केंद्र प्रधानमंत्री की सोच के अनुरूप एक आधुनिक, गतिशील, एकीकृत और विश्व स्तरीय वस्त्र क्षेत्र स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है: जरदोश

वस्त्र राज्य मंत्री ने ग्रेटर नोएडा में 68वें भारत अंतरराष्ट्रीय परिधान मेले का उद्घाटन किया

नई दिल्ली (IMNB). केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री श्रीमती दर्शना जरदोश ने आज ग्रेटर नोएडा (परिधानों का शहर) स्थित  इंडिया एक्सपोर्ट मार्ट में 68वें भारत अंतरराष्ट्रीय परिधान मेले (आईआईजीएफ) का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि रोजगार सृजन की विशाल क्षमता व विदेशी मुद्रा प्राप्त करने वाले परिधान और वस्त्र उद्योग को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सोच के अनुरूप एक आधुनिक, गतिशील, एकीकृत और विश्व स्तरीय वस्त्र क्षेत्र स्थापित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष- 2022 में भारत का वार्षिक वस्त्र और परिधान निर्यात पिछले साल की तुलना में 41 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 44.4 अरब अमेरिकी डॉलर रहा है। भारत विश्व में दूसरा सबसे बड़ा वस्त्र और परिधान निर्यातक देश है। मंत्री ने परिधान निर्माताओं और निर्यातकों से नवाचार, गुणवत्ता के साथ नवीनतम फैशन प्रवृत्तियों पर जोर देने का अनुरोध किया। इसके साथ ही उन्होंने परिधान उद्योग के विकास व विस्तार के लिए सरकार की ओर से सभी प्रकार की सहायता का आश्वासन दिया।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00273TI.jpg

 

अंतरराष्ट्रीय परिधान मेला एसोसिएशन (आईजीएफए) और नोएडा परिधान निर्यात क्लस्टर (एनएईसी) के अध्यक्ष श्री ललित ठुकराल ने अपने स्वागत भाषण में इस मेले, जो परिधान निर्यातकों को प्रेरित करेगा, का उद्घाटन करने को लेकर अपना बहुमूल्य समय देने के लिए माननीया मंत्री को परिधान क्षेत्र की ओर से हार्दिक धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की बहुप्रतीक्षित उत्पादन संबद्ध प्रोत्साहन योजना, टेक्सटाइल पार्क और अन्य योजनाएं परिधान निर्माण व निर्यात को बढ़ावा देने के लिए निर्यात अनुकूल हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के राज्य के परिधान और वस्त्र केंद्र बनाने की सोच का भी स्वागत किया। श्री ठुकराल ने बताया कि इसके लिए न केवल वस्त्र/निर्यात अनुकूल नीतियां/योजना तैयार की गई हैं, बल्कि राज्य में बेहतर कानून व्यवस्था के साथ एक अनुकूल औद्योगिक वातावरण भी प्रदान किया गया है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003YB8W.jpg

 

श्री ठुकराल ने कहा कि आईआईजीएफ का हर एक संस्करण भारत से लगभग 200 मिलियन अमेरिकी डॉलर के निर्यात कारोबार को आकर्षित करता है और इस बार हम लगभग 350 मिलियन अमेरिकी डॉलर की आशा करते हैं और इस रुझान के आगे जारी रहने की संभावना है। श्री ठुकराल ने दर्शकों को यह भी बताया कि नोएडा एक महत्वपूर्ण परिधान केंद्र है, जहां से वर्तमान में वार्षिक परिधान निर्यात का आंकड़ा लगभग 40,000 करोड़ रुपये है, जो आने वाले वर्षों में लगभग 60,000 करोड़ रुपये होगा। उन्होंने विदेशी खरीदारों, मेले के सोर्सिंग सलाहकारों व मीडिया कर्मियों का स्वागत किया और सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00493FD.jpg

 

68वें आईआईजीएफ का आयोजन अंतरराष्ट्रीय परिधान मेला संगठन की ओर से तीन दिनों यानी 7 से 9 फरवरी, 2023 तक किया जा रहा है। इसमें लगभग 250 प्रदर्शक शरद शरद/शीत ऋतु 2023-24 सीजन के लिए अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, पूरे विश्व से 1,000 से अधिक खरीदारों और लगभग 800 सोर्सिंग सलाहकारों के आने की उम्मीद है।

***

Related Posts

मुख्यमंत्री के हाथों मिलेगा श्रमिकों के 31 मेधावी बच्चों को 2-2 लाख की प्रोत्साहन राशि

*निर्माण श्रमिकों के खाते में 19.71 करोड़ रूपए की राशि की जाएगी अंतरित* *न्यू सर्किट हॉउस, रायपुर में 15 जून को होगा कार्यक्रम* रायपुर, 13 जून 2025/ मुख्यमंत्री नोनी बाबू…

Read more

छत्तीसगढ़ में 16 जून से शुरू होगा शाला प्रवेश उत्सव

*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनप्रतिनिधियों से की सहभागिता की अपील* *शिक्षा को जनअभियान बनाने की दिशा में राज्य सरकार की नई पहल* रायपुर, 13 जून 2025/ छत्तीसगढ़ में आगामी…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रगतिशील छग सतनामी समाज के 1442  मतदाता 29 जून को करेंगे प्रदेश पदाधिकारियों चुनाव

प्रगतिशील छग सतनामी समाज के 1442  मतदाता 29 जून को करेंगे प्रदेश पदाधिकारियों चुनाव

मुख्यमंत्री के हाथों मिलेगा श्रमिकों के 31 मेधावी बच्चों को 2-2 लाख की प्रोत्साहन राशि

मुख्यमंत्री के हाथों मिलेगा श्रमिकों के 31 मेधावी बच्चों को 2-2 लाख की प्रोत्साहन राशि

विश्व रक्तदाता दिवस पर विशेष –

जनजातीय समुदाय के लिए 15 जून से राज्य में विशेष अभियान

जनजातीय समुदाय के लिए 15 जून से राज्य में विशेष अभियान

शिक्षा और स्वास्थ्य के समन्वय से संवरेंगे बच्चों के भविष्य

शिक्षा और स्वास्थ्य के समन्वय से संवरेंगे बच्चों के भविष्य

छत्तीसगढ़ में सीबीजी प्लांट स्थापना के लिए 100 करोड़ का निवेश, रायपुर में हुआ त्रिपक्षीय समझौता

छत्तीसगढ़ में सीबीजी प्लांट स्थापना के लिए 100 करोड़ का निवेश, रायपुर में हुआ त्रिपक्षीय समझौता