छत्तीसगढ़ प्रदेश सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी  संघ ने 5 सूत्रीय मांगों को लेकर किया उग्र आन्दोलन 

छत्तीसगढ़ प्रदेश सी.एच.ओ. संघ के प्रदेश संगठन के आह्वान पर सम्पूर्ण राज्य के 2500 संविदा सी.एच.ओ. कर्मचारियों द्वारा नया रायपुर के तुता धरना स्थल पर अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर उग्र प्रदर्शन किया गया जहां मुख्य मांगों में निम्न मांगो पर एम.डी. एन.एच.एम. से अपनी मांग रखी:-
1.कर्मचारियों के नियमितिकरण होने तक समस्त कर्मचारियों को 62 वर्ष नौकरी की सुरक्षा प्रदान हो |
2. भारत सरकार के वित्तीय दिशानिर्देश के अनुसार प्रतिमाह 25000रु. वेतन एव 15000 रु. कार्य आधारित वेतन का पालन हो |
3.कर्मचारियों को उनके गृह जिला में स्थानान्तरण हेतु सुविधा प्रदान की जावे |
4.मानव संसाधन निधि  2018 एवं  कर्मचारी भविष्य निधि के नियमानुसार ई.पी.एफ. का लाभ प्रदान किया जावे |
5.जिले स्तर पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को उनके सम्बंधित अधिकारियों के द्वारा मानसिक एवं आर्थिक उत्पीडन करने के विरोध में सबूतों के साथ 6 माह पूर्व एम डी एन एच एम को ज्ञापन दिया गया था जिस पर कार्यवाही की मांग की गयी|
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रफ़ुल्ल कुमार ने सरकार से अपनी मांगो को लेकर कहा कि हम अपने अधिकारों की मांग के लिए जो भी कदम उठाना पड़ेगा हम उसके लिए तैयार हैं, अन्य प्रदेशों में भारत सरकार के वित्तीय दिशानिर्देशों का पालन किया जा रहा है मगर हमारे राज्य के सी.एच.ओ. कर्मचारी इन लाभों से वंचित हैं जिसका सरकार को जवाब देना चाहिए|
जोगी युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव नजीब अशरफ ने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आयी है तब से स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ लगातार अन्याय किया जा रहा है ,जो स्वास्थ्य कर्मी अपने जान को जोखिम में डालकर देश प्रदेश की सेवा करते है ,उन्ही के साथ ऐसा अन्याय किया जा रहा है ।जो कि एक हमारे प्रदेश के लिए दुर्भाग्य की बात है ।
                                         संगठन के आमन्त्रण पर अजीत जोगी युवा मोर्चा प्रदेश महासचिव नजीब अशरफ ने भी समर्थन दिया ,इसके साथ ही छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ से श्री अलोक मिश्रा और  श्री रविन्द्र तिवारी एवं आल इंडिया एसोसिएशन ऑफ़ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स के राष्ट्रीय प्रतिनिधियों में से श्री सौरव सिंह, (राष्ट्रिय संगठन राज्य अध्यक्ष) एवं सुश्री अंकिता वरवडे (राष्ट्रिय संयुक्त सचिव) द्वारा सी.एच.ओ. छत्तीसगढ़  संघ की मांगों को लेकर पूर्ण समर्थन किया गया एवं  दोनों संघों के प्रतिनिधियों ने भरोशा दिलाया की आपकी जायज मांगों के लिए सरकार से हमें जो भी लड़ाई लड़नी पड़े हम आपके हर कदम पर साथ हैं |
आज के इस  घेराव में मुख्य रूप से अजीत जोगी मोर्चा के प्रदेश महासचिव नजीब अशरफ़,अश्वनी गुर्देकर जी, आशीष नन्द जी, देवानंद रात्रे जी, दीपचंद निषाद जी, आशीष टंडन जी, सुष्मिता परिड़ा जी, सोहन लाल कुम्भकार जी एवं अन्य जिलों से आये जिला अध्यक्षों एवं ब्लाक अध्यक्षों और प्रांतीय पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा  l

Related Posts

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी से की सौजन्य भेंट

रायपुर 24 जून 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय खाद्य, उपभोक्ता मामले एवं नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी से सौजन्य भेंट की।

Read more

कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक

पात्र हितग्राहियों के जल्द बनाए जाएं आयुष्मान कार्ड– कलेक्टर रायपुर, 24 जून 2025 – कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कलेक्टर ने जिला अर्बन पब्लिक सोसायटी राजनांदगांव के बस आपरेटर द्वारा बसों के संचालन एवं संधारण के मद्देनजर अधिकारियों की बैठक ली

कलेक्टर ने जिला अर्बन पब्लिक सोसायटी राजनांदगांव के बस आपरेटर द्वारा बसों के संचालन एवं संधारण के मद्देनजर अधिकारियों की बैठक ली

राजनांदगांव जिले में अब तक 191.8 मिली वर्षा दर्ज

कलेक्टर ने मोर गाँव मोर पानी अभियान अंतर्गत ग्राम पार्रीकला में जल सरंक्षण के लिए सोख्ता गड्ढा निर्माण हेतु किया श्रमदान

कलेक्टर ने मोर गाँव मोर पानी अभियान अंतर्गत ग्राम पार्रीकला में जल सरंक्षण के लिए सोख्ता गड्ढा निर्माण हेतु किया श्रमदान

कलेक्टर एवं एसपी ने त्रिनेत्र योजना के तहत राजनांदगांव शहर के विभिन्न स्थानों में लगाए जा रहे सीसीटीवी कैमरा का किया निरीक्षण

कलेक्टर एवं एसपी ने त्रिनेत्र योजना के तहत राजनांदगांव शहर के विभिन्न स्थानों में लगाए जा रहे सीसीटीवी कैमरा का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने संवेदनशीलपूर्वक जनसामान्य की सुनी शिकायत एवं समस्याएं

कलेक्टर ने संवेदनशीलपूर्वक जनसामान्य की सुनी शिकायत एवं समस्याएं

कलेक्टर ने नक्सल पुनर्वास नीति के संबंध में ली बैठक

कलेक्टर ने नक्सल पुनर्वास नीति के संबंध में ली बैठक