Tuesday, April 16

भोपाल

चंद्रयान-3 द्वारा चंद्रमा का वीडियो निर्माण बड़ी उपलब्धि: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
खास खबर, भोपाल, मध्यप्रदेश

चंद्रयान-3 द्वारा चंद्रमा का वीडियो निर्माण बड़ी उपलब्धि: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भारतीय वैज्ञानिकों और इसरो की टीम को दी बधाई भोपाल (IMNB). मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि चंद्रयान-3 द्वारा चंद्रमा का बनाया गया वीडियो बड़ी उपलब्धि है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ट्वीट कर इस उपलब्धि पर भारतीय वैज्ञानिकों और इसरो की टीम के सभी सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि चन्द्रमा का बनाया गया वीडयो साधारण घटना नहीं है। वास्तव में यह विशेष कार्य है, जो सभी देशवासियों को गौरवान्वित करने वाला है। ...
मनासा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन-दर्शन में नागरिकों ने सजाई श्रवण कुमार की झाँकी
खास खबर, भोपाल, मध्यप्रदेश

मनासा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन-दर्शन में नागरिकों ने सजाई श्रवण कुमार की झाँकी

भोपाल (IMNB). मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन-दर्शन में नागरिकों का उत्साह नए-नए रूप में देखने को मिल रहा हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान को नागरिकों ने श्रवण कुमार के रूप में नई पहचान भी दी है। नागरिकों ने न सिर्फ पुष्प-हारों और पुष्प-मालाओं से बल्कि उनके चेहरे की प्रतिकृति लिए मुखौटे लगाकर मुख्यमंत्री श्री चौहान का स्वागत किया स्वागत किया। मनासा में नगरवासियों द्वारा विशेष झाँकियाँ भी बनाई गईं। एक झाँकी में मुख्यमंत्री श्री चौहान कंधों पर कांवर रखे हुए हैं और बुजर्ग माता-पिता को तीर्थ दर्शन के लिए ले जा रहे हैं। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना में रेलों के माध्यम से तो देश के प्रख्यात धार्मिक स्थलों की यात्रा नागरिकों को कराई ही जाती है। इस वर्ष हवाई जहाज से भी तीर्थ-यात्रा कराई जा रही है। ...
विकास योजनाओं के विस्तार से मध्यप्रदेश में 1.36 करोड़ लोगों को मिली गरीबी से मुक्ति
खास खबर, भोपाल, मध्यप्रदेश

विकास योजनाओं के विस्तार से मध्यप्रदेश में 1.36 करोड़ लोगों को मिली गरीबी से मुक्ति

गरीबों की संख्या में 15.94% की गिरावट नीति आयोग की रिपोर्ट में हुआ खुलासा गरीबी से मुक्त होने की यात्रा पर 8 अगस्त को जारी होगी पॉलिसी ब्रीफ मुख्यमंत्री श्री चौहान करेंगे संबोधित भोपाल (IMNB). मध्यप्रदेश में 2015-16 से 2019-21 के बीच 1 करोड़ 36 लाख लोग गरीबी के चक्र से बाहर आ गए हैं। प्रदेश में गरीबी की तीव्रता 47.25% से घटकर 43.70% हो गई है।देश से गरीबी का बोझ कम करने में मध्य प्रदेश ने 10% का उल्लेखनीय योगदान दिया है। मध्य प्रदेश में पाँच वर्षों की अवधि में गरीबों की संख्या में 15.94% की गिरावट आई है। वर्ष 2015-16 में 36.57% से घटकर यह 2019-21 में 20.63% रह गई है। सभी राज्यों में मध्यप्रदेश में सबसे तेजी से कमी देखी गई है। गरीबों की संख्या में कमी के मामले में सबसे उल्लेखनीय सुधार अलीराजपुर, बड़वानी,खंडवा, बालाघाट, और टीकमगढ़ में हुआ है। बहुआयामी गरीबी सूचकांक-2023 पर ...
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीपल, कदंब और महुआ के पौधे रोपे
खास खबर, भोपाल, मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीपल, कदंब और महुआ के पौधे रोपे

भोपाल (IMNB). मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पीपल, कदंब और महुआ के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ सर्वश्री सुरेंद्र कामिया, मंगल सिंह और सतीश कीर ने अपने जन्मदिवस पर पौधे रोपे। मुख्यमंत्री श्री चौहान को कैरियर काउंसलर श्री अभिषेक खरे ने अपनी पुस्तक "एमपीपीएससी इंटरव्यू ए टू जेड" भेंट की। पौध-रोपण में सर्वश्री अर्पित शर्मा, विकास भदौरिया, चंद्र प्रकाश सिकरवार, आशीष अग्रवाल, प्रह्लाद भदोरिया तथा अजय तोमर भी शामिल हुए। ...
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कविवर रबीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य-तिथि पर नमन किया
खास खबर, भोपाल, मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कविवर रबीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य-तिथि पर नमन किया

भोपाल (IMNB). मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्र गान जन-गण-मन के रचयिता, नोबल पुरस्कार से सम्मानित कविवर रबीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य-तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। कविवर रबीन्द्रनाथ टैगौर को गुरुदेव के नाम से भी जाना जाता है। वे कवि, साहित्यकार, दार्शनिक, नाटककार, संगीतकार और चित्रकार थे। श्री टैगोर बंगला साहित्य के माध्यम से भारतीय सांस्कृतिक चेतना में नयी स्फूर्ति लाने वाले युगदृष्टा थे। विश्व विख्यात महाकाव्य गीतांजलि की रचना के लिए उन्हें 1913 में साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। श्री रबीन्द्रनाथ ठाकुर का जन्म 7 मई 1861 को कोलकाता में हुआ था। उन्होंने 7 अगस्त 1941 को कोलकाता में अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कविवर टैगोर का स्मरण करते ह...
मध्यप्रदेश : राज्य सरकार ने समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएँ बनाई हैं
खास खबर, भोपाल, मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश : राज्य सरकार ने समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएँ बनाई हैं

आयुष राज्य मंत्री श्री कावरे ने परसवाड़ा में किया 45 लाख के विकास कार्यों का भूमि-पूजन/लोकार्पण भोपाल (IMNB). आयुष राज्य मंत्री (स्वंतत्र प्रभार) श्री रामकिशोर नानो कावरे ने कहा है कि राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग का कल्याण चाहती है। इस बात को ध्यान में रखकर योजनाएँ बनायी गयी हैं। ऐसा प्रयास हो कि इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुँचे। राज्य मंत्री श्री कावरे रविवार को बालाघाट जिले के परसवाड़ा क्षेत्र के ग्राम रजेगांव में 45 लाख रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन करने के बाद विकास पर्व को संबोधित कर रहे थे। आयुष राज्य मंत्री श्री कावरे ने कहा कि राज्य सरकार पं. दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों पर चलने वाली सरकार है। विकास पर्व के दौरान प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सरकारी योजना का लाभ पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है। लाड़ली बहना योजना में महिलाओं को आर्थिक...
मध्यप्रदेश : महिलाएँ सशक्त होंगी तो प्रदेश मजबूत होगा
खास खबर, भोपाल, मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश : महिलाएँ सशक्त होंगी तो प्रदेश मजबूत होगा

राज्य मंत्री श्री पटेल ने किये 5 करोड़ के कार्यों का भूमि-पूजन/लोकार्पण भोपाल (IMNB). पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वंत्रत प्रभार) श्री रामखेलावन पटेल ने कहा है कि महिलाएँ आर्थिक रूप से सशक्त होंगी तो प्रदेश मजबूत होगा। राज्य सरकार ने इस बात को ध्यान में रखते हुए महिलाओं के हितों में योजनाएँ बनाई हैं। प्रदेश में पात्र महिलाओं के बैंक खाते में लाड़ली बहना योजना में प्रतिमाह 1000 हजार रूपये की राशि जमा कराई जा रही है। राज्य मंत्री श्री पटेल रविवार को सतना जिले के राम नगर विकासखंड के ग्राम पंचायत अमुआ टोला में विकास पर्व के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने 5 करोड़ रूपये की लागत के ग्राम सुलखमा, बड़ा इटमा, मिरगौती, महूहा टोला में पहुँच मार्गों का भूमि-पूजन और लोकार्पण भी किया। राज्य मंत्री श्री पटेल ने ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्या सुनकर संबंधित विभाग के अ...
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
खास खबर, भोपाल, मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

भोपाल (IMNB). मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री निवास के सभागार में पूर्व विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण और नमन कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्वर्गीय श्रीमती स्वराज द्वारा विदेश मंत्री, दिल्ली की मुख्यमंत्री, सांसद और अन्य दायित्वों का निर्वहन करते हुए दिए गए महत्वपूर्ण योगदान का स्मरण भी किया। ...
विकसित राष्ट्र की ओर कदम बढ़ा रहा है भारत : प्रधानमंत्री मोदी
खास खबर, भोपाल, मध्यप्रदेश

विकसित राष्ट्र की ओर कदम बढ़ा रहा है भारत : प्रधानमंत्री मोदी

1000 करोड़ से मध्यप्रदेश में होगा 34 रेलवे स्टेशनों का विकास गत 9 वर्षों में रेलवे नेटवर्क में अभूतपूर्व विस्तार हर नागरिक के लिये सुलभ और सुखद यात्रा के साथ ही रेलवे स्टेशन पर अच्छा अनुभव रेलवे स्टेशन बन रहे हैं शहर और राज्यों की पहचान भारतीय रेल में विकास को रफ्तार देने की अपार संभावनाएँ वर्ष 2030 तक जीरो एमिशन पर चलेगी भारतीय रेल अगस्त कई दृष्टियों से विशेष माह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अमृत भारत रेलवे स्टेशनों शिलान्यास समारोह में वी.सी. द्वारा संबोधन दिया मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा से कार्यक्रम में शामिल हुए भोपाल (IMNB). प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि आजादी के अमृत काल के प्रारंभ में ही भारत विकसित राष्ट्र होने की दिशा में नई ऊर्जा, नई प्रेरणा और नये संकल्प के साथ तेजी से कदम बढ़ा रहा है। भारतीय रेलवे के इतिहास में आज एक नये अध्याय की...
निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता और निश्चित समय सीमा में पूरे हों : राज्यपाल मंगुभाई पटेल
खास खबर, भोपाल, मध्यप्रदेश

निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता और निश्चित समय सीमा में पूरे हों : राज्यपाल मंगुभाई पटेल

राज्यपाल अमृत भारत स्टेशन योजना शिलान्यास के स्थानीय कार्यक्रम में शामिल हुए प्रदेश के 34 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की सौगात के लिए राज्यपाल ने प्रधानमंत्री का आभार माना भोपाल (IMNB).राज्यपाल  मंगुभाई पटेल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा आभासी माध्यम से  अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास शिलान्यास के स्थानीय कार्यक्रम में आज शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन संत हिरदा राम नगर भोपाल में किया गया था। स्थानीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना शिलान्यास कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। प्रधानमंत्री के द्वारा आभासी माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के पुनर्विकास कार्यों का रिमोट का बटन दबा कर शिलान्यास किया गया। ऑनलाईन संबोधित किया गया। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने स्थानीय कार्यक्रम को संबोधित करते ह...