कैबिनेट मंत्री ने महिला सुरक्षा हेतु मैत्री हेल्पलाइन नंबर किया लांच – IMNB NEWS AGENCY

कैबिनेट मंत्री ने महिला सुरक्षा हेतु मैत्री हेल्पलाइन नंबर किया लांच

रायपुर । कोरबा पुलिस प्रशासन के द्वारा सजग कोरबा सतर्क कोरबा के तहत बालिका एवं महिला सुरक्षा से संबंधित मैत्री व्हाट्स ऐप हेल्पलाइन नंबर कलेक्टर श्री अजीत वसंत की उपस्थिति में जारी किया गया है, जिसका शुभारंभ वाणिज्य एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कल गांधी जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में किया। इस अवसर पर श्री देवांगन ने कहा कि कोरबा पुलिस के द्वारा अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा हेतु कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए मैत्री हेल्पलाइन नंबर 9479282100 जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि यह हेल्पलाइन नंबर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तथा अपराधियों पर नियंत्रण के लिए महिलाओं के लिए लाभकारी साबित होगी।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि बालिका एवं महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ की घटनाएं, छिटाकसी आदि शिकायतों के विषय में लोकलाज के डर से महिलाएं या बालिकाएं पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने से संकोच करती हैं। ऐसी स्थिति में मैत्री हेल्पलाइन नंबर पर घटना की शिकायत तत्काल कर सकती हैं। हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत मिलने पर 96 घंटे के भीतर अपराधी के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।

  • Related Posts

    बारिश के मौसम को देखते हुए संबधित विभाग आवश्यक तैयारियां रखें : डॉ गौरव सिंह

    कलेक्टर ने ली समय सीमा की बैठक रायपुर 08 जुलाई 2025/ कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने आज समय सीमा की बैठक ली। उन्होंने कहा राजस्व प्रकरणों का जल्द निपटारा करें।…

    Read more

    शिक्षक की व्यवस्था हो जाने से एकल शिक्षकीय विद्यालय कदमझेरिया के विद्यार्थियों का संवरेगा भाग्य

    *अब दूरस्थ क्षेत्र के विद्यालयों के विद्यार्थियों को मिलने लगी है बेहतर शिक्षा* रायपुर, 08 जुलाई 2025/ राज्य शासन के दिशा निर्देशों के तहत कोरबा जिले में अतिशेष शिक्षको के…

    Read more

    You Missed

    बारिश के मौसम को देखते हुए संबधित विभाग आवश्यक तैयारियां रखें : डॉ गौरव सिंह

    बारिश के मौसम को देखते हुए संबधित विभाग आवश्यक तैयारियां रखें : डॉ गौरव सिंह

    शिक्षक की व्यवस्था हो जाने से एकल शिक्षकीय विद्यालय कदमझेरिया के विद्यार्थियों का संवरेगा भाग्य

    शिक्षक की व्यवस्था हो जाने से एकल शिक्षकीय विद्यालय कदमझेरिया के विद्यार्थियों का संवरेगा भाग्य

    शासन की नीति से प्रभावित होकर नक्सलवाद छोड़ा, आत्मसमर्पण से आत्मनिर्भरता तक का सफर

    शासन की नीति से प्रभावित होकर नक्सलवाद छोड़ा, आत्मसमर्पण से आत्मनिर्भरता तक का सफर

    नेशनल फुटबॉल खिलाड़ी किरण पिस्दा का जिला प्रशासन बालोद ने किया सम्मानित

    नेशनल फुटबॉल खिलाड़ी किरण पिस्दा का जिला प्रशासन बालोद ने किया सम्मानित

    प्रदेश में मानसून के साथ खेती-किसानी का कार्य जोरों पर

    प्रदेश में मानसून के साथ खेती-किसानी का कार्य जोरों पर

    प्रदेश के किसानों को 4869 करोड़ रूपए से अधिक का अल्पकालीन कृषि ऋण वितरित

    प्रदेश के किसानों को 4869 करोड़ रूपए से अधिक का अल्पकालीन कृषि ऋण वितरित