राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से लेकर झीरम घाटी कांड में कांग्रेस नेताओं को टारगेट कर उनकी हत्या की गई

*टारगेट किलिंग भाजपा की संस्कृति*

**इंदिरा गांधी राजीव गांधी भी टारगेट किलिंग का शिकार हुये थे*
*

रायपुर /18 फरवरी 2023/ प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा की टारगेट किलिंग भाजपा नेताओ की संस्कृति है।आजादी के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से लेकर झीरम घाटी कांड में कांग्रेस नेताओं को टारगेट कर उनकी हत्या की गई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जिस दिन हत्या हुई उसी दिन कुछ लोग हत्या की खबर सुनने के बाद नागपुर में मिठाई वितरित कर रहे थे खुशियां मना रहे थे देश में कांग्रेस के नेता ही टारगेट किलिंग का शिकार हुए हैं प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री राजीव गांधी की भी टारगेट किलिंग कर हत्या की गई थी और इन सब का मकसद सिर्फ कांग्रेस के मजबूत नेतृत्वकर्ताओं को खत्म कर राजनीति को कमजोर करना था।कांग्रेस नेताओं की हत्या कर गांधी जी की अहिंसा की विचारधारा को खत्म करने का प्रयास किया गया।लेकिन विरोधी लोग असफल रहे।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि 2013 में कांग्रेस पार्टी ने परिवर्तन यात्रा पूरे प्रदेश में निकालकर भ्रष्ट रमन भाजपा की सरकार की पोल खोल रही थी परिवर्तन यात्रा को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा था लेकिन जब परिवर्तन यात्रा बस्तर संभाग में पहुंची तब उसकी सुरक्षा में कटौती कर दिया गया और झीरम घाटी राजनीतिक षड्यंत्र हत्याकांड हुए जिसमें कांग्रेस के प्रथम पंक्ति के नेताओं कार्यकर्ताओं की शहादत हुई सुरक्षाकर्मियों की शहादत हुई और उसके बाद हुए विधानसभा के चुनाव में पुनः भाजपा की सरकार बनी डॉ रमन सिंह मुख्यमंत्री बने और झीरम घाटी कांड की जांच को प्रभावित किया गया न्याय को बाधित किया गया पूरा प्रदेश ने देखा है कि कैसे परिवर्तन यात्रा पर हमला हुआ उसके बाद पुनः भाजपा की सरकार बनी। परिवर्तन यात्रा को पुख्ता सुरक्षा दी जाती तो 2013 में ही प्रदेश से रमन भाजपा सरकार की विदाई तय हो गई थी जनता में रमन सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश था और कांग्रेस के पक्ष में मजबूत माहौल बना था जो परिवर्तन का खुला संदेश दे रहा था।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा जहां राजनितिक रूप से सीधी लड़ाई लड़ने में असफल हो जाती है। वहां हिंसा का सहारा लेकर राजनीति करती है। वैमनायता फैलाना हिंसा करना भाजपा का मूल चरित्र है। मौत पर राजनीति करना भाजपा की नीति है। देश में और कई ऐसे टारगेट किलिंग के मामले हैं जैसे जज लोया की संदेहास्पद मौत को भी टारगेट किलिंग की नजर से देखा जा रहा है गुजरात के गृह मंत्री रहे हरेन पंड्या की मौत पर भी सवाल उठे हैं और प्रवीण तोगड़िया ने भी अपनी जान को खतरा बताया है?

Related Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर – मुख्यमंत्री साय

*मुख्यमंत्री श्री साय दैनिक नवप्रदेश के 14वें स्थापना दिवस समारोह में हुए शामिल* *’राष्ट्रीय परिदृश्य में उभरता छत्तीसगढ़’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन* रायपुर 14 जून 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय…

Read more

विश्व रक्तदाता दिवस पर छत्तीसगढ़ में सेवा प्रतिबद्धता, राज्य में 1500 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित

*आयुक्त सह संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. प्रियंका शुक्ला ने स्वयं रक्तदान कर इस पुनीत कार्य में भागीदारी निभाई* *स्वास्थ्य विभाग के नेतृत्व में सभी जिलों में रक्तदान शिविर, हजारों लोगों…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर – मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर – मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री जशपुर के रणजीत स्टेडियम में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री जशपुर के रणजीत स्टेडियम में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में होंगे शामिल

ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले  योग महाकुम्भ-योग को उत्सव का होगा आयोजन

ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले  योग महाकुम्भ-योग को उत्सव का होगा आयोजन

कलेक्टर ने अटल परिसर निर्माण कार्य का किया अवलोकन जनपद अध्यक्ष, नगरपालिका अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधियों से नगर विकास पर की चर्चा

कलेक्टर ने अटल परिसर निर्माण कार्य का किया अवलोकन जनपद अध्यक्ष, नगरपालिका अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधियों से नगर विकास पर की चर्चा

पत्थलगांव बस स्टैंड में लोगों की सुविधा के लिए सुलभ शौचालय की सुविधा है

पत्थलगांव बस स्टैंड में लोगों की सुविधा के लिए सुलभ शौचालय की सुविधा है

लालमती ने मजबूत इरादों के साथ बनाई अपनी खुद की पहचान

लालमती ने मजबूत इरादों के साथ बनाई अपनी खुद की पहचान