मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढ की पर्वतारोही याशी जैन ने की सौजन्य मुलाकात

माउंट एवरेस्ट फतह करने के इरादे से अभियान पर जा रही टीम में शामिल हैं छत्तीसगढ़ की सुश्री याशी जैन*

*मुख्यमंत्री ने सुश्री याशी जैन को दी शुभकामनाएं*

*प्रोत्साहन राशि के तौर पर 5 लाख रुपए देने की घोषणा की*

रायपुर 31 मार्च 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की प्रसिद्ध पर्वतारोही सुश्री याशी जैन ने सौजन्य मुलाकात की। सुश्री याशी ने मख्यमंत्री को बताया की वे माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई के लिए जाने वाली 15 सदस्यीय टीम में छत्तीसगढ़ की एकमात्र सदस्य हैं। माउंट एवरेस्ट फतह करने का उनकी टीम का यह अभियान 1 अप्रैल से शुरू होने वाला है, जो 45 दिनों तक चलेगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सुश्री याशी जैन का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सफलता के लिए शुभकामनाएं दी और प्रोत्साहन राशि के तौर पर 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने सुश्री याशी द्वारा माउंट एवरेस्ट फतह के बाद वहां फहराए जाने वाले ‘भारतीय राष्ट्रीय ध्वज’ और ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ ध्वज का विमोचन भी किया।

पर्वतारोही सुश्री याशी जैन ने तीन महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटी को फतह करके तिरंगा संग बेटी बचाओ अभियान का परचम फहराया है। याशी जैन ने 14 फरवरी 2023 को दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी, माउंट अकंकागुआ (6961 मीटर) फतह किया। 2 अक्टूबर 2022 को 5896 मीटर ऊंची माउंट किलिमंजारो पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की यह अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी है। वे वर्ष 2021 में माउंट एवरेस्ट में चढ़ाई के अभियान में कैंप-4, 8000 मीटर की ऊंचाई तक पहुँची। सुश्री याशी ने जनवरी 2021 में 6119 मीटर ऊंची लोबुचे ईस्ट पीक पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की। जनवरी 2020 में उन्होंने 6189 मीटर ऊंची आईलैंड पीक नेपाल पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की। वर्ष 2019 में याशी ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी 5642 मीटर ऊंची माउंट एल्ब्रस पर एवं वर्ष 2018 में हिमालयी क्षेत्र में 6116 मीटर ऊंची माऊंट जोगिन 3 चोटी फतह करने में पर सफलता पाई। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान याशी के पिता श्री अखिलेश जैन, माता श्रीमती अलका जैन और श्री प्रवीण जैन मौजूद थे।

Related Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर – मुख्यमंत्री साय

*मुख्यमंत्री श्री साय दैनिक नवप्रदेश के 14वें स्थापना दिवस समारोह में हुए शामिल* *’राष्ट्रीय परिदृश्य में उभरता छत्तीसगढ़’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन* रायपुर 14 जून 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय…

Read more

विश्व रक्तदाता दिवस पर छत्तीसगढ़ में सेवा प्रतिबद्धता, राज्य में 1500 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित

*आयुक्त सह संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. प्रियंका शुक्ला ने स्वयं रक्तदान कर इस पुनीत कार्य में भागीदारी निभाई* *स्वास्थ्य विभाग के नेतृत्व में सभी जिलों में रक्तदान शिविर, हजारों लोगों…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर – मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर – मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री जशपुर के रणजीत स्टेडियम में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री जशपुर के रणजीत स्टेडियम में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में होंगे शामिल

ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले  योग महाकुम्भ-योग को उत्सव का होगा आयोजन

ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले  योग महाकुम्भ-योग को उत्सव का होगा आयोजन

कलेक्टर ने अटल परिसर निर्माण कार्य का किया अवलोकन जनपद अध्यक्ष, नगरपालिका अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधियों से नगर विकास पर की चर्चा

कलेक्टर ने अटल परिसर निर्माण कार्य का किया अवलोकन जनपद अध्यक्ष, नगरपालिका अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधियों से नगर विकास पर की चर्चा

पत्थलगांव बस स्टैंड में लोगों की सुविधा के लिए सुलभ शौचालय की सुविधा है

पत्थलगांव बस स्टैंड में लोगों की सुविधा के लिए सुलभ शौचालय की सुविधा है

लालमती ने मजबूत इरादों के साथ बनाई अपनी खुद की पहचान

लालमती ने मजबूत इरादों के साथ बनाई अपनी खुद की पहचान