मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गीता जयंती की दी शुभकामनाएं

रायपुर 11 दिसंबर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गीता जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महाभारत युद्ध की शुरुआत में मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी पर भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को भगवद्गीता का उपदेश दिया था। इस दिन गीता जयंती मनाई जाती है।

उन्होंने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता अनेक महापुरुषों के लिए दार्शनिक मार्गदर्शक और आध्यात्मिक शिक्षक रही है। गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए जीवन जीने की प्रेरणा दी है। गीता में जीवन की अनेक समस्याओं का समाधान मिलता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गीता जयंती का पर्व भगवद्गीता के दिव्य संदेशों को आत्मसात करने का दिन है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री ने मकर संक्रांति के पावन अवसर पर वर्ष 2025 के शासकीय कैलेंडर का किया विमोचन

    ‘सुशासन से समृद्धि की ओर’ थीम पर आधारित है छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष का कैलेंडर क्यू आर कोड के नए फीचर्स ने कैलेंडर को बनाया खास मुख्यमंत्री के वीडियो…

    रायगढ़ के पटेलपाली में बनेगी आदर्श मंडी

    *कृषि मंत्री द्वय श्री नेताम और वित्त मंत्री श्री चौधरी ने मंडी के उन्नयन कार्य का किया भूमिपूजन* रायपुर, 14 जनवरी 2025/ रायगढ़ के पटेलपाली में किसानों की सुविधा के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *