जल जीवन मिशन के संचालक डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने किया कार्यों का निरीक्षण – IMNB NEWS AGENCY

जल जीवन मिशन के संचालक डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने किया कार्यों का निरीक्षण

उच्च स्तरीय जलागार, सोलर आधारित योजना, नल कनेक्शन एवं पाइपलाइन की जांच की

रायपुर । जल जीवन मिशन के संचालक डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कांकेर और कोंडागांव जिले में मिशन के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कांकेर जिले के चारामा विकासखंड के ग्राम रतेडीह, कुरुटोला, कानापोड़ एवं डेढ़कोहका में विभागीय अधिकारियों के साथ कार्यों का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। डॉ. भुरे ने कोंडागांव जिले के केशकाल विकासखंड के गुलबापारा में भी मिशन के अंतर्गत किए गए कार्यों का अवलोकन किया।

जल जीवन मिशन के संचालक डॉ. भुरे ने इन गांवों में मिशन के तहत बनाए गए उच्च स्तरीय जलागार, सोलर आधारित योजना, नल कनेक्शन, पाइपलाइन एवं अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच की। उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा कर नल के माध्यम से जल आपूर्ति की जानकारी ली। डॉ. भुरे ने विभागीय अधिकारियों को जल जीवन मिशन के शेष कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। मिशन के कार्यों के निरीक्षण के दौरान उनके साथ लोक स्वास्थय यांत्रिकी विभाग के कोंडागांव मंडल के अधीक्षण अभियंता श्री जी.एल. लखेरा, कांकेर के कार्यपालन अभियंता श्री बी.एन. भोयर, कोंडागांव के कार्यपालन अभियंता श्री विरेन्द्र पाण्डेय, सहायक अभियंता श्री राजेश हिरकने, उप अभियंता श्री आर.पी. जोशी और कु० निभा कोर्राम सहित सरपंच एवं स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद थे।

  • Related Posts

    भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के सांसदों एवं विधायकों के प्रशिक्षण वर्ग का किया उद्घाटन

    भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा जी ने आज सोमवार को छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के कमलेश्वरपुर में ‘एक पेड़ मां के नाम’…

    Read more

    भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री  जगत प्रकाश नड्डा ने छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के सांसदों एवं विधायकों के प्रशिक्षण वर्ग का किया उद्घाटन

    भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा जी ने आज सोमवार को छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के कमलेश्वरपुर में ‘एक पेड़ मां के नाम’…

    Read more

    You Missed

    भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के सांसदों एवं विधायकों के प्रशिक्षण वर्ग का किया उद्घाटन

    भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के सांसदों एवं विधायकों के प्रशिक्षण वर्ग का किया उद्घाटन

    भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री  जगत प्रकाश नड्डा ने छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के सांसदों एवं विधायकों के प्रशिक्षण वर्ग का किया उद्घाटन

    भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री  जगत प्रकाश नड्डा ने छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के सांसदों एवं विधायकों के प्रशिक्षण वर्ग का किया उद्घाटन

    समय पर खाद-बीज मिलने से किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

    समय पर खाद-बीज मिलने से किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ट्रेन से पहुंचे अंबिकापुर

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ट्रेन से पहुंचे अंबिकापुर

    मैनपाट क्षेत्र में “शुष्क दिवस“ घोषित

    मैनपाट क्षेत्र में “शुष्क दिवस“ घोषित

    नवापारा यूसीएचसी में बच्चे को दी गई कीमोथेरेपी-नई शुरुआत की ओर एक और कदम