मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में रोपे पौधे

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में खिरनी, गुलमोहर और जंगल जलेबी के पौधे लगाए। विदिशा की लंकेश्वर समाज कल्याण समिति के सर्वश्री उपेन्द्र तिवारी, शिवकांत मिश्रा, चन्द्रकांत तिवारी, विश्वनाथ मिश्रा, राजेश धाकड़ शरद और नीलेश ने भी पौध-रोपण किया। समिति ग्रामीण क्षेत्र में कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए कार्य कर रही है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के तालाबों के संरक्षण में भी सक्रिय है। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ छत्तीसगढ़ के पूर्व सांसद श्री चंदूलाल साहू ने भी पौधे लगाए। सामाजिक कार्यकर्ता श्री राहुल तिवारी ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया।

Related Posts

उपराष्ट्रपति धनखड़ के रायपुर आगमन पर राज्यपाल  डेका और मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने किया आत्मीय स्वागत

  रायपुर 21 जनवरी 2025/ भारत के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ के रायपुर आगमन पर राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने स्वामी विवेकानंद विमानतल में पुष्प…

गरियाबंद बड़ा नक्सली ऑपरेशन माओवादियों के 10 शव बरामद

0 अब तक 10 से अधिक महिला / पुरुष नक्सलियों के शव बरामद l 0 मृत नक्सलियों में माओवादियों के सीनियर कैडर शामिल, जिनकी शिनाख्त की जा रही है l…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *