जिले के तीरंदाजी खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में दिखाएंगे अपनी प्रतिभा

विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा मनोज राम राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
अंडर 14 में खिलाड़ी आकाश राम चयनित मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को दी अपनी शुभकामनाएं

जशपुरनगर 9 नवम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय  खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए सार्थक पहल कर  रहे है मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं।  कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए राज्य का नाम रोशन करने के लिए बधाई दी  जशपुर जिले में जिला प्रशासन के अंतर्गत संचालित तीरंदाजी केंद्र के खिलाड़ियों ने विगत दिवस 24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा तीरंदाजी प्रतियोगिता  6 से 9 अक्टूबर 24 तक रायपुर में आयोजित हुआ था जिसमें प्रदेश भर के पांचों संभागों से लगभग 350 से भी ज्यादा तीरंदाज शामिल हुए जिसमें जिला प्रशासन के  तीरंदाजी केन्द्र एवं एकलव्य खेल अकादमी जशपुर के 6 तीरंदाजी खिलाड़ियों ने  प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था जिसमें तीरंदाजी केन्द्र एवं एकलव्य खेल अकादमी जशपुर के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा खिलाड़ी मनोज राम  ने अंडर 17 कम्पाउन्ड राउण्ड में तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल कर राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता के लिए चयनित इसी प्रकार खिलाड़ी श्री  आकाश राम ने अंडर 14 कम्पाउन्ड राउण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल कर राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे
’अंडर 17 राष्ट्रीय स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता 11 से 12 नवंबर 2024 तक गुजरात के नाडियाड में आयोजित होगा जिसके लिए चयनित टीम 09 नवंबर 2024  को रायपुर से गुजरात के लिए रवाना होगी
’अंडर 14 राष्ट्रीय स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता 19 दिसंबर 2024 से 20 दिसंबर 2024 तक गुजरात के नाडियाड में आयोजित होगी जिसके लिए चयनित टीम 17 दिसम्बर 24 को  रायपुर से रवाना होगी।

  • Related Posts

    कुनकुरी में युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए एक दिवसीय उद्यमिता शिविर आयोजित

    जशपुरनगर 16 जनवरी 25/ कलेक्टर  श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जशपुर में चल रहे उद्यमिता जागरूकता शिविर कार्यक्रम अंतर्गत आज अशासकीय लोयला महाविद्यालय कुनकुरी में  युवाओं को स्वरोजगार से…

    पत्थलगांव नगर के विकास हेतु विधायक की अध्यक्षता में जशपुर फोरम की बैठक का हुआ आयोजन

    पत्थलगांव चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आईसीयू का किया जाएगा विकास विभिन्न विकास योजनाओं पर जनसहभागिता हेतु विधायक ने की चर्चा जशपुरनगर 16 जनवरी 2025/ पत्थलगांव के समग्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *