Thursday, April 25

भाजपाई चोरी ऊपर से सीनाजोरी कर रहे है – कांग्रेस

*अरूण साव अपने कार्यकर्ताओं को पत्थर बाजी नहीं आंदोलन करना सिखाये*

रायपुर/25 मार्च 2023। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय जाना चोरी ऊपर से सीना जोरी है। एक तरफ तो भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस भवन में आकर पथराव करते है, कालिख फेंकते है, तोड़फोड़ करते है, धारदार हथियार से हमला करते है, दूसरी ओर भाजपा के नेता पुलिस पर अनैतिक दबाव बनाने रैली निकालते है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष अरुण साव को अपने कार्यकर्ताओं को पत्थरबाजी सिखाने के बजाय लोकतंत्र की मर्यादा में आंदोलन करना सिखाना चाहिए। भाजपा के संस्कार में ही हिंसा और दंगा करने की प्रवृत्ति है उसी का प्रदर्शन भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता अपने सामाजिक, राजनैतिक जिम्मेदारी को समझें तथा अपने उद्दंड कार्यकर्ताओं को संयम और शालीनता का पाठ पढ़ायें। कांग्रेस के कार्यकर्ता भी यदि उनकी भाषा में जवाब देना शुरू कर देंगे तो बड़ी मुश्किल हो जायेगी।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कानूनी कार्यवाही और गिरफ्तारी तो आताताई भाजपा नेताओं की होनी चाहिये जिन्होंने राजीव भवन में हमला बोला था। गाली-गलौज अभद्रता भाजपा का चरित्र बन चुका है इसके पहले भी भाजपा के पूर्व मंत्री राजेश मूणत पुलिस अधिकारियों से गाली-गलौज कर चुके है। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल धमकी देते है कांग्रेस की ईंट से ईंट बजा देंगे। यह भाजपा नेताओं की उकसावे वाली कार्यवाही है। राजीव भवन में हमले के दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने संयम का परिचय दिया अन्यथा मुठ्ठी भर जो भाजपा कार्यकर्ता हुड़दंग मचाने आये थे उनको ठीक करने का मादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के पास था।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि रमन सरकार के दौरान भी भाजपा कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी प्रदेश ने देखा है उस दौरान तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल के निवास में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पथराव किया, कीचड़ और जूता, चप्पल फेंके थे, अभद्रतापूर्व व्यवहार किये थे और तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष टी.एस. सिंहदेव की गाडी में हमला किए थे, उनके साथ भी दुर्व्यवहार किये थे। भाजपा अपने कार्यकर्ताओं से गुंडागर्दी कराकर जनता की आवाज उठाने वालों को डराना चाहती है आम जनता के मन में भय उत्पन्न करना चाहती है। देश में कई स्थानों पर हुई मॉबलॉन्चिंग की घटना में भाजपा से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी हुई है। भाजपा की गुंडागर्दी से जनता डरने वाली नहीं है और कांग्रेस के कार्यकर्ता तो फिरंगी से नहीं डरे इनसे क्या डरेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *