मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाला हरदयाल की पुण्य-तिथि एवं पूर्व मुख्यमंत्री सखलेचा की जयंती पर नमन किया

भोपाल (IMNB). मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मुख्यमंत्री निवास सभाकक्ष में स्वतंत्रता सेनानी, विचारक और चिंतक लाला हरदयाल की पुण्य-तिथि और पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्री वीरेंद्र कुमार सखलेचा की जयंती पर उनकी तस्वीरों पर माल्यार्पण कर नमन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लाला हरदयाल जी के योगदान का स्मरण भी किया।

लाला हरदयाल जी का जन्म 14 अक्टूबर 1884 को दिल्ली में हुआ। उन्होंने लंदन में देश भक्त समाज की स्थापना की। लाला हरदयाल जी ने अन्य देशों में भारतीय संस्कृति से संबंधित व्य़ाख्यान भी दिए। उन्होंने गदर पत्रिका का प्रकाशन किया। उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका में दर्शनशास्त्र और संस्कृत के व्याख्याता के रूप में भी सेवाएँ दीं। अनेक भाषाओं के ज्ञाता लाला हरदयाल ने भारतीय विद्यार्थियों को राष्ट्र की मुख्य-धारा में लाने का प्रयास किया, श्रमिकों को संगठित किया और स्विटजरलैण्ड, तुर्की और स्वीडन में भारत के पक्ष का प्रचार किया। अमेरिका के फिलाडेल्फिया में 4 मार्च 1939 को लाला हरदयाल जी का अवसान हुआ।

मंदसौर जिले में 4 मार्च 1930 को जन्में श्री वीरेन्द्र कुमार सखलेचा ने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से शिक्षा ग्रहण की थी। वे 18 जनवरी 1978 से 19 जनवरी 1980 तक मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। उनका निधन 21 मई 1999 को हुआ।

Related Posts

मुख्यमंत्री के हाथों मिलेगा श्रमिकों के 31 मेधावी बच्चों को 2-2 लाख की प्रोत्साहन राशि

*निर्माण श्रमिकों के खाते में 19.71 करोड़ रूपए की राशि की जाएगी अंतरित* *न्यू सर्किट हॉउस, रायपुर में 15 जून को होगा कार्यक्रम* रायपुर, 13 जून 2025/ मुख्यमंत्री नोनी बाबू…

Read more

छत्तीसगढ़ में 16 जून से शुरू होगा शाला प्रवेश उत्सव

*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनप्रतिनिधियों से की सहभागिता की अपील* *शिक्षा को जनअभियान बनाने की दिशा में राज्य सरकार की नई पहल* रायपुर, 13 जून 2025/ छत्तीसगढ़ में आगामी…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रगतिशील छग सतनामी समाज के 1442  मतदाता 29 जून को करेंगे प्रदेश पदाधिकारियों चुनाव

प्रगतिशील छग सतनामी समाज के 1442  मतदाता 29 जून को करेंगे प्रदेश पदाधिकारियों चुनाव

मुख्यमंत्री के हाथों मिलेगा श्रमिकों के 31 मेधावी बच्चों को 2-2 लाख की प्रोत्साहन राशि

मुख्यमंत्री के हाथों मिलेगा श्रमिकों के 31 मेधावी बच्चों को 2-2 लाख की प्रोत्साहन राशि

विश्व रक्तदाता दिवस पर विशेष –

जनजातीय समुदाय के लिए 15 जून से राज्य में विशेष अभियान

जनजातीय समुदाय के लिए 15 जून से राज्य में विशेष अभियान

शिक्षा और स्वास्थ्य के समन्वय से संवरेंगे बच्चों के भविष्य

शिक्षा और स्वास्थ्य के समन्वय से संवरेंगे बच्चों के भविष्य

छत्तीसगढ़ में सीबीजी प्लांट स्थापना के लिए 100 करोड़ का निवेश, रायपुर में हुआ त्रिपक्षीय समझौता

छत्तीसगढ़ में सीबीजी प्लांट स्थापना के लिए 100 करोड़ का निवेश, रायपुर में हुआ त्रिपक्षीय समझौता