रजक महोत्सव में मुख्यमंत्री का करेंगे अभिनंदन
राजनांदगांव- धोबी समाज के बहुप्रतीक्षित मांग विधानसभा के बजट सत्र में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बजट में रजक कल्याण बोर्ड के गठन को भी शामिल किया है। सरकार के इस निर्णय से धोबी समाज में हर्ष की लहर है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष खनिज विकास निगम बोर्ड के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन के द्वारा समाज के प्रदेश अध्यक्ष सूरज निर्मलकर के पास जैसे ही खबर आई उन्होंने समाज के व्हाट्सएप ग्रुप में प्रेषित कर दिया फिर सोशल मीडिया में बधाई संदेश चलने लगे और सरकार की प्रशंसा होती गई।
राजनांदगांव शहर परिक्षेत्र धोबी समाज अध्यक्ष श्री रेखा लाल रजक कोषअध्यक्ष श्री संतोष रजक युवा अध्यक्ष श्री मंगल रजक सह सचिव श्री शशिकांत रजक महिला अध्यक्ष आशा रजक युवा कोषाध्यक्ष योगेश निर्मलकर शहर सचिव गोपी रजक शहर उपाध्यक्ष महेंद्र रजक युवा कोषअध्यक्ष दीपक रजक सोम रजक शत्रुघ्न रजक ललित रजक मुकेश निर्मलकर राज रजक शाहर कोषाध्यक्ष राम कुमार निर्मलकर महिलासचिव किरण सोनाटिया महिला कोषअध्यक्ष पूर्णिमा रजक दिलीप रजक शिव रजक एक रजऊ रजक विनोद रजक अविनाश रजक राजू रजक एवं समाज के पदाधिकारियों के साथ सामाजिक बंधु उपस्थित रहें ।