Ro no D15139/23

प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग 22 जुलाई से 5 अगस्त 2026 तक 

धमतरी, 21 जुलाई 2026/ शिक्षा सत्र 2026-27 में प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा नवमीं में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग 22 जुलाई से 5 अगस्त 2026 तक आयोजित किया जाएगा। सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि विभागीय वेबसाईट http://eklavya.cg.nic.in/ पर काउंसिलिंग हेतु छात्र-छात्राओं की सूची एवं काउंसिलिंग सूची प्रदर्शित की गई है। विद्यार्थियों को काउंसिलिंग सूची में दर्शित आबंटित प्रयास आवासीय विद्यालयों में सुबह 11 से शाम 4 बजे तक उपस्थित होना होगा।

धमतरी जिला से काउंसिलिंग के लिए चयनित विद्यार्थी निर्धारित समय एवं स्थान पर कक्षा आठवीं की अंकसूची, प्रधानपाठक द्वारा जारी नक्सल पीड़ित प्रमाण पत्र, यदि अल्पसंख्यक वर्ग के हो तो 10 रूपये के नॉन ज्यूडिशियल स्टाम्प पेपर पर अल्पसंख्यक वर्ग होने संबंधी नोटरी का सत्यापन प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, यदि विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के हो तो उसका प्रमाण पत्र, यदि विशेष श्रेणी से चयनित (दिव्यांग, अनाथ, भूतपूर्व सैनिक के बच्चे) हो संबंधित प्रमाण पत्र आदि प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है। इसके अलावा दिव्यांग माता-पिता के बच्चे होने, अनाथ बच्चे होने, विधवा माता के बच्चे होने, परित्यक्ता महिला के बच्चे होने, देश की रक्षा करते हुए या अपने कर्तव्य निर्वहन करते समय पुलिस, अर्द्वसैनिक, सशस्त्र बल, शहीद सैनिक के बच्चे होने का प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है।्र काउंसिलिंग के बाद संबंधित प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश की पात्रता होने पर 3 दिन के भीतर अनिवार्यतः जिला शिक्षा अधिकारी से काउंटर हस्ताक्षरित स्थानांतरण प्रमाण पत्र एवं जिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी सिकलसेल जांच प्रमाण पत्र के साथ काउंसिलिंग स्थल पर उपस्थिति देने कहा गया है।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल