Saturday, April 20

भोपाल

मध्यप्रदेश : प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व का सिरमौर बनेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, भोपाल, मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश : प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व का सिरमौर बनेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विदिशा लोक सभा क्षेत्र और भोजपुर विधानसभा क्षेत्र ने देश को नेतृत्व क्षमता से परिपूर्ण जनप्रतिनिधि प्रदान किए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंडीदीप में 65 करोड़ 55 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास किया पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान विशेष रूप से रहे उपस्थित मुख्यमंत्री डॉ. यादव जन आभार यात्रा में हुए शामिल भोपाल (IMNB). मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भोजपुर स्थित शिवलिंग देश की समृद्ध स्थापत्य कला को अभिव्यक्त करता है। सौभाग्य का विषय है कि विदिशा लोकसभा क्षेत्र को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेई स्व. राजमाता सिंधिया, स्व. श्रीमती सुषमा स्वराज का और भोजपुर विधानसभा क्षेत्र को पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्री सुंदरलाल पटवा का नेतृत्व प्राप्त हुआ। इन क्षेत्रों ने देश को नेतृत्व क्षमता से परिपूर्ण जन-प्रतिनिधि प्रदान किए। स्वामी विवेकानंद...
मध्यप्रदेश : देश के सभी क्षेत्रों में हो रहा विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, भोपाल, मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश : देश के सभी क्षेत्रों में हो रहा विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

छत्तीसगढ़ में कार्यक्रमों में हुए शामिल भोपाल (IMNB).मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के सभी क्षेत्रों में चहुँमुखी विकास हो रहा है। सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखा जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आज मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश को बेहतर रेल अधोसंरचना के लिए अनेक सौगात दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) में आयोजित उकार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, स्थानीय जन प्रतिनिधि और बड़ी संस्था में किसान उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आज देश में रेल अधोसंरचना से जुड़े अनेक कार्यों का लोकार्पण किया है। वंदे-भारत ट्रेन अलग-अलग मार्गों पर संचालित हो रही हैं। अन्य रेल सुविधाएं भी बढ़ाई जा रही हैं। इन कार्यों के लि...
विकास की गति धीमी नहीं होने देंगे : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, देश-विदेश, भोपाल, मध्यप्रदेश

विकास की गति धीमी नहीं होने देंगे : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

विकसित भारत के लिए हो रहे नवनिर्माण का लगातार विस्तार हो रहा है प्रधानमंत्री श्री मोदी ने परम्पराओं को बदलकर रेल विकास को अभूतपूर्व गति दी है : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश को मिली रेल सौगातों के लिए माना आभार प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 85 हजार करोड़ से अधिक की 6 हजार रेल परियोजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण प्रदेश को मिली खजुराहो से नई दिल्ली वंदेभारत, निशातपुरा-संत हिरदाराम नगर रेल खण्ड, वंदे भारत ट्रेनों के रख-रखाव के लिए कोचिंग कॉम्पलेक्स की सौगात प्रधानमंत्री श्री मोदी के कार्यक्रम से मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल रेलवे स्टेशन से वर्चुअली जुड़े भोपाल (IMNB).प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि विकसित भारत के लिए नवनिर्माणों का लगातार विस्तार हो रहा है। देश के कोने-कोने में परियोजनाओं का लोकार्पण और नई योजनाओं की शुरुआत हो रही है। वर्ष 2...
वामिका कला प्रदर्शनी का हुआ भव्य शुभारंभ  महिला सशक्तिकरण में कलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका : डॉ. सच्चिदानंद जोशी
खास खबर, देश-विदेश, भोपाल, मध्यप्रदेश

वामिका कला प्रदर्शनी का हुआ भव्य शुभारंभ महिला सशक्तिकरण में कलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका : डॉ. सच्चिदानंद जोशी

    नयी दिल्ली । कला सोपान और ललित कला संस्थान बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय ,झांसी के संयुक्त तत्वावधान में वामिका द्वितीय राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का उद्घाटन आर्टिजन आर्ट गैलरी , नई दिल्ली में किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र ,नई दिल्ली के सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी ने कहा कि कलाएं महिला सशक्तिकरण में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। डॉ. जोशी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस कला प्रदर्शनी में महिलाओं के विविध रूपों को प्रदर्शित किया गया है। यह महिलाओं को खुद को समझने और आगे बढ़ने में सहायक हो सकती है। समारोह में रंगकर्मी और लेखिका श्रीमती मालविका जोशी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। समारोह के विशिष्ट अतिथि हिन्दी सलाहकार समिति नीति आयोग के सदस्य मनीष कुमार शुक्ल ने कहा कि इस प्रकार की गति...
मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को करेंगे संजीव नगर से नेवरी लालघाटी तक की सड़क का लोकार्पण
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, भोपाल, मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को करेंगे संजीव नगर से नेवरी लालघाटी तक की सड़क का लोकार्पण

सड़क निर्माण से 10 लाख लोगों को मिलेगा लाभ, एयरपोर्ट तक की दूरी होगी 7 किमी कम- मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग भोपाल (IMNB). नरेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत संजीव नगर से नेवरी लालघाटी तक की बहुप्रतिक्षित सड़क बनकर तैयार है। इसका लोकार्पण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को करेंगे। यह जानकारी सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने आज लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर नेवरी लालघाटी में आयोजित एक बैठक के उपरांत दी। मंत्री श्री सारंग ने बताया कि संजीव नगर करोंद से लालघाटी जाने वालों को अब सात किमी लंबा चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। यात्री अब लालघाटी से संजीव नगर होते हुए एयरपोर्ट पहुंच सकेंगे। उन्होंने बताया कि लंबे समय से इस सड़क निर्माण को लेकर प्रयास किया जा रहा था। लेकिन मिलिट्री एरिया में होने से इसमें रक्षा मंत्रालय (भारत सरकार) से विभिन...
मध्यप्रदेश : शासन के सभी अंग सुशासन का प्रतीक बनें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, भोपाल, मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश : शासन के सभी अंग सुशासन का प्रतीक बनें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य शासन के लिए जनकल्याण और प्रदेश का विकास सर्वोपरि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन-बेतवा एवं पार्वती-कालीसिंध-चंबल जल कलश यात्रा का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 24 पुलिस कर्मियों को स्टार लगाकर किया आउट ऑफ टर्न पदोन्नत मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एक हजार नवनियुक्त अभ्यर्थियों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में हुए कार्यक्रम भोपाल (IMNB). मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि शासन के सभी अंग सुशासन का प्रतीक बनें। चल संपत्ति के क्रय-विक्रय में रजिस्ट्री के साथ ही नामांतरण की व्यवस्था और मकानों के नक्शे पास करने की प्रक्रिया के सरलीकरण जैसे कदम जनता की सुविधा के लिए उठाए गए हैं। देश की रक्षा में लगे सैनिकों और कानून व्यवस्था बनाए रखने को समर्पित पुलिस जवानों के जीवन की चिंता करना राज्य सरकार का कर्तव्य है। राज्य सरकार हर कदम पर उनके साथ है। शासकीय सेवा मे...
मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस आवास योजना के 144 आवास गृहों का किया लोकार्पण
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, भोपाल, मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस आवास योजना के 144 आवास गृहों का किया लोकार्पण

भोपाल (IMNB).मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश पुलिस आवास योजना के अंतर्गत जहांगीराबाद स्थित पुलिस अधिकारी आवासीय परिसर में शिलापट्टिका का अनावरण कर 144 आवास गृहों का लोकार्पण किया। उन्होंने परिसर का अवलोकन किया तथा पुलिस परिवार के सदस्यों से संवाद कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रमुख सचिव गृह श्री संजय दुबे, पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर कुमार सक्सेना, म.प्र. पुलिस आवास एवं अधोसंरचनाविकास निगम के अध्यक्ष श्री कैलाश मकवाना तथा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं प्रबंध संचालक म.प्र. पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम श्री उपेन्द्र जैन तथा पुलिस अधिकारी एवं उनके परिवारजन उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर सक्सेना ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। उल्लेखनीय है कि प्रदेश की सुरक्षा मैं तैनात पुलिसकर्मियों के लिए मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 25 हजार मकान बन...
मध्यप्रदेश : वन्य जीवों के प्रति जागरूकता के लिए अभियान चलाना आवश्यक – मुख्यमंत्री डॉ. यादव
खास खबर, भोपाल, मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश : वन्य जीवों के प्रति जागरूकता के लिए अभियान चलाना आवश्यक – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में हुई मध्यप्रदेश राज्य वन्यप्राणी बोर्ड की 25वीं बैठक भोपाल (IMNB). मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जनसामान्य को वन्य जीवों के आचार-व्यवहार से परिचित कराने तथा वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए आवश्यक प्रावधानों के बारे में जागरूकता पर केन्द्रित अभियान चलाना आवश्यक है। घड़ियाल अभयारण्य के संबंध में जनसामान्य में रूचि उत्पन्न करने के लिए भी गतिविधियां संचालित की जाएं। निजी इकाइयों तथा व्यक्तिगत स्तर पर जनसामान्य द्वारा वन्य जीवों के संरक्षण के संबंध में व्यवस्था विकसित करने पर भी विचार-विमर्श होना चाहिए। सर्पदंश से लोगों को बचाने के लिए प्रत्येक थाना स्तर पर साँप पकड़ने वालों के संबंध में जानकारी हो तथा पकड़े गए साँपों का संरक्षण भी व्यवस्थित तरीके सेकिया जाए। होमगार्ड के जवानों को साँप पकड़ने का प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव...
मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से रतलाम की सज्जन मिल के श्रमिकों की मजदूरी भुगतान का आग्रह
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, भोपाल, मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से रतलाम की सज्जन मिल के श्रमिकों की मजदूरी भुगतान का आग्रह

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले मंत्री श्री काश्यप भोपाल (IMNB). मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, मंत्री, श्री चैतन्य कुमार काश्यप ने रतलाम की सज्जन मिल के 2900 मजदूरों की तीस वर्षों से बकाया मजदूरी एवं अन्य देनदारियों का भुगतान मध्यप्रदेश गृह निर्माण मंडल और अधोसंरचना विकास मंडल के माध्यम से कराने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने सज्जन मिल की बकाया देनदारियों का भुगतान कराने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। मंत्री श्री काश्यप ने केबिनेट की बैठक के बाद आज मंत्रालय में मुख्यमंत्री से भेंट की और उन्हें आग्रह पत्र सौंपा। पत्र में उन्होंने हुकुमचंद मिल की देनदारी संबंधी समस्याओं का निराकरण करने की पहल के लिए मुख्यमंत्री की सराहना की और मजदूरों के हित में इसे ऐतिहासिक निर्णय बताया। श्री काश्यप ने मुख्यमंत...
मध्यप्रदेश : सैनिकों के प्रति सम्मान भावना हमारा नैतिक दायित्व : मंगुभाई पटेल
खास खबर, भोपाल, मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश : सैनिकों के प्रति सम्मान भावना हमारा नैतिक दायित्व : मंगुभाई पटेल

सैनिक कल्याण के लिए बड़ी राशि देने वालों का राज्यपाल ने किया सम्मान राजभवन में समामेलित विशेष निधि की 23वीं वार्षिक बैठक हुई भोपाल (IMNB). राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना हम सबका नैतिक दायित्व है। इससे सीमा पर तैनात सैनिकों में आत्मविश्वास एवं नई ऊर्जा का संचार होता है। यह सम्मान उनके परिजनों को भी मानसिक और भावनात्मक संबल देता है। राज्यपाल श्री पटेल ने राजभवन में आयोजित समामेलित विशेष निधि (ए.एस.एफ) के लिए विशेष सहयोग करने वालों के लिए सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर राज्यपाल द्वारा सैनिक कल्याण के लिए एक लाख रुपए से अधिक राशि का सहयोग देने वाले 24 व्यक्तिगत और संस्थागत सहयोगकर्ताओं 4 संभागों एवं जिलों को सम्मानित किया। समारोह में प्रमुख सचिव गृह श्री संजय दुबे, राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री संजय कुमार शुक्ल, अधिकारीगण और सहयो...