Thursday, March 28

कवर्धा को अशांत करने की साजिश कांग्रेस कार्यालय में अटैक का प्रयास- कांग्रेस

कवर्धा को अशांत करने की साजिश – कांग्रेस

गिट्टी हटाने के विवाद को भाजपा ने सांप्रदायिक घटना का रूप दे दिया

नगर बंद करा रहे भाजपा, विहिप कार्यकर्ताओं के कांग्रेस भवन में घुसने की कोशिश पर भड़की कांग्रेस, कड़ी आलोचना की

कवर्धा/कांग्रेस पार्टी ने भाजपा पर कवर्धा को अशांत करने की साजिश करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने कहा है कि प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हो रहे विकास के कारण भाजपा मुद्दा विहीन है इसलिए जगह-जगह सांप्रदायिक माहौल फैलाने का प्रयास कर रही है। कवर्धा व कबीरधाम जिले में भाजपा की राजनैतिक जमीन खिसक चुकी है इस कारण भाजपा बौखलायी हुई है तथा सांप्रदायिकता फैलाकर हिंसा फैलाने में लगी है। यहॉ की जनता सारी चीजों को देख रही है इसलिए भाजपा के षड़यंत्र सफल नहीं होंगे।
कांग्रेस ने यह आरोप आज यहॉ एक प्रेस कांफ्रेस आयोजित कर लगाया। प्रेस कांफ्रेस में पार्टी के सभी प्रमुख पदाधिकारी व नेतागण उपस्थित थे। भाजपा व उसके सहयोगी संगठनों द्वारा आज कवर्धा नगर बंद का आव्हान करके जुलूस निकालकर दुकानों को बंद कराया गया। इस दौरान भाजपा, विश्व हिन्दु परिषद सहित अन्य संगठनों के कार्यकर्ता कांग्रेस भवन पहुॅच गये तथा आपत्तिजनक नारेबाजी कर वहॉ घुसने का प्रयास करने लगे। इसे लेकर वहॉ भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच वाद-विवाद की स्थिति बन गई। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से जुलूस में शामिल लोगों को वहॉ से हटाया। भाजपा व विहिप के इस कदम के बाद कांग्रेस पार्टी ने भाजपा के खिलाफ कड़ा रूख अपना लिया है।

मोहम्मद अकबर के खिलाफ भाजपा का दुष्प्रचार – नीलू

प्रेस कांफ्रेस में कबीरधाम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नीलू चंद्रवंशी ने कहा कि 19 नवम्बर को 02 लोगों के व्यक्तिगत विवाद को सांप्रदायिक रूप देने का भाजपा द्वारा प्रयास किया जा रहा है। प्रकाश साहू की रिपोर्ट पर 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। यह मामला वहीं समाप्त हो जाता है, लेकिन भाजपा इसे सांप्रदायिक रूप देने का प्रयास कर रही है। कवर्धा के विधायक मोहम्मद अकबर अपनी कार्यशैली के कारण विकास पुरूष के रूप में जाने जाते हैं। भाजपा उनके खिलाफ दुष्प्रचार करने में लगे रहती है। आज 20 नवम्बर को नगर बंद का आव्हान कर भाजपा, विहिप व अन्य संगठनों के लोगों ने जुलूस निकालकर न केवल व्यापारियों को दबाव डालकर दुकानें बंद करायी बल्कि जुलूस में शामिल लोग कांग्रेस भवन आ गये तथा गाली-गलौच वाले शब्दों का प्रयोग करके आपत्तिजनक नारेबाजी किए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शालीनता के साथ इसका विरोध किया। भाजपा ने जो किया वह सरासर गुंडागर्दी है जिसका कांग्रेस पार्टी कड़ा विरोध करती है।

60 हजार वोट से हार भाजपा को हजम नहीं हो रही है:- कन्हैया

प्रेस कांफ्रेस में प्रमुख रूप से उपस्थित छ0ग0 राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के सदस्य कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि कवर्धा शांति का टापू है। यहॉ सभी धर्मों व जाति के लोग आपस में मिल-जूलकर रहते हैं। 02 लोगों के बीच हुए व्यक्तिगत विवाद की जानकारी होते ही पुलिस प्रशासन ने आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही करी, लेकिन भाजपा सरेआम गुंडागर्दी पर उतर आई है। नगर में बलात्, दुकाने बंद करायी गई इस तरह का रवैया अपनाकर भाजपा आखिर करना क्या चाहती है। कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि 2018 की विधानसभा चुनाव में मतदाताओं ने कांग्रेस के प्रत्याशी मोहम्मद अकबर को भरपूर आशीर्वाद देकर 60 हजार वोट से विजयी बनाया। इसके बाद से पूरी की पूरी भाजपा बौखलायी हुई है। कोरोना काल में बिगड़ी अर्थव्यवस्था से सभी लोग ले देकर उबरे है। श्री अग्रवाल ने नगर बंद करा रहे भाजपा विहिप का जुलूस कांग्रेस भवन तक लाने के लिए कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने 40 वर्षों से अधिक कार्यकाल में इस तरह की गुंडागर्दी नहीं देखने की बात कही। उन्होंने कहा कि वे भाजपा के हिंसा फैलाने के रवैये की कड़ी भर्त्तसना करते है।

भाजपा ने जबरदस्ती दुकानें बंद करायी – राजू तिवारी

कबीरधाम जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राजकुमार(राजू) तिवारी ने कहा कि सड़क निर्माण में गिट्टी रखने को लेकर एक स्थान पर वर्षों से अपना धंधा चलाने वाले 02 लोगों के बीच विवाद हुआ। एफ.आई.आर. होने पर त्वरित कार्यवाही की गई। इसके बावजूद भाजपा, विहिप आदि ने नगर बंद का आव्हान कर बगैर अनुमति जुलूस निकाला। लाउडस्पीकर में चिल्ला -चिल्लाकर व्यापारियों से दुकानें बंद करायी। आज नगर में जो सारी अव्यवस्था फैली उससे लोगों को परेशानी हुई है। आज लोग न ही कही आ पाये और न ही कहीं जा पायें। इस सारी परिस्थिति के लिए भाजपा ही जिम्मेदार है।

नगर बंद को साहू समाज का समर्थन नहीं – नीलकंठ

साहू समाज के नेता व कवर्धा कृषि उपज मंडी समिति के अध्यक्ष नीलकंठ साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कवर्धा के लोकप्रिय विधायक मोहम्मद अकबर की छवि धुमिल करने के प्रायस में दिनरात लगे रहती है। विवाद की घटना के बाद जिन लोगों के नाम एफ.आई.आर. में लिखवाये गये थे उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने सराहनीय कार्यवाही की है। लेकिन यह भाजपा, विहिप को रास नहीं आ रहा है। साहू संघ बोड़ला ने नगर बंद की आव्हान का समर्थन नहीं किया इसलिए नगर बंद के आव्हान को समग्र साहू समाज का समर्थन मिलने की बात सही नहीं है। उनके द्वारा कवर्धा के विधायक की छवि को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। इसकी वही कड़ी निन्दा करते है।
इस अवसर पर उपस्थित नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ऋषि शर्मा ने बताया कि भाजपा, विहिप की जुलूस में शामिल लोगों में जिस तरह कांग्रेस भवन आकर गाली-गलौच किया, आपत्ति जनक नारे लगाये तथा कंाग्रेस भवन के कार्यालय में घुसने की कोशिश की वह निंदनीय है। इसके एफ.आई.आर. करायी जायेगी।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से कवर्धा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष होरीराम साहू, सहसपुर लोहारा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामचरण पटेल, नगर पंचायत पिपरिया अध्यक्ष महेन्द्र कुम्भकार, बोड़ला नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री साहू, बोड़ला ब्लॉक कांगेस कमेटी अध्यक्ष पीताम्बर वर्मा, नगर पंचायत पांडातराई अध्यक्ष फिरोज खान, पांडातराई के भीषण तिवारी, कवर्धा कृषि उपज मंडी उपाध्यक्ष चोवा साहू, कवर्धा जनपद सदस्य पंचू कोसरिया, कवर्धा के पार्षदगण अशोक सिंह, भीखम कोशले, सुनील साहू, संतोष यादव, विकास केशरी, एल्डरमेन गुड्डू कौशिक तथा गनपत गुप्ता, कलीम खान, कुलेश चंद्रवंशी, बलदाउ चंद्रवंशी, पिछड़ा वर्ग संगठन की नेता पूर्णिमा चंद्राकर आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *