भाजपा की तुलना हनुमान जी से करना हनुमान जी का अपमान – कांग्रेस

*पहले भगवान राम के नाम पर दुकानदारी किया अब राम भक्त हनुमान का अपमान कर रहे*

रायपुर/06 अप्रैल 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भाजपा की तुलना हनुमान जी से किये जाने पर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने आपत्ति जताते हुये कहा कि यह श्री राम भक्त हनुमान जी का अपमान है। मोदी और भाजपा अपने बयान के लिये जनता से माफी मांगे। इसके पहले भाजपा भगवान राम के नाम पर राजनैतिक दुकानदारी कर रही थी, अब भाजपा की तुलना हनुमान जी से करके हिन्दू धर्म की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि किस आधार पर मोदी भाजपा की तुलना हनुमान जी से कर रहे है। हनुमान जी संकट मोचन हैं, दीन दुखियों की पीड़ा हरते हैं, वे पीड़ित मानवता के तारणहार हैं। उन्होंने भगवान राम की सेवा को अपने जीवन का आधार बना लिया था। भाजपा तो सत्ता प्राप्ति के लिये समाज में जहर घोलने का काम करती है। धर्म से धर्म को लड़वाती है। हनुमान जी के लिये भगवान श्रीराम आराध्य थे। भाजपा के लिये राम वोटों के ध्रुवीकरण का साधन। भाजपा दल नहीं दलदल है। भाजपा जैसे दलदल की तुलना हिन्दुओं के आराध्य से करना सर्वथा अस्वीकार्य है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जो राजनैतिक दल और नेता अपनी जनता से झूठ बोले, जनता से वादाखिलाफी करे वह हनुमान कैसे हो सकता है? भाजपा ने देश के युवाओं से हर साल 2 करोड़ रोजगार देने का वायदा किया था, किसानों से उनकी आय दुगुनी करने का वायदा किया था। देश की जनता से 100 दिन में महंगाई कम करने का वायदा किया था, हर नागरिक के खाते में 15 लाख देने का वायदा किया था, मोदी बतायें कितने वायदों को पूरा किया? भाजपा जैसे अधम और झूठ बोलने वाले संगठन का राम भक्त हनुमान से तुलना हो ही नहीं सकती। भाजपा हनुमान जी के नाखून का दशांश भी नहीं है।

Related Posts

प्रगतिशील छग सतनामी समाज के 1442  मतदाता 29 जून को करेंगे प्रदेश पदाधिकारियों चुनाव

प्रदेश अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव व प्रवक्ता के पद पर होगा चुनाव कोषाध्यक्ष, सहसचिव, महिला उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी सहित 15 कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित रायपुर ,13 जून 2025/प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज…

Read more

मुख्यमंत्री के हाथों मिलेगा श्रमिकों के 31 मेधावी बच्चों को 2-2 लाख की प्रोत्साहन राशि

*निर्माण श्रमिकों के खाते में 19.71 करोड़ रूपए की राशि की जाएगी अंतरित* *न्यू सर्किट हॉउस, रायपुर में 15 जून को होगा कार्यक्रम* रायपुर, 13 जून 2025/ मुख्यमंत्री नोनी बाबू…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रगतिशील छग सतनामी समाज के 1442  मतदाता 29 जून को करेंगे प्रदेश पदाधिकारियों चुनाव

प्रगतिशील छग सतनामी समाज के 1442  मतदाता 29 जून को करेंगे प्रदेश पदाधिकारियों चुनाव

मुख्यमंत्री के हाथों मिलेगा श्रमिकों के 31 मेधावी बच्चों को 2-2 लाख की प्रोत्साहन राशि

मुख्यमंत्री के हाथों मिलेगा श्रमिकों के 31 मेधावी बच्चों को 2-2 लाख की प्रोत्साहन राशि

विश्व रक्तदाता दिवस पर विशेष –

जनजातीय समुदाय के लिए 15 जून से राज्य में विशेष अभियान

जनजातीय समुदाय के लिए 15 जून से राज्य में विशेष अभियान

शिक्षा और स्वास्थ्य के समन्वय से संवरेंगे बच्चों के भविष्य

शिक्षा और स्वास्थ्य के समन्वय से संवरेंगे बच्चों के भविष्य

छत्तीसगढ़ में सीबीजी प्लांट स्थापना के लिए 100 करोड़ का निवेश, रायपुर में हुआ त्रिपक्षीय समझौता

छत्तीसगढ़ में सीबीजी प्लांट स्थापना के लिए 100 करोड़ का निवेश, रायपुर में हुआ त्रिपक्षीय समझौता