दंतेवाड़ा: मुठभेड़ में एक इनामी नक्सली ढेर – IMNB NEWS AGENCY

दंतेवाड़ा: मुठभेड़ में एक इनामी नक्सली ढेर

रायपुर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में पांच लाख रुपए के एक इनामी नक्सली को मार गिराया है. बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने शुक्रवार को भाषा को बताया कि जिले के कटेकल्याण थानाक्षेत्र में एटापाल गांव के करीब सुरक्षाबलों ने आज शाम करीब चार बजे मुठभेड़ में कटेकल्याण एरिया कमेटी के सदस्य माडवी कोसा को मार गिराया है. उनके अनुसार उसके सर पर पांच लाख रुपए का इनाम है.

सुंदरराज ने बताया कि कटेकल्याण क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की सूचना पर डीआरजी के दल को गश्त में रवाना किया गया था और यह दल जब एटापाल गांव के करीब जंगल में था तब नक्सलियों ने उसपर गोलीबारी शुरू कर दी. उनके मुताबिक इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों ओर से कुछ देर तक गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए थे. उनके अनुसार बाद में जब सुरक्षा बल के जवानों ने इलाके में खोजबीन की तब वहां एक नक्सली का शव बरामद किया गया , बाद में नक्सली की पहचान माडवी कोसा के रूप में की गई. उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सली के खिलाफ 17 नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है. क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी हैं भाषा

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ के हर क्षेत्र में विकास को दी जा रही है तीव्र गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *‘राइजिंग छत्तीसगढ़’ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री श्री साय ने रखा दूरदर्शी विकास का रोडमैप* रायपुर, 11 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर में न्यूज़18 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित भव्य…

    Read more

    नक्सलवाद से लोकतंत्र की ओर लौटता बस्तर: 24 घंटे में 45 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

    नक्सलवाद से लोकतंत्र की ओर लौटता बस्तर: 24 घंटे में 45 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण 0 सुकमा में 1.18 करोड़ रुपये के 23 इनामी नक्सली मुख्यधारा में लौटे, बीते 15…

    Read more

    You Missed

    प्रदेश की सभी बहनें हमारा मान हैं, अभिमान हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    प्रदेश की सभी बहनें हमारा मान हैं, अभिमान हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    भारतीय संस्कृति और वैदिक परंपरा से पेड़-पौधों में भी जीवन: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    भारतीय संस्कृति और वैदिक परंपरा से पेड़-पौधों में भी जीवन: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्रावण के पवित्र माह में सपत्नीक भगवान श्रीमहाकाल की भस्मारती में हुए शामिल

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्रावण के पवित्र माह में सपत्नीक भगवान श्रीमहाकाल की भस्मारती में हुए शामिल

    छत्तीसगढ़ के प्रेम राजन रौतिया ने इंटरनेशनल पावरलिफ्टिंग में दिलाया स्वर्ण पदक, मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    छत्तीसगढ़ के प्रेम राजन रौतिया ने इंटरनेशनल पावरलिफ्टिंग में दिलाया स्वर्ण पदक, मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    राज्यपाल रामेन डेका ने एकलव्य विद्यालय में लगाया आंवला का पौधा, छात्रों से संवाद कर बढ़ाया उत्साह

    राज्यपाल रामेन डेका ने एकलव्य विद्यालय में लगाया आंवला का पौधा, छात्रों से संवाद कर बढ़ाया उत्साह

    अपने गांव के विकास के लिए योजना बनाकर भागीदार बनिये-राज्यपाल रामेन डेका

    अपने गांव के विकास के लिए योजना बनाकर भागीदार बनिये-राज्यपाल रामेन डेका