संभागायुक्त ने की धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण, रखरखाव और व्यवस्थाओं की ली जानकारी

रायपुर 12 दिसंबर 2024/ संभागायुक्त श्री महादेव कावरे ने जिले के तरपोंगी धान ख़रीदी केंद्र का निरीक्षण किया गया। उन्होंने वहां पर धान के रखरखाव और केन्द्र में अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। श्री कावरे ने कहा कि धान केन्द्र में आने वाले किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। साथ ही केन्द्र में शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देश अनुसार धान की खरीदी की जाए। है। श्री कावरे ने सीसीटीवी फुटेज भी देखा जिसमें विगत तीन सप्ताह का बैकअप था। उन्होंने मॉइस्चर मीटर से धान की नमी का परीक्षण किया साथ ही कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन से ही धान की तौलाई की जाए। उन्होंने किसानों भुगतान की जानकारी भी ली। सहित सभी व्यवस्था से संतुष्ट बताया। संभागायुक्त श्री कावरे ने डैनेज़ और केप कवर रखने निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि जिले के 139 उपार्जन केन्दों में अब तक 2 लाख 69 हजार 708 टन धान खरीदी की गई है। अब तक 620 करोड़ 61 लाख की धान खरीदी हुई है।
  • Related Posts

    व्यापार महोत्सव जैसे आयोजन से स्थानीय व्यापार और अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा– वित्त मंत्री ओपी चौधरी

    *वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी व्यापार महोत्सव 2025 में हुए शामिल* रायपुर, 18 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा जयंती स्टेडियम भिलाई में आयोजित व्यापार महोत्सव 2025 में शनिवार…

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक और गारंटी पूरी: भूमिहीन श्रमिकों को 10-10 हजार रुपए सालाना देने की मुख्यमंत्री साय ने की घोषणा

    *सक्ती जिले के दमऊदरहा को पर्यटन स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित* *सक्ती जिले में 168 करोड़ रुपए के विकास कार्यों लोकार्पण-शिलान्यास* रायपुर 18 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *