जिला स्तरीय युवा उत्सव एवं महिला खेलकूद प्रतियोगिता  अब 11 दिसम्बर को होगी आयोजित

अम्बिकापुर 09 दिसम्बर 2024/ खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक ने बताया कि  युवाओं और महिलाओं में खेल के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय युवा उत्सव एवं महिला खेलकूद प्रतियोगिता वर्ष 2024-25 का आयोजन जिला मुख्यालय अम्बिकापुर में 10 दिसम्बर 2024 को प्रस्तावित था। यह आयोजन अपरिहार्य कारणों से 11 दिसम्बर 2024 को प्रातः 08ः30 बजे से शासकीय राजीव गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के परिसर मे किया जायेगा। उन्होंने बताया है कि समस्त विकासखण्ड के चयनित सभी महिला खिलाडियों एवं युवा उत्सव में केवल प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले दल एवं एकल वर्ग के प्रतिभागी निर्धारित तिथि एवं स्थल पर उपस्थित होंगे।
  • Related Posts

    शहद में औषधीय गुणों का खजाना, अतिरिक्त आमदनी कमाने मधुमक्खी पालन में बढ़ रही किसानों की रुचि

    अम्बिकापुर 13 जनवरी 2025/  शहद की डिमांड पूरे देश में है, इसका मुख्य कारण है इसके औषधीय गुण। औषधीय गुण होने की वज़ह से यह कई बीमारियों के इलाज में भी…

    कृषक प्रमोद सिंह की मेहनत और सपनों का सकार कर रही कृषक उन्नति योजना

    अम्बिकापुर 13 जनवरी 2025/  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में प्रदेश के किसानों को 3100 प्रति क्विंटल की दर पर धान की कीमत मिलने से उनके सपनों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *