भाजपा नेताओं ने अपने कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज करवाने गोलीबारी का षड़यंत्र रचा था-कांग्रेस

*पुलिस ने सहनशीलता दिखाई, भाजपा के षड़यंत्र को कामयाब नहीं होने दिया*

*प्रधानमंत्री आवास पर कांग्रेस के 10 सवालों पर भाजपा चुप क्यों?*

रायपुर/16 मार्च 2023। भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक आंदोलन की आड़ में प्रदेश में हिंसा फैलाना चाहती है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि विधानसभा घेराव के आंदोलन के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने अपने ही द्वारा लाई गयी भीड़ को उकसा कर प्रदर्शन को हिंसक बनाने का षड़यंत्र रचा था। भाजपा नेता सत्ता पाने के लिये अपने कार्यकर्ताओं की बलि लेने पर उतारू थे। भाजपा चाहती थी आंदोलन में लाठीचार्ज हो, गोलीबारी हो, लोग हताहत हो, घायल हो ताकि वह सरकार को बदनाम करने का मौका पा सके। पुलिस ने भाजपा नेताओं के आततायी आचरण और उकसावे वाली कार्यवाही के बाद भी पुलिस के अधिकारियों और जवानों के संयम की तारीफ की जानी चाहिये। उन्होंने पूरी निष्ठा से कानून और कर्तव्य के पालन के लिये शांतिपूर्वक काम किया।
पहली बार नहीं है जब भाजपा के आंदोलन में हिंसा फैलाने पुलिस से मारपीट और उकसाने की कार्यवाही की गयी। इसके पहले मुख्यमंत्री निवास घेराव के भाजयुमो के आंदोलन में भी भाजपा नेताओं ने पुलिस अधिकारियों और महिला अधिकारियों से मारपीट किया था। भाजपा के पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने पुलिस अधिकारियों को गंदी गालियां देकर उकसाया था, विधानसभा घेराव में भी भाजपा का वही आचरण दिखा।

*प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा से पूछाः-*

1 भाजपा बतायें कि विधानसभा घेराव के दौरान भाजपा के कार्यकर्ता लाठी और धारदार हथियार लेकर आंदोलन में क्यों आये थे?

2 भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पुलिस द्वारा लगाये गये बेरिकेट को क्यों तोड़ा गया?

3 बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता बेरिकेटिंग के लिये लगाये गये लोहे की शीट को तोड़कर प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश क्यों किया? लोहे की शीट को तोड़ने के दौरान पुलिस के जवानों से मारपीट क्यों किया गया?

4 भाजपा के नेताओं द्वारा विधानसभा के पास के शहीद उद्यान की घेरे को क्यों तोड़ा गया? उद्यान के घेरे को तोड़कर भाजपा के नेता क्या साबित करना चाहते थे?

5 भाजपा के नेता आधा दर्जन से अधिक पुलिस अधिकारियों को अलग-अलग टारगेट करके हमला क्यों किया गया? पुलिस अधिकारियों को धकियाते, गाली-गलौज करते, मारपीट करते भाजपा के पदाधिकारी साफ वीडियो में दिख रहे है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रजातंत्र में आंदोलन और विरोध प्रदर्शन घेराव प्रतीकात्मक होता है। भाजपा के प्रदर्शन से साफ झलक रहा था, भाजपा प्रदर्शन के माध्यम से आतंक फैलाना चाह रही थी। यह सभी को मालूम है कि भीड़ लेकर विधानसभा न कब्जा किया जा सकता है और न ही विधानसभा में घुसा जा सकता है। भाजपा के विरोध का मंतव्य बेरिकेटिंग तक पहुंच कर पूरा हो चुका था फिर भाजपा के नेता किन उद्देश्यों से पुलिस पर हमला कर रहे थे, मारने-पीटने पर उतारू थे?

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा को मालूम था उसका प्रधानमंत्री आवास का मुद्दा काल्पनिक है और यह मुद्दा उतना प्रभावी नहीं होगा इसीलिये वह आंदोलन की आड़ में हिंसा करवा कर सरकार को बदनाम करना चाहती थी। भाजपा के पास कांग्रेस के 10 सवालों का जवाब नहीं है इसीलिये इन सवालों पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चुप्पी साधे हुये है।

सुशील आनंद शुक्ला
अध्यक्ष कांग्रेस संचार विभाग
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

Related Posts

वीरांगना रानी दुर्गावती शहादत दिवस पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने की अर्पित पुष्पांजलि

*वीरांगना रानी दुर्गावती के आदर्शों पर चलने की अपील* रायपुर, 24 जून 2025/महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े आज अपने एक दिवसीय महासमुंद प्रवास के दौरान वीरांगना रानी…

Read more

छत्तीसगढ़ के विकास के लिए मध्य क्षेत्रीय परिषद बना सार्थक मंच: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर 24 जून 2025/उत्तरप्रदेश के वाराणसी में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह परिषद केन्द्र और राज्यों के बीच सहयोग…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

“मोर गांव मोर पानी“ महाअभियान के तहत 25 जून को जिलेभर में चलेगा जल संरक्षण जनअभियान

“मोर गांव मोर पानी“ महाअभियान के तहत 25 जून को जिलेभर में चलेगा जल संरक्षण जनअभियान

वीरांगना रानी दुर्गावती शहादत दिवस पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने की अर्पित पुष्पांजलि

वीरांगना रानी दुर्गावती शहादत दिवस पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने की अर्पित पुष्पांजलि

छत्तीसगढ़ के विकास के लिए मध्य क्षेत्रीय परिषद बना सार्थक मंच: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

छत्तीसगढ़ के विकास के लिए मध्य क्षेत्रीय परिषद बना सार्थक मंच: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

धरती आबा अभियान : जबर्रा में लगा संतृप्तिकरण शिविर हितग्राहियों को मिला शासकीय योजनाओं का लाभ

धरती आबा अभियान : जबर्रा में लगा संतृप्तिकरण शिविर हितग्राहियों को मिला शासकीय योजनाओं का लाभ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज वाराणसी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में भाग लिया

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज वाराणसी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में भाग लिया

नगर पंचायत के नए कार्यालय भवन के लिए 1 करोड़ 68 लाख रुपए स्वीकृत

नगर पंचायत के नए कार्यालय भवन के लिए 1 करोड़ 68 लाख रुपए स्वीकृत