मुख्यमंत्री साय कोरबा जिले में 625.28 करोड़ से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

*मुख्यमंत्री 102 नव विवाहित जोड़ों को देंगे आशीर्वाद*

रायपुर, 11 दिसम्बर 2024 / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 12 दिसंबर को कोरबा प्रवास के दौरान जिलेवासियों को लगभग 625 करोड़ 28 लाख 56 हजार से अधिक लागत की 284 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे। साथ ही 02 करोड़ 69 लाख 34 हजार की सामग्री का विभिन्न विभागों के 400 से अधिक हितग्राहियों को वितरण करेंगे। श्री साय विभिन्न विभागों के अंतर्गत किए जा रहे 284 विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे। इन विकास कार्यों में 17 करोड़ 43 लाख 46 हजार से अधिक राशि के 34 कार्यों का लोकार्पण एवं 607 करोड़ 85 लाख 10 हजार से अधिक राशि की 250 कार्यों का भूमिपूजन-शिलान्यास शामिल हैं। कोरबा के सीएसईबी फुटबॉल ग्राउण्ड में दोपहर 12 बजे कार्यक्रम का आयोजन होगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय कोरबा प्रवास के दौरान महिला बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर दांपत्य जीवन में प्रवेश करने वाले 102 नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देंगे। मुख्यमंत्री जिले के 400 से अधिक हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत 2.69 करोड़ से अधिक राशि के सामग्री वितरण एवं चेक प्रदान करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव करेंगे। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

  • Related Posts

    कान्ह क्लोज डक्ट परियोजना व सेवरखेड़ी-सिलारखेड़ी परियोजना से क्षिप्रा में प्रवहमान होगा अविरल जल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री ने 32 मीटर गहरे बामोरा ग्राम स्थित शाफ्ट-3 में उतरकर निर्माणाधीन टनल का किया निरीक्षण मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने की राष्ट्र निर्माण में श्रमिकों के उल्लेखनीय योगदान व राष्ट्र प्रेम…

    मकर संक्रांति पर कल होगी भव्य खारुन गंगा महाआरती एवं भजन संध्या

    रायपुर।बनारस व प्रयागराज की तर्ज पर खारून गंगा महाआरती का आयोजन राजधानी रायपुर के महादेवघाट तट पर लगातार होते आ रहा है, पर्व विशेष पर इसका महत्व और भी बढ़…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *