास किया है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जनजातीय संस्कृति अदभुत संस्कृति है। जनजातीय परम्पराएँ, जीवन मूल्य, कला, संस्कृति, नृत्य जीवन का आनंद प्रकट करते हैं। इनमें हमारी जड़े हैं। हम अपनी जड़ों को न भूलें।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आज मैं जनजातीय बहन लहरी बाई से मिला, जिनकी बीज बैंक बनाने के लिये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सराहना की है। उन्होंने बीज बैंक बना कर भारत के विलुप्त होते बीजों को बचा लिया है।

कार्यक्रम में महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, सांसद श्री शंकर ललवानी, विधायक, जन-प्रतिनिधि, जनजातीय समाज के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे।

Related Posts

जब मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बारिआम गांव की महिलाओं से खरीदे आम…

बच्चों को दुलारा, आम खिलाए और रोज स्कूल जाने की मनुहार भी की भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को सपत्नीक नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी प्रवास पर पहुंचे। पचमढ़ी से…

Read more

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के महिला सशक्तिकरण के प्रयासों की ऊंची उड़ान

होटल अमलतास – आत्मनिर्भर महिलाओं की देशभर में चर्चा और सराहना भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की महिला सशक्तिकरण की मंशा का जीवंत उदाहरण है पचमढ़ी का होटल अमलतास। पिछले…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जब मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बारिआम गांव की महिलाओं से खरीदे आम…

जब मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बारिआम गांव की महिलाओं से खरीदे आम…

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के महिला सशक्तिकरण के प्रयासों की ऊंची उड़ान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के महिला सशक्तिकरण के प्रयासों की ऊंची उड़ान

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर किया नमन* रायपुर 22 जून 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत के प्रथम उद्योग मंत्री, प्रख्यात शिक्षाविद् और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि (23 जून) के अवसर पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र के प्रति समर्पण और उनके योगदान को याद किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की प्रगति और एकता के लिए अथक प्रयास किए। उन्होंने एक समृद्ध, सशक्त और स्वावलंबी भारत का सपना देखा, जिसे साकार करने के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. मुखर्जी द्वारा स्थापित भारतीय जनसंघ ने राष्ट्रवाद, सामाजिक न्याय और सांस्कृतिक एकता के सिद्धांतों को मजबूती प्रदान की। उनकी दूरदर्शी सोच ने भारतीय राजनीति में एक नया अध्याय जोड़ा और समाज के हर वर्ग को प्रेरित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. मुखर्जी के आदर्श और विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उनकी देशभक्ति और समाज के प्रति निष्ठा हमें राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करती है। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर हम एक सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन और उनके सिद्धांत हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। हम उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए एक समृद्ध, एकजुट और विकसित भारत के निर्माण के लिए संकल्पित हैं।

हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाने हेतु शिविर का आयोजन 23 जून से 21 जुलाई तक

गर्मी के मौसम में धान की खेती करने वाले किसान मालती ने मक्का फसल की खेती से कमाएं दुगुना मुनाफा

बस्ता गांव में बना पहला व्यवहार कॉर्नर गांव के बच्चे स्वयं के हित में कर रहे संवाद और कार्य