समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने जनक वृद्ध आश्रम बांकीटोली का किया निरीक्षण

निवासरत् हितग्राहियों से चर्चा कर आश्रम में दी जाने वाली सुविधाओं के संबंध में ली जानकारी
आश्रम सहित पूरे परिसर को स्वच्छ रखने के दिए निर्देशित
जशपुरनगर 12 दिसम्बर 2024/कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार संचालित जनक वृद्ध आश्रम बांकीटोली का समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री तीलकेश्वर भावे द्वारा विगत दिवस निरीक्षण किया गया और आश्रम में निवासरत् सभी हितग्राहियों से चर्चा कर बुर्जूगों से उनकी हाल-चाल, खान-पान और वृद्धा पेंशन के संबंध में जानकारी ली। साथ ही संचालित संस्था द्वारा हितग्राहियों को दिए जा रहे सुविधाओं के बारे में भी संस्था संचालक से जानकारी ली और ठण्ड में सभी हितग्राहियों को गर्म वस्त्र एवं शयन कक्ष में रूम हिटर लगाने के लिए कहा। इस दौरान उनके द्वारा आश्रम सहित पूरे परिसर को स्वच्छ रखने के लिए निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रबंधक कु. वंदना तिग्गा, जमनी बाई, गांगी बाई, मान्ती यादव, शुभन राम और कलेश्वर राम उपस्थित थे।
  • Related Posts

    जशपुर के 33 हजार से अधिक किसानों ने बेचा अपना धान 5 सौ 27 करोड़ से अधिक राशि का किसानों को किया गया भुगतान

    जशपुरनगर 17 जनवरी 25/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशन में जिले में सुव्यवस्थित रूप से हो रही धान की खरीदी जिले में अब तक  284541.36 मीट्रिक टन धान की…

    मोटर वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाना होगा अनिवार्य

    एक अप्रैल 2019 के पूर्व पंजीकृत समस्त श्रेणी के मोटर वाहनों पर 120 दिवस के भीतर नए नंबर लगाने हेतु निर्देश जारी जशपुरनगर, 17 जनवरी 2025/ सर्वाेच्च न्यायालय के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *