पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, स्वास्थ्य मंत्री . सिंहदेव ने जो कहा वह जनता से किए वादा के प्रति प्रतिबद्धता और वचनबद्धता को दर्शाता है भाजपा तो चुनाव में किए वादों को चुनावी जुमला बताकर जनता से धोखा बाजी कर रही
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की ओर उंगली उठाने से पहले डॉ रमन सिंह को अपने बैंक खाता में आये न्याय योजना की पहली किश्त का आंकलन करना चाहिए
मोदी द्वारा जनता से की गई वादा को चुनावी जुमला बताने वाली भाजपा और रमन सिंह को स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव के बयान को पूरा पढ़ना चाहिए
मोदी-भाजपा देश से की हुई वादों को पूरा करने में असफल रमन सिंह भाजपा से इस्तीफा देने की नैतिक साहस करें
रायपुर/01 जुलाई 2020। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के बयान पर कांग्रेस ने तीखा जवाब दिया। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की ओर उंगली उठाने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को अपने बैंक खाता में आए न्याय योजना की पहली किस्त की राशि का आकलन करना चाहिए। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से 5700 करोड़ रुपए किसानों को धान की अंतर राशि चार किस्तों म...