मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गौरा-गौरी की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की

रायपुर. हमेशा की तरह परंपरा के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज पाटन ब्लाक के ग्राम जजंगिरी  और कुम्हारी पहुंचकर गौरा गौरी की पूजा पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर बीरेंद्र ठाकुर ने मुख्यमंत्री श्री बघेल के हाथों पर परंपरा अनुसार सोंटे से प्रहार किया। लोक मान्यता है कि गौरा गौरी पूजा के मौके पर सोंटे से प्रहार से अनिष्ट टलते हैं और खुशहाली आती है। मुख्यमंत्री प्रदेश की खुशहाली की कामना के लिए हर साल इस लोक अनुष्ठान में हिस्सा लेते हैं।

जजंगिरी पहुंचकर मुख्यमंत्री ने लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि दीप पर्व आप लोगों के जीवन को इसी तरह जगमग करता रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर बार आप लोगों के बीच आकर मुझे बहुत खुशी महसूस होती है और दिवाली का आनंद आप लोगों के साथ साझा कर मन हर्षित हो जाता है। मुख्यमंत्री बघेल इसके बाद कुम्हारी में भी गौरा गौरी पूजा में शामिल हुए। यहां पर भी मुख्यमंत्री ने लोगों को दिवाली की बधाई देते हुए उनके सुख समृद्धि की कामना की।

उन्होंने कहा कि दीपावली के मौके पर लोक परंपरा का आनंद लेना बहुत सुख देता है। आप लोगों के बीच हर बार आता हूं मुझे बहुत खुशी होती है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर गौरा गौरी की पूजा के साथ नगर भ्रमण भी किया।  इस मौके पर वे शहरवासियों से मिले। सभी ने उनका गर्मजोशी से आत्मीय स्वागत किया। गड़वा बाजा की सुमधुर ध्वनि के साथ अभूतपूर्व दृश्य कुम्हारी नगर में दिखा। लोकपर्व के अपूर्व उत्साह में पूरा शहर मुख्यमंत्री के साथ सरोबार दिखा। सारा शहर गलियों में उमड़ आया। उत्साह से भरे चेहरे, नृत्य करते लोग। दीपावली का लोक जीवन का अपूर्व आनंद, जिसने भी यह दृश्य देखा अभिभूत हो गया।

  • Related Posts

    राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे बस्तर

    मानव अधिकार के प्रकरणों से संबंधित मामलों हेतु ली समीक्षा बैठक विभिन्न संस्थानों का किया निरीक्षण, महारानी अस्पताल की ओपीडी पर्ची हेतु संचालित आभा एप की सराहना जगदलपुर । राज्य…

    छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के निर्णय के बाद भर्ती नियमों में संशोधन, अब पूरे राज्य के निवासी कर सकेंगे आवेदन

    जिले में एनआरएलएम के विभिन्न पदों पर होगी संविदा भर्ती अम्बिकापुर । छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के निर्णय के आधार पर राज्य सरकार ने भर्ती नियमों में महत्वपूर्ण संशोधन किया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब मन सच्चा होता है, तो बनती हैं जनता की जिंदगी बदलने वाली योजनाएं: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    जब मन सच्चा होता है, तो बनती हैं जनता की जिंदगी बदलने वाली योजनाएं: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने खुड़िया जलाशय से जल्द पानी छोड़ने के दिए निर्देश

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने खुड़िया जलाशय से जल्द पानी छोड़ने के दिए निर्देश

    जल संरक्षण के लिए जनसहभागिता से व्यापक तौर पर करना होगा कार्य – कलेक्टर

    जल संरक्षण के लिए जनसहभागिता से व्यापक तौर पर करना होगा कार्य – कलेक्टर

    औद्योगिक नीति 2024-2030 अंतर्गत प्राप्त सुविधाओं का लाभ ले उद्यमी : कलेक्टर

    औद्योगिक नीति 2024-2030 अंतर्गत प्राप्त सुविधाओं का लाभ ले उद्यमी : कलेक्टर

    मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज को मिली 472.58 करोड़ की पुनरीक्षित स्वीकृति

    मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज को मिली 472.58 करोड़ की पुनरीक्षित स्वीकृति

    ‘‘वन परिक्षेत्र रेंगाखार में अवैध परिवहन करते 04 नग साल चौखट एवं 01 नग दो पहिया वाहन जप्त किया गया‘‘

    ‘‘वन परिक्षेत्र रेंगाखार में अवैध परिवहन करते 04 नग साल चौखट एवं 01 नग दो पहिया वाहन जप्त किया गया‘‘