मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश एवं स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल की पहल से स्वास्थ्य कर्मचारी संघ प्रतिनिधि मंडल की तीन सूत्रीय मांगो पर विस्तृत चर्चा

*स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने दी हड़ताल तत्काल वापस लेने की सहमति*

24 जून 2024, रायपुर/

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल की पहल से छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की हड़ताल को देखते हुए उनकी मांगों पर विस्तृत चर्चा की गई है |

 

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छत्तीसगढ़ के मिशन संचालक द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ प्रतिनिधि मंडल के साथ संघ की तीन सूत्रीय मांगो पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मुख्यालय में विस्तृत चर्चा की गई| संघ की प्रमुख मांग जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के कार्य आधारित प्रोत्साहन राशि के सम्बन्ध में भी अवगत कराया गया|

गौरतलब है कि उक्त भुगतान के लिए 43 करोड़ 92 लाख रूपए की राशि पूर्व में ही जिलों को जारी की जा चुकी है| इसके अलावा शेष मांगों के सम्बन्ध में मुख्यालय स्तर से कमेटी बनाकर समय सीमा में परीक्षण करने के सम्बन्ध में निर्णय लिया गया है| जिसके पश्चात् संघ द्वारा सहमत होते हुए हड़ताल तत्काल वापस लेने की सहमति दी गई है।

Related Posts

रायगढ़ ने पीएम आवास निर्माण में रचा कीर्तिमान

*प्रदेश में सबसे पहले पूरे किए 25 हजार मकान* रायपुर, 18 जुलाई 2025/ प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत रायगढ़ जिले ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जिले ने वर्ष…

Read more

छात्रहित में ऐतिहासिक कदम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर चिकित्सा प्रवेश नियमों में व्यापक सुधार

*राज्य में प्रवेश वर्ष 2025 के लिए काउंसलिंग में नए नियमों की घोषणा* *पूर्व निर्धारित 2 वर्षों के स्थान पर अब न्यूनतम 1 वर्ष की होगी बॉन्ड सेवा अवधि* *ईडब्ल्यूएस…

Read more

You Missed

रायगढ़ ने पीएम आवास निर्माण में रचा कीर्तिमान

रायगढ़ ने पीएम आवास निर्माण में रचा कीर्तिमान

छात्रहित में ऐतिहासिक कदम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर चिकित्सा प्रवेश नियमों में व्यापक सुधार

छात्रहित में ऐतिहासिक कदम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर चिकित्सा प्रवेश नियमों में व्यापक सुधार

कोतबा के स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के उन्नयन के लिए 4.37 करोड़ रूपए की स्वीकृति

कोतबा के स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के उन्नयन के लिए 4.37 करोड़ रूपए की स्वीकृति

छत्तीसगढ़ में जनविश्वास विधेयक पारित: अब आपराधिक मुकदमा नहीं, लगेगा जुर्माना

छत्तीसगढ़ में जनविश्वास विधेयक पारित: अब आपराधिक मुकदमा नहीं, लगेगा जुर्माना

मुख्यमंत्री 19 जुलाई को एस्पायर फार्मास्युटिकल के अत्याधुनिक इकाई का करेंगे उद्घाटन

मुख्यमंत्री 19 जुलाई को एस्पायर फार्मास्युटिकल के अत्याधुनिक इकाई का करेंगे उद्घाटन

छत्तीसगढ़ ग्रोथ एंड स्टेबिलिटी फंड विधेयक 2025 विधानसभा में सर्वसम्मति से पारित

छत्तीसगढ़ ग्रोथ एंड स्टेबिलिटी फंड विधेयक 2025 विधानसभा में सर्वसम्मति से पारित