भाजपा के प्रोपोगंडा पर मुख्यमंत्री का करारा तमाचा

छत्तीसगढ़ की वित्तीय पर विपरीत टिप्पणी करने वाले का मुख्यमंत्री ने दिखाया आईना

रायपुर/07 मार्च 2023।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने बजट में भाजपा के प्रोपोगंडा पर करारा तमाचा लगाया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा राज्य की वित्तीय स्थिती पर भाजपा हमेशा से झूठ फैलाती रही है। 45000 करोड़ का कर्ज राज्य को विरासत में छोड़ने वाले रमन सिंह राज्य के वित्तीय हालात पर नकारात्मक टिप्पणी कर भ्रम फैलाते रहे है। साथ ही प्रधानमंत्री आवास और कौशल्या महोत्सव और रामायण महोत्सव की घोषणा कर मुख्यमंत्री ने भाजपा को आईना दिखाया है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में एक रू भी कर्ज नही लेकर विपक्ष के प्रोपोगंडा पर करारा तमाचा है जो कहते थे सरकार कर्ज पर चल रही थी उनको इसका अध्ययन करना चाहिये। बजट में वर्ष 2023-24 के लिये कोई भी कर नहीं लगाने का प्रस्ताव किया गया है। साथ ही बजट में आने वाले साल में राज्य के अपने राजस्व में 26 प्रतिशत की वृद्धि अनुमानित हैं यह इस बात का प्रमाण है कि वर्तमान सरकार उत्पादकता पर जोर दे रही है, जिससे बिना कर वृद्धि के राज्य का राजस्व 26 प्रतिशत तक बढ़ रहा है। राज्य की अपनी राजस्व प्राप्तियां 56200 करोड़ है, जो केन्द्र से प्राप्त राजस्व 49800 करोड़ से कहीं अधिक है, यह भी आत्म निर्भर छत्तीसगढ़ का प्रमाण है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि विगत 6 महीनों से छत्तीसगढ़ में मुद्दाविहीन भाजपाई प्रधानमंत्री आवास लेकर तथ्यहीन आरोप लगा रहे थे। इस बजट में भाजपाईयों के झूठ का पर्दाफाश हुआ है। प्रधानमंत्री आवास के तहत छत्तीसगढ़ में अब तक 8लाख 42 हजार 289 आवास पूर्ण हो चुके है। भारत सरकार ने आगामी वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिये छत्तीसगढ़ को 2 लाख 30 हजार ग्रामीण आवास बनाने का लक्ष्य दिया है। जिस लक्ष्य को शत प्रतिशत पूरा करने भूपेश बघेल सरकार ने इस बजट में 3 हजार 238 करोड़ का प्रावधान किया है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रामलीला मंचन तथा मानस गायन दलों के संरक्षण हेतु चंदखुरी जिला-रायपुर में कौशल्या महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। इसके लिये 10 करोड़ का प्रावधान है। अंतराष्ट्रीय रामायण महोत्सव के आयोजन हेतु 12 करोड़ का प्रावधान है। भाजपा जो 15 साल में नहीं कर पाई मुख्यमंत्री भपूश बघेल ने उसे 4 साल में कर के दिखाया दिया।

Related Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर – मुख्यमंत्री साय

*मुख्यमंत्री श्री साय दैनिक नवप्रदेश के 14वें स्थापना दिवस समारोह में हुए शामिल* *’राष्ट्रीय परिदृश्य में उभरता छत्तीसगढ़’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन* रायपुर 14 जून 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय…

Read more

विश्व रक्तदाता दिवस पर छत्तीसगढ़ में सेवा प्रतिबद्धता, राज्य में 1500 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित

*आयुक्त सह संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. प्रियंका शुक्ला ने स्वयं रक्तदान कर इस पुनीत कार्य में भागीदारी निभाई* *स्वास्थ्य विभाग के नेतृत्व में सभी जिलों में रक्तदान शिविर, हजारों लोगों…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर – मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर – मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री जशपुर के रणजीत स्टेडियम में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री जशपुर के रणजीत स्टेडियम में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में होंगे शामिल

ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले  योग महाकुम्भ-योग को उत्सव का होगा आयोजन

ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले  योग महाकुम्भ-योग को उत्सव का होगा आयोजन

कलेक्टर ने अटल परिसर निर्माण कार्य का किया अवलोकन जनपद अध्यक्ष, नगरपालिका अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधियों से नगर विकास पर की चर्चा

कलेक्टर ने अटल परिसर निर्माण कार्य का किया अवलोकन जनपद अध्यक्ष, नगरपालिका अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधियों से नगर विकास पर की चर्चा

पत्थलगांव बस स्टैंड में लोगों की सुविधा के लिए सुलभ शौचालय की सुविधा है

पत्थलगांव बस स्टैंड में लोगों की सुविधा के लिए सुलभ शौचालय की सुविधा है

लालमती ने मजबूत इरादों के साथ बनाई अपनी खुद की पहचान

लालमती ने मजबूत इरादों के साथ बनाई अपनी खुद की पहचान