भूपेश सरकार बनने के बाद प्रति व्यक्ति आय में 41हजार 845रु की वृद्धि हुई

रायपुर/ 5 मार्च 2023/ प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में भूपेश सरकार बनने के बाद प्रति व्यक्ति आय में 41 हजार 898 रुपये से की वृद्धि हुई है।भूपेश सरकार में 2022-23 में प्रति व्यक्ति आय 1लाख 33 हजार 898 हुई है।पूर्व रमन सरकार के दौरान 2017-2018 में प्रति व्यक्ति आय 92हजार35 रु था।यानी बीते चार साल में भूपेश सरकार ने व्यक्ति विकास की दिशा में योजनाबद्ध तरीके से कार्य किये कृषि क्षेत्र को लाभकारी बनाये युवाओ को रोजगार का अवसर दिये उद्योग के लिए मजबूत एवं लाभकारी नीतियां बनाई जिसके चलते निवेश आये उसका व्यापक असर पड़ा है।किसानों की कर्ज माफी, महिला स्वसहायता समूह की कर्ज माफ़ी, न्याय योजना,बिजली बिल हाफ योजना,5 लाख युवाओ को रोजगार, वनोपज की समर्थन मूल्य में खरीदी,बेहतर उद्योग नीति,सहित अनेक योजनाये के चलते छत्तीसगढ़ में बदलाव आये है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व रमन सरकार के 15 साल में कृषि क्षेत्र में ग्रोथ मात्र 2.89प्रतिशत के करीब था।भूपेश सरकार में चार साल में बढ़कर 5.93% हो गया है सेवा और उद्योग के क्षेत्र में भी 3से4प्रतिशत की वृद्धि हुई है कोविड-19 के चलते 2 साल प्रभावित हुआ उसके बावजूद छत्तीसगढ़ में प्रति व्यक्ति आय, कृषि,सेवा और उद्योग के क्षेत्र में वृद्धि हुई है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि 2023 के आम बजट से व्यक्ति विकास को और गति मिलेगा लोगो की आय में वृद्धि होगी देश मे छत्तीसगढ़ की पहचान अलग होगी।इस बजट से किसान मजदूर युवा महिलाएं व्यापारी उद्योगपति छात्र को लाभ होगा।शिक्षा स्वास्थ रोजगार के लिए बेहतर प्लानिग होगी।सभी वर्गों का ख्याल रखने वाला बजट होगा।छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति परंपरा तीज त्यौहार के लिए किए जा रहे काम को गति मिलेगी।

 

Related Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर – मुख्यमंत्री साय

*मुख्यमंत्री श्री साय दैनिक नवप्रदेश के 14वें स्थापना दिवस समारोह में हुए शामिल* *’राष्ट्रीय परिदृश्य में उभरता छत्तीसगढ़’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन* रायपुर 14 जून 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय…

Read more

विश्व रक्तदाता दिवस पर छत्तीसगढ़ में सेवा प्रतिबद्धता, राज्य में 1500 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित

*आयुक्त सह संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. प्रियंका शुक्ला ने स्वयं रक्तदान कर इस पुनीत कार्य में भागीदारी निभाई* *स्वास्थ्य विभाग के नेतृत्व में सभी जिलों में रक्तदान शिविर, हजारों लोगों…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर – मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर – मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री जशपुर के रणजीत स्टेडियम में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री जशपुर के रणजीत स्टेडियम में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में होंगे शामिल

ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले  योग महाकुम्भ-योग को उत्सव का होगा आयोजन

ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले  योग महाकुम्भ-योग को उत्सव का होगा आयोजन

कलेक्टर ने अटल परिसर निर्माण कार्य का किया अवलोकन जनपद अध्यक्ष, नगरपालिका अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधियों से नगर विकास पर की चर्चा

कलेक्टर ने अटल परिसर निर्माण कार्य का किया अवलोकन जनपद अध्यक्ष, नगरपालिका अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधियों से नगर विकास पर की चर्चा

पत्थलगांव बस स्टैंड में लोगों की सुविधा के लिए सुलभ शौचालय की सुविधा है

पत्थलगांव बस स्टैंड में लोगों की सुविधा के लिए सुलभ शौचालय की सुविधा है

लालमती ने मजबूत इरादों के साथ बनाई अपनी खुद की पहचान

लालमती ने मजबूत इरादों के साथ बनाई अपनी खुद की पहचान