जिले में अब तक औसत 669.2 मिमी वर्षा दर्ज

डोंगरगांव तहसील में हुई सर्वाधिक 48 मिमी वर्षा
राजनांदगांव 01 अगस्त 2024। राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2024 से अब तक औसत 669.2 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। जिले के सभी 7 तहसीलों में पिछले 24 घण्टों में औसत 30.2 मिमी बारिश हुई। सर्वाधिक वर्षा डोंगरगांव तहसील में 48 मिमी दर्ज की गई। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी अनुसार पिछले 24 घण्टों में डोंगरगढ़ तहसील में 9.8 मिमी, लाल बहादुर नगर तहसील में 29.5 मिमी, राजनांदगांव तहसील में 34.2 मिमी, घुमका तहसील में 32 मिमी, छुरिया तहसील में 26.9 मिमी, कुमरदा तहसील में 30.7 मिमी एवं डोंगरगांव तहसील में 48 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

Related Posts

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से की सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर से की सौजन्य भेंट रायपुर 18 मार्च 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय आवासन एवं…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रंगपंचमी की दी शुभकामनाएं

रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रंग, उमंग और आनंद के पर्व रंगपंचमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *